खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

3rd Annual Food 4 Thought Festival at Stanford University, California, USA

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अमेरिका से सुप्रीम मास्टर चिंग हाई इंटरनेशनल एसोसिएशन के समाचार में…

17 और 18 अप्रैल, 2026 को हमारे एसोसिएशन सदस्यों ने कैलिफ़ोर्निया के स्टैनफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में तीसरे वार्षिक फ़ूड 4 थॉट फ़ेस्टिवल में भाग लिया। इस आयोजन में 60 से अधिक विश्वविद्यालयों और 14 देशों के विद्यार्थी, अनुसंधानधकर्ता तथा उद्योग विशेषज्ञ वनस्पति-प्रधान खाद्य व्यवस्था की नई परिकल्पना हेतु एकत्र हुए। हमारे एसोसिएशन सदस्यों ने सदस्य-स्वामित्व वाले रेस्तराँ लविंग हट ओक्रिज मॉल और मेरिट वीगन व्यंजन के साथ मिलकर सभी उपस्थित लोगों को निःशुल्क वीगन बुफ़े परोसा। एक जनसंपर्क स्टॉल पर सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न दिखाया गया और उपहार थैलियाँ दी गईं, जिनमें सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की पुस्तक “प्रेम ही एकमात्र समाधान है”, वीगन व्यंजन की रेसिपियाँ और स्टार्टर गाइड्स थीं।

क्योंकि हर पशु की माँ होती है और कोई भी माँ अपने बच्चे को खाया जाते हुए नहीं देखना चाहती। हर पशु के अपने बच्चे भी हो सकते हैं। और कोई भी बच्चा नहीं चाहता कि उनकी माँ को खाया जाए। पशु-जनों को भी पीड़ा होती है। पर इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है करुणा। हम जीवित प्राणियों की हत्या सहन नहीं कर सकते, और यह जीवन की नैतिकता का प्रश्न है। सभी जीवित प्राणी हैं और इसी पृथ्वी पर रहते हैं, तो केवल खाने के लिए हम उनकी हत्या क्यों करें?

मैं लगभग 15 वर्ष पहले पशु-जनों के लिए वीगन बनी। एक रब्बी ने मुझे बताया था कि डेयरी दूध पाने के लिए बछड़ों को बहुत कम आयु में उनकी माताओं से अलग कर दिया जाता है। एक माँ होने के नाते, मैं कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि स्तनपान की आयु में मुझे अपने बच्चों से इस तरह अलग कर दिया जाएगा तो। इसलिए मैं पशु-जनों के लिए वीगन बनी और सभी प्राणियों के लिए एक वीगन तथा अधिक दयालु संसार बनाने को संकल्पित हूँ। जब मैंने अपनी माँ को बताया कि जिन पशु-जनों को हम खाते हैं, वे कहाँ से आते हैं, तो वह 80 वर्ष से अधिक आयु में वीगन बन गईं। अब वह लगभग 95 वर्ष की हैं तथा वीगन और स्वस्थ हैं।

मैं एक रेस्तराँ की समीक्षा पढ़ रही थी, किसी ने लिखा था, “आपकी स्वाद कलिकाओं का वह क्षण क्या किसी पशु के पूरे जीवन से अधिक महत्वपूर्ण है?” इस बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया, वास्तव में यह केवल एक निर्णय है— एक पशु के संपूर्ण जीवन और आपकी थाली के एक क्षण के बीच चुनाव।

वीगनीज़्म धरती के लिए अच्छा है, क्योंकि यह सबसे कम कार्बन उत्सर्जन वाला आहार है। यह स्वास्थ्यप्रद, टिकाऊ और पुनर्योजी है। ये सभी कारण हर दिन यह बदलाव अपनाने के प्रबल आधार हैं। यह एक चुनाव है और हर बार भोजन करने बैठते समय पृथ्वी की रक्षा करने का अवसर भी।

मेरे विचार से, जितना संभव हो उतना वीगन बनें। और मुझे लगता है कि यह लोगों की धारणा से कहीं अधिक संभव है। जब भी अवसर मिले, हर भोजन में उन सामग्रियों को बदलें। ये छोटे कदम उठाकर आप बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।

इत्यादि…

मुख्य आकर्षणों में क्लाइमेट हीलर्स के संस्थापक डॉ. शैलेश राव (वीगन) का प्रमुख संबोधन शामिल था, और लविंग हट द्वारा मंच पर ‘विश्व वीगन, विश्व शांति’ मिशन की प्रस्तुति और श्रद्धेय शियानशु के मार्गदर्शन में प्रातःकालीन ध्यान और ध्यानपूर्ण भोजन के सत्र भी शामिल थे।

जब हम अगली पीढ़ी की खाद्य व्यवस्था कहते हैं, तो हमारा अर्थ ऐसी व्यवस्था से है जो हमारी ही पीढ़ी में शून्य भूख, शून्य पशु-पीड़ा और शून्य पर्यावरणीय हानि का लक्ष्य प्राप्त कर सके।

लविंग हट के साथ काम करना वास्तव में असाधारण रहा है। मुझे बहुत से उपस्थित लोगों से बात करने का अवसर मिला। यहाँ तक कि पहले से वीगन और स्वयं भोजन बनाने वाले लोग भी लविंग हट के व्यंजनों से बहुत अधिक प्रभावित हुए। यह अत्यंत स्वादिष्ट है। उनके पास इतने विविध विकल्प हैं, जिसकी मैं सचमुच सराहना करता हूँ।

नमस्कार, मैं नवीन दुर्भाकुला हूँ। मैं फ़ूड 4 थॉट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी हूँ, वीगन बनें और शांति बनाए रखें।

हम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन), हमारे एसोसिएशन सदस्यों, फ़ूड 4 थॉट के आयोजकों और दीप्तिमान युवा नेताओं को विनम्रतापूर्वक धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने अधिक दयालु भविष्य का मार्ग प्रकाशित किया। परमेश्वर की असीम कृपा से समस्त मानवता शीघ्र ही करुणामय वीगन जीवनशैली अपनाकर पृथ्वी पर स्वर्ग का स्वागत करे।
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-28
200 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-28
216 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-27
718 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-27
752 दृष्टिकोण
18:04
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-26
4339 दृष्टिकोण
36:34

उल्लेखनीय समाचार

2026-07-26   245 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-26
245 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-07-26
877 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-26
521 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-26
1291 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड