विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, सऊदी अरब ने इंडोनेशिया में बाल हृदय चिकित्सा कार्यक्रम आरंभ किया। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक भुखमरी घट रही है, अमेरिकी अध्ययन ने अकेलेपन से निपटने हेतु समुदायों को सशक्त बनाने का आह्वान किया, ऑस्ट्रेलियाई रीफ़ मंच समुद्री भित्तियों के स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण पारिस्थितिक आँकड़े देता है, अमेरिकी किशोर ने फंदेदार रस्सी से नदी में बहते व्यक्ति को बचाया, स्लोवेनिया की वीगन मांस कंपनी ने स्वादिष्ट नया उत्पाद पेश किया, और स्पेनिश सिविल गार्ड ने जंगल की आग के दौरान चार दिन से घर में फँसे श्वान-जन को बचाया। एवोकाडो को शीघ्र पकाने का एक उपयोगी सुझाव मेरे पास है। कच्चे एवोकाडो को गर्म, धूपदार खिड़की की चौखट या घर के किसी अन्य गर्म स्थान पर रखें, ताकि उनके पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया तेज़ हो। समान रूप से पकाने के लिए एवोकाडो को बीच-बीच में घुमाते रहें। इस विधि में आम तौर पर दो से चार दिन लगते हैं। और शीघ्र परिणाम के लिए एवोकाडो को कागज़ की थैली में रखें। इससे फल द्वारा प्राकृतिक रूप से छोड़ी गई एथिलीन गैस भीतर रहती है और वह एक से तीन दिनों में पक जाता है। प्रक्रिया को और तेज़ करने के लिए थैली में एक सेब या केला डालें, क्योंकि दोनों अतिरिक्त एथिलीन गैस छोड़ते हैं। हर चार से छह घंटे में एवोकाडो जाँचें, ताकि पता चले कि वह आपकी पसंद के अनुसार कब पक गया है। पकने की प्रक्रिया धीमी करने हेतु थोड़े कच्चे एवोकाडो फ्रिज में रखें, क्योंकि कम तापमान एथिलीन उत्पादन घटाता है और उनकी उपयोग अवधि लगभग तीन से पाँच दिन बढ़ा सकता है। लेकिन बिल्कुल सख़्त एवोकाडो को फ्रिज में न रखें, क्योंकि इससे पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित हो सकती है और अंततः उनकी बनावट बिगड़ सकती है।











