विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मुझे खुशी है कि आज मैं आपसे इतनी स्पष्ट आवाज़ में बात कर पा रही हूँ, क्योंकि मैं पृथ्वी पर हूँ। मेरा उच्चतर स्वरूप निस्संदेह उच्च लोक में है, पर मैं समाधि या अत्यंत गहरी समाधि में नहीं हूँ; मुझे उसी समय संसार में जागरूक भी रहना पड़ता है, और इसमें कुछ प्रयास लगता है। उच्च लोक में बने रहने का प्रयास नहीं, बल्कि उच्च स्वर्ग के ऊँचे लोक और यहाँ इस भारी पृथ्वी के निचले लोक के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास—यह बहुत कठिन है। और मैंने अभी इसका उल्लेख करते हुए कहा, “ठीक है, अब मुझे जाना होगा, क्योंकि इसके बाद मेरी एक बैठक है।” परमेश्वर और कुछ बुद्ध राजाओं के साथ बैठक थी, और फिर हम चर्चा कर रहे थे… वास्तव में, परमेश्वर और बुद्ध राजा विषयों पर चर्चा कर रहे थे। और मैं उस दिन या बाद में इसे फ़्लाई-इन न्यूज़ के साथ प्रसारित करने में हिचक रही थी... क्योंकि इनमें कुछ संवेदनशील विषय हैं। लेकिन शायद मैं फिर भी आपको बता दूँ, क्योंकि यदि मैं नहीं बताऊँगी, तो कौन बताएगा? वैसे भी, और किसे पता होगा? इसलिए लोमड़ी-जन से बात करने के बाद भी, शायद मैं परमेश्वर और कुछ बुद्ध राजाओं के साथ हुई उस बैठक की जानकारी देने में बहुत, बहुत, बहुत हिचकूँगी। फिर भी मैं इस पर विचार करूँगी; शायद ऐसा करूँ। संभवतः कुछ अत्यधिक संवेदनशील विषय छोड़कर बाकी में से कुछ आपको बता दूँगी। उस बैठक का एक विषय यह था कि कुछ बुद्ध राजाओं ने उत्साही प्रेतों से छुटकारा पाने में मेरी सहायता करने का प्रयास किया। अब अधिक प्रेत नहीं बचे हैं, लेकिन केवल तीन या पाँच भी बचे हों, तो वे मेरे कमज़ोर तथाकथित शिष्यों के माध्यम से मुझे बहुत परेशान कर सकते हैं। यही बात है। इसलिए वे प्रयास कर रहे थे। यह एक विषय था। दूसरा विषय यह था कि वे मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और मुझे बताते हैं कि सुरक्षित रहने तथा स्वयं को जीवित रखने के लिए क्या करना चाहिए। हे परमेश्वर। यदि संसार के मनुष्यों की सहायता न करनी होती, तो मैं यहाँ बिल्कुल जीवित नहीं रहना चाहती। बिल्कुल नहीं। यह कैसा संसार है? आप भी यहाँ रहना नहीं चाहते। आपमें से कई लोगों ने मुझे यह बताया है। इसलिए नहीं कि आप अवसादग्रस्त हैं, बल्कि इसलिए कि आप इससे तंग आ चुके हैं और संसार को पूरी तरह समझ चुके हैं—कि यह वास्तव में एक बहुत बड़ा, विराट भ्रम मात्र है। और दूसरों की सहायता के लिए हमें इस भ्रम के बीच रहना पड़ता है, विशेषकर मनुष्यों और उन असहाय पशु-जनों के लिए, जिनका मनुष्यों के कुछ मिनटों के स्वाद के लिए शोषण, उत्पीड़न और वध किया जाता है। प्रिय परमेश्वर। हाँ, परमेश्वर भी ऐसे संसार को बनाए रखना नहीं चाहते। इसलिए अब परमेश्वर के आदेश के अनुसार स्वर्ग को उन लोगों का निरंतर सफ़ाया करना होगा, जो उज्ज्वल, प्रबुद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य में नहीं रहना चाहते। उन्हें किसी न किसी प्रकार से हटाना ही होगा, ताकि भविष्य में केवल वे संतस्वरूप प्राणी बचें, जिन्होंने किसी भी प्रकार उच्च स्तर की आध्यात्मिक उपलब्धि प्राप्त की हो। कम से कम वे लोग, जो सच्चे, विनम्र और निष्कपट भाव से परमेश्वर में विश्वास करते हैं, क्षमा और सहायता की प्रार्थना करते हैं तथा स्वयं को स्वर्गीय प्रवृत्ति का बनाते हैं जैसे पशु-जनों का मांस या किसी छोटे जीव, कीट आदि को भी नहीं खाते… पता नहीं किसने मनुष्यों को कीट खाने की अनुमति दी है। जो भी चल-फिर सकता है, वह एक जीव है। उन्हें मारकर खाने की कल्पना ही कीजिए। ओह, यह अत्यंत क्रूर और अमानवीय है। ऐसा करके आप स्वर्ग नहीं जा सकते। स्वर्गवासी ऐसा व्यवहार नहीं करते। वे खाने के लिए किसी जीव को नहीं मारते। वे लड़ते नहीं; वे युद्ध नहीं करते। वे प्रेममय, दयालु, करुणामय और कृपालु संतस्वरूप प्राणी हैं; निचले स्वर्ग भी ऐसे ही हैं। और उच्च स्वर्ग तो बिल्कुल ही अलग श्रेणी का है। उनका वर्णन करना कठिन है। वे प्रकाश से परिपूर्ण हैं। वे जितने ऊँचे लोक में होते हैं, उन्हें पहचानना और देखना, उनका स्वरूप देख पाना उतना ही कठिन होता है, क्योंकि वे प्रकाश-समान—तेजस्वी, प्रेममय, परोपकारी ऊर्जा तथा गौरवशाली और सुंदर बन जाते हैं; बेशक - यदि आप उनका चेहरा देख भी सकें। और अब, ऊपर बताई गई बैठक के कारण कुछ बुद्ध राजा मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और मुझे बताते हैं कि क्या करना चाहिए। उदाहरण के लिए, एक बुद्ध राजा ने कहा कि मुझे श्वान-जनों को अपने साथ रखना चाहिए, ताकि वे हर रात और हर दिन मेरी रक्षा करें। और अन्य बुद्ध राजाओं ने कहा कि नहीं, सुरक्षा के लिए मुझे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चाहिए, क्योंकि उन्होंने कहा, “सुरक्षा सर्वोपरि है।” उन्होंने कहा कि मुझे अपने निवास के आसपास या भीतर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने होंगे। मैंने अभी उसका विवरण नहीं पूछा। मैंने केवल लगभग दस मुख्य बातें लिख लीं। लेकिन मैंने किसी बुद्ध राजा से यह नहीं पूछा कि उदाहरण के लिए किस प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चाहिए, क्योंकि मुझे इलेक्ट्रॉनिक्स के बारे में कुछ नहीं पता। मैं बहुत कम जानती हूँ। मेरे पास केवल एक कंप्यूटर और दो फ़ोन हैं, जिनसे मैं संदेश तक नहीं भेज पाती। मैंने प्रयास किया है। मैंने सीखा भी था, लेकिन फिर भूल गई, क्योंकि मैं शायद ही कभी किसी को संदेश भेजती हूँ। और जंगल में तो आप मुझसे केवल 100 मीटर दूर भी हों, तब भी मेरे फ़ोन से आपका संपर्क नहीं होगा। मेरे फ़ोन से आपको कोई संदेश नहीं पहुँचेगा। या शायद संदेश दो दिन बाद, कई घंटे बाद पहुँचे, या बिल्कुल न पहुँचे। इसलिए यह बहुत निराशाजनक है। और कभी-कभी फ़ोन काम नहीं करता। या तो उसमें सिग्नल नहीं आता, या जिसे आप फ़ोन करना चाहते हैं, उसे सिग्नल नहीं मिलता। और कभी-कभी किसी दूसरी जगह मौजूद व्यक्ति से फ़ोन पर संपर्क करने में मुझे कई घंटे लग जाते हैं। शायद वह व्यक्ति भी जंगल में या ऐसी ही किसी जगह पर होता है। संपर्क नहीं हो पाया। और वे शहरों में भी रहते हैं। लेकिन वास्तव में मैं शहर में किसी को कभी फ़ोन नहीं करती। मुझे तो ऐसा नहीं लगता। वे आबादी वाले क्षेत्रों में रहते हैं, यानी उपनगरों, शहर के शांत छोर या शहर के बाहर जैसी किसी जगह पर और कभी-कभी उन्हें मेरा संदेश या फ़ोन नहीं मिलता, इसलिए मुझे बार-बार प्रयास करना पड़ता है। मैंने अब तक किसी को संदेश नहीं भेजा, क्योंकि मैंने अपने फ़ोन से कई बार प्रयास किया है। मेरे पास दो फ़ोन हैं, ताकि यदि एक काम न करे या उसकी बैटरी समाप्त हो जाए, तो दूसरा काम आए। मैंने दोनों से प्रयास किया, फिर दोबारा भूल गई कि यह कैसे करना है, क्योंकि मैं अक्सर ऐसा नहीं करती। वास्तव में मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करती। इसीलिए। अधिकतर मैं केवल अपने कंप्यूटर पर काम करती हूँ। एक क्षण। देखती हूँ, मुझे और क्या याद आ सकता है। हाँ, सुबह के पाँच बज चुके थे और मैं पूरी रात बिल्कुल नहीं सोई थी, क्योंकि सुप्रीम मास्टर टीवी का काम पूरा करने का प्रयास कर रही थी। यह काम प्रायः आधी रात से पहले कभी समाप्त नहीं होता। यह सुबह तक चलता है, या तब तक जारी रहता है जब तक वे सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के लिए संपादन हेतु दस्तावेज़ों का अगला समूह नहीं भेज देते। मैं केवल एक नहीं, बल्कि कई टीमों की सदस्य हूँ, क्योंकि मुझे उन सभी का काम जाँचना पड़ता है। हमारे टीवी पर जिस भी टीम का कार्यक्रम आता है, मुझे उसके साथ काम करना पड़ता है। लेकिन सौभाग्य से अब संपादन का काम इतना भारी नहीं है, क्योंकि अब हमारे पास बेहतर व्यवस्था है। हमारे पास अधिक प्रतिभाशाली लोग हैं। और अब काम लगभग व्यवस्थित हो गया है; शुरुआती वर्षों की तरह नहीं, जब मुझे हर शब्द, हर अल्पविराम, हर डैश और हर अक्षर जाँचना पड़ता था। लेकिन अब भी मेरे पास बहुत काम है; यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, ठीक लिखा है और मुझे कुछ जोड़ना या सुधारना नहीं है—मुझे पहले सब पढ़ना ही पड़ता है। यह बहुत सारा काम है—केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि उनके भेजे हुए वीडियो भी देखने पड़ते हैं। इसलिए काम बहुत अधिक है, और काम तथा अन्य कई अतिरिक्त दायित्वों के अलावा किसी चीज़ के लिए मेरे पास पर्याप्त समय नहीं होता, जैसा कि आप जानते हैं। हर काम में समय लगता है। तो आज परमेश्वर चाहते थे कि मैं उनसे बात करूँ। उन्होंने दिन में पहले ही मुझसे मिलने का समय तय किया था। मैंने कहा, “परमेश्वर, अभी क्यों नहीं?” उन्होंने कहा, “नहीं, लगभग दस बजे।” इसलिए