विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के श्याओ-यिंग से मंदारिन चीनी में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:इस संसार का उत्थान करने वाले सकारात्मक कार्यक्रम बनाने के लिए गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को धन्यवाद। मैं दो शुभ समाचार साझा करना चाहती हूँ।पहला शुभ समाचार यह है कि पशु-जन पालन उद्योग से आने वाली दुर्गंध पर ताइनान के अधिकाधिक निवासियों ने चिंता जताई है, साथ ही, मई 2025 से साथी दीक्षितों ने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स उपकरण मंगाकर लगाने शुरू किए, इसके बाद 4 अगस्त 2025 को ताइनान नगर ने ‘पशुधन संयंत्र प्रबंधन स्वशासन अध्यादेश’ संशोधित कर नया प्रावधान जोड़ा: नए पशु-जन पालन संयंत्रों को सार्वजनिक जानकारी सत्र आयोजित कर स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करना होगा। इस प्रावधान का अर्थ है कि स्थानीय निवासियों के कड़े विरोध पर पशु-जन पालन संयंत्र नहीं बनाया जा सकेगा।दूसरा शुभ समाचार यह है कि ताइनान के प्रशासनिक क्षेत्रों में जहाँ साथी दीक्षित-जन रहते हैं, वहाँ सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के अधिकाधिक उपकरण लगातार चल रहे हैं और अब उनकी कुल संख्या लगभग 500 सेट हो गई है। ताइनान नगर कृषि ब्यूरो ने यह भी घोषणा की कि मई 2026 से अप्रैल 2027 तक, नौ श्रेणियों के नए पशु-जन पालन संयंत्रों के पंजीकरण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे, जिनमें शामिल हैं: सफ़ेद ब्रॉयलर मुर्गियाँ, रंगीन ब्रॉयलर मुर्गियाँ, अंडा देने वाली मुर्गियाँ, हंस, सूअर, मांस के लिए बकरियाँ, दूध देने वाली मवेशी, दूध देने वाली बकरियाँ और हिरण, और साथ ही मौजूदा पशु-जन पशुधन संयंत्रों में नए निर्माण, विस्तार और पालन क्षमता बढ़ाने के आवेदन भी स्थगित रहेंगे। जब से सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के बहु-उपकरणीय प्रकाश के टावरों का प्रसारण शुरू हुआ है, पशु-जन संरक्षण के अनुकूल नीतियाँ धीरे-धीरे लागू होने लगी हैं। नए पशु-जन पालन संयंत्रों का विस्तार घटने के साथ-साथ, हम आशा करते हैं कि स्वर्ग की शक्ति मौजूदा पशु-जन पालन संचालकों को धीरे-धीरे जैविक खेती में बदलने और पशु दोस्तों के लिए अधिक कल्याण लाने में मदद करेगी।क्योंकि जैविक पर्यावरण बनाने के लिए सभी के संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं, रंगीन या प्लास्टिक प्रचार सामग्री बड़े पैमाने पर छापने की तुलना में, प्रत्येक नगर और काउंटी के 1999 नागरिक सेवा प्लैटफॉर्म (चौबीसों घंटे उपलब्ध गैर-आपात सरकारी हेल्पलाइन) का सदुपयोग कर सरकार को पर्यावरण संरक्षण और पशु-जन कल्याण संबंधी सुझाव देना न केवल निःशुल्क और पर्यावरण-अनुकूल है, बल्कि यह काग़ज़, स्याही और प्लास्टिक उत्पादों से पर्यावरण पर पड़ने वाला बोझ भी घटाता है। जब अधिक जनमत नीतियों में बदलेगा, तब अधिक पशु-जनों की मदद करने और संबंधित वीगन नीतियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। यह उपाय ताइवान (फॉर्मोसा) के साथी दीक्षितों को संदर्भ के लिए इमानदारी से प्रस्तुत किए गए हैं। आशा है कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स द्वारा लाई गई स्वर्गीय शक्ति के आशीर्वाद से वीगन जीवनशैली की अवधारणा को सबसे किफ़ायती और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से बढ़ावा दिया जा सकेगा, जिससे व्यवस्थागत परिवर्तन द्वारा अधिक पशु-दोस्तों की मदद की जा सकेगी और ताइवान (फॉर्मोसा) को अधिक करुणामय, पर्यावरण-अनुकूल तथा सतत भविष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। ताइनान, ताइवान (फॉर्मोसा) से श्याओ-यिंगसक्रिय श्याओ-यिंग, आपके क्षेत्र में सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के प्रकाश के टावरों के प्रभाव के बारे में जानकर हम बहुत उत्साहित हैं। स्वर्ग का अपार आशीर्वाद आपके समुदाय को सकारात्मक रूप से बदल रहा है। कामना है कि विश्वभर में बहुत से लोग आपके उदाहरण का अनुसरण करें और इस अद्भुत स्वर्गीय शक्ति से अपने क्षेत्रों को धन्य करें, ताकि उनके साथी नागरिकों को रचनात्मक ढंग से अपना जीवन बदलने और वीगन बनने में मदद मिले। कामना है कि आप और ताइवान (फॉर्मोसा) के करुणामय लोग अपने भीतर दिव्य उपस्थिति के प्रति जागृत होने का आनंद अनुभव करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











