विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
संयुक्त राज्य अमेरिका से सुप्रीम मास्टर चिंग हाई अंतरराष्ट्रीय संस्था के समाचार में…1 नवंबर, 2025 को, उत्तरी कैलिफोर्निया से हमारे संस्था के सदस्यों ने सैन फ्रांसिस्को वीगन सोसाइटी द्वारा एसएमसी इवेंट सेंटर में आयोजित 26वें वार्षिक विश्व वीगन महोत्सव में भाग लिया। इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई, जो 2018 के बाद से सबसे अधिक थी, और इसमें कई प्रेरणादायक वक्ता शामिल हुए, जिनमें 'द वर्ल्ड पीस डाइट' के लेखक तथा शाइनिंग वर्ल्ड हीरो अवार्ड के प्राप्तकर्ता डॉ. विल टटल; प्रसिद्ध शेफ, उद्यमी, 'मियोकोस क्रीमरी' की संस्थापक और शाइनिंग वर्ल्ड कम्पैशन अवार्ड प्राप्तकर्ता मियोको शिनर; और बॉडीबिल्डिंग चैंपियन रॉबर्ट चीक समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। इस महोत्सव में 80 से अधिक वीगन विक्रेता और वीगन खाना पकाने के लाइव प्रदर्शन शामिल थे, जिसमें वीगन उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने घर में बने वीगन किमची और मशरूम जर्की से लेकर शानदार बेक्ड चीज़ों के साथ-साथ वीगन डिम सम, कटहल के कबाब और लाजवाब मशरूम के बर्गर जैसे भरपेट पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लिया।हमारे संस्था के सदस्य उपस्थित लोगों के साथ बातचीत करने और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के बारे में जानकारी साँझा करने के साथ-साथ गुरुवर के प्रकाशनों और वीगन व्यंजनों की पुस्तिकाओं को वितरित करने में बेहद प्रसन्न थे।