मैं दस बजे तक बहुत तेज़ी से काम करती रही, फिर भी कुछ मिनट देर हो गई। और परमेश्वर ने कहा, “चिंता मत करो, मैं तुम्हें उन्नीस मिनट और दूँगा।” वाह, ठीक 10 बजकर 19 मिनट पर मैंने वह सब पूरा कर लिया, जो करना आवश्यक था। मेरा अर्थ है, वह सब जो तुरंत भेजना आवश्यक था, क्योंकि हमारे कार्यक्रम प्रतिदिन प्रसारित होते हैं। मैं यह नहीं कह सकती, “ओह, मैं इसे अगले सप्ताह करूँगी,” या “कल करूँगी।” कुछ कार्यक्रम कल नहीं किए जा सकते—उन्हें अभी करना होता है। इसलिए परमेश्वर जानते थे कि मैं व्यस्त हूँ। मैंने कहा, “प्रिय प्रभु, अब हम बात कर सकते हैं।” उन्होंने कहा, “नहीं, बाद में, रात दस बजे।” यह सौभाग्य की बात थी, क्योंकि जिन कई कार्यक्रमों को कल से पहले पूरा करना था—चूँकि वे कल प्रसारित होंगे—वे सभी उससे पहले पूरे हो गए। मेरा विचार है कि अब भी कई कार्यक्रम अधूरे हैं, लेकिन वे अत्यावश्यक नहीं हैं। इसीलिए रात लगभग दस बजे, वास्तव में 10 बजकर 20 मिनट पर, मैं ठीक समय पर वहाँ उपस्थित थी। और चूँकि कुछ दिन या शायद एक सप्ताह पहले हुई पिछली बैठक में उन्होंने जंगल में मेरी सुरक्षा का उल्लेख किया था, इसलिए मैं कुछ अधिक सतर्क हो गई थी। और पिछली रात, लोमड़ी-जन के आकर मुझे बताने से पहले, परमेश्वर भी मुझे बता चुके थे कि कम से कम आज और अगले 24 घंटों तक सब ठीक है। हर दिन मैं केवल अगले 24 घंटों के बारे में पूछती हूँ, क्योंकि टीवी का काम, अन्य सभी दायित्व, व्यवसाय और जिन टीम सदस्यों से मैं संपर्क कर सकती हूँ—मुख्यतः आंतरिक टीम के सदस्यों—की देखभाल करते हुए मैं इतना ही संभाल सकती हूँ। क्योंकि उनके पास भी केवल मानव शरीर हैं—मांसल, कोमल और नाज़ुक—और कभी-कभी उन्हें परेशानी हो जाती है। शायद अचानक तबीयत खराब हो जाए, या अचानक ठोकर लगने जैसी किसी घटना से उनके पैर की उँगली या पैर को चोट लग जाए। तब मुझे उनसे बात करके बताना पड़ता है कि क्या करना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी वे अत्यधिक व्यस्त होते हैं। मेरे विचार से उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन पीड़ा या असुविधा को लंबे समय तक बने रहने देना सुरक्षित नहीं है। हमें तुरंत इसका उपचार करना चाहिए। और इसका उपचार कैसे करना है, यह भी निर्भर करता है। वे मुझसे बात करना और सलाह माँगना पसंद करते हैं। इसलिए मुझे उनके साथ समय बिताना पड़ता है, कभी-कभी घंटों तक उनसे बात करने, उन्हें सांत्वना देने और ऐसी ही अन्य बातों में। और एक बात से दूसरी बात निकल आती है। कभी-कभी हम इस तरह बातचीत भी करते हैं, ताकि उन्हें अच्छा महसूस हो। यह अधिक निकटता से, खुले और सहज ढंग से बातचीत करने का अवसर भी होता है। इससे उनकी कार्य-ऊर्जा और टीम के सदस्यों के रूप में आपसी संबंधों को भी लाभ होता है। Photo Caption: “सूर्य का बुद्धिमानी भरा संदेश, क्या किसी ने सुना?”











