विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, इज़राइली चिकित्सकों ने रवांडा में बच्चों की जान बचाई। ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने सरकारों से शहरों में वृक्षों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया, ताइवानी (फॉर्मोसाई) शोधकर्ताओं ने कोलोनोस्कोपी प्रक्रियाएँ बेहतर बनाने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग किया, स्पेन में बाहरी कामगारों को लू से बचाने हेतु तापमान- मापक ब्रेसलेट मिले, अमेरिका में साहसी बालक ने आवासीय परिसर के स्विमिंग पूल में डूबते व्यक्ति को बचाया, भारत के शीर्ष विटामिन D3 निर्माता को वीगन D3 बनाने की नियामक मंज़ूरी मिली, और दक्षिण अफ्रीकी पशु-जन आश्रय ने संकट में पड़े छह असहाय श्वान-जनों को बचाया।











