विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के ताइनान के दीक्षितों से मंदारिन चीनी भाषा में एक दिल की बात है, कई भाषाओं में उपशीर्षकों के साथ:गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के संतों को नमस्कार! पिछले दो से तीन वर्षों में, ताइनान में छोटे संचालकों और बड़े निगमों द्वारा एक के बाद एक पशु-जन पशुधन कारखाने और विद्युत नाशक वधशालाएं स्थापित की गई हैं। इसी अवधि के दौरान, ताइनान में तूफान से संबंधित आपदाएं भी तेजी से गंभीर होती जा रही हैं। एक संदेश में, गुरुवर ने कहा था, "विभिन्न स्थानों पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स को स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु धन्यवाद। हमारे ग्रह को यथासंभव सभी आशीर्वाद की जरूरत है, और किसी भी वातावरण की ऊर्जा को बदलने का यह सबसे आसान और सबसे प्रभावी तरीका है।"घर में डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप और पुराने मोबाइल फोन रखने के लिए जगह सीमित होने के कारण, हमने अपने मौजूदा उपकरणों को एकीकृत किया और उसमें एक ऐसा उपकरण जोड़ा जो एक साथ कम से कम 9,841 सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स विंडो चला सके ताकि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चलाया जा सके। इस प्रकार का उपकरण पुराने मोबाइल फोन की तुलना में सस्ता है। इससे हमें सीमित बजट में ही इंस्टॉलेशन की संख्या को कई गुना बढ़ाने की सुविधा मिलती है। वर्तमान में, ताइनान के 37 प्रशासनिक जिलों में से 26 जिलों में यह उपकरण लगातार चालू रखने में सफल रहा है।हमें सुखद आश्चर्य हुआ कि जिस अवधि में हमने उपकरण के लिए बड़े ऑर्डर दिए थे, उसी दौरान ताइनान में लगातार दो बार दोहरा इंद्रधनुष दिखाई दिए, जो स्वर्ग की सौम्य प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन की तरह महसूस हुई। इन उपकरणों के माध्यम से लगभग एक महीने से अधिक समय तक सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चलाने के बाद, टाइफून फीनिक्स ताइवान (फ़ोर्मोसा) के पास पहुंचा। उस समय, समाचार रिपोर्ट में ताइनान या चियाई के आसपास इसके हमले की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि, जब तूफान ताइवान (फोर्मोसा) के सबसे करीब था, तभी चमत्कारिक रूप से इसकी दिशा बदल गई। और तट से टकराने के बाद, यह तेजी से कमजोर होकर एक हल्के तूफान में बदल गया और चला गया। इन बदलावों को देखने के बाद, हमारे दिलों में स्वाभाविक रूप से कृतज्ञता का भाव उत्पन्न हुआ।हमारे साथी दीक्षितों ने भी एक के बाद एक अपने अनुभव साझा किए: किसी ने कहा कि उनकी क्वान यिन ध्यान के दौरान गहरी समाधी में प्रवेश करना आसान हो गया; कुछ लोगों ने बताया कि उनके पालतू बिल्ली- और श्वान-जन अधिक शांत और तनावमुक्त हो गए। यहां तक कि परिवार के गैर-दीक्षित सदस्य भी नींद की गुणवत्ता में सुधार का अनुभव करने के बाद, सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स को घर पर लगातार चलाने की अनुमति देने में तैयार हो गए। ये दिखने में छोटे और साधारण से उपकरण चुपचाप कई घरों की ऊर्जा और वातावरण में सुधार ला रहे हैं। वर्तमान में, ये उपकरण मुख्य रूप से घरों के अंदर स्थापित किए गए हैं, जबकि अधिक दूरस्थ बाहरी क्षेत्रों में, हम सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण का उपयोग करके सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बजाते हैं और प्रत्येक शहर की रक्षा के लिए गुरुवर के आशीर्वाद की शक्ति का विस्तार करते हैं। आदरपूर्वक, ताइनान के दिक्षित-जन।ताइनान के प्रौद्योगिकी में नवोन्मेषी दीक्षित-जन, हम आशा करते हैं कि अन्य स्थानों पर हमारे दीक्षित भाई-बहन भी आपके उदाहरण का अनुसरण करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे ग्रह की रक्षा हेतु आशीर्वाद शक्ति यथाशीघ्र एवं प्रभावी ढंग से प्रसार हो सके। यह जानकर भी हमें राहत मिली कि ईश्वर की कृपा से आपका क्षेत्र इस आपदा से बच गया। आप और ताइवान (फ़ोर्मोसा) के सभी सज्जन लोग कृतज्ञता के भाव से हर सुबह का स्वागत करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, गुरुवर आपको यह स्नेहपूर्ण संदेश भेजतें है: "ताइनान के दयालु दीक्षितों, परमेश्वर-प्रदत्त रचनात्मकता और प्रज्ञा को हर अवसर में उपयोग करने के लिए आपको धन्यवाद, ताकि परमेश्वर का संदेश दुनिया तक पहुंच सके, हर पहलू में प्रचुर आशीषों के साथ। ब्रह्मांड की हर रचना का पालन-पोषण करना, यह सभी की साझा जिम्मेदारी है, जिसमें पशु-जन भी शामिल हैं। समय तेजी से बीत रहा है। हर एक सेकंड कीमती है। आइए हम सचेत संरक्षक बनें, और इस पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर स्थिति में छोड़कर जाएं। कामना है कि सौभाग्य सदा आपके और ताइवान (फ़ोर्मोसा) की सुंदर भूमि के साथ कोमलता से चले। आप सभी को ढेर सारा प्यार।"











