विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, वक्ता ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन को रोकने के व्यावहारिक समाधानों, साथ ही पौध-आधारित आहार के लाभों को साँझा करते हैं। (सबसे पहले, चलिए डॉ. सिंह से शुरू करते हैं। इस ग्रह के साथ क्या हो रहा है? मैं समझता हूँ कि आपके पास हमें बताने के लिए कुछ चौंकाने वाला नया डेटा है और इसमें ग्लोबल वार्मिंग शामिल है। हम इसे सुनना चाहते हैं, और दुनिया इसे सुनना चाहती है। हमें इसके बारे में बताएं।) Dr. Singh: चलिए सीधे मुद्दे पर आते हैं। हम निर्णायक मोड़ को पार कर चुके हैं। निर्णायक मोड़ लगभग एक साल पहले आ चुका था। और वैज्ञानिकों जिस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, वह यह है कि समस्या कार्बन नहीं है। वैसे तीन या चार अन्य गैसें भी हैं, और मीथेन उनमें सबसे ऊपर (प्रथम) है। मीथेन कार्बन फुटप्रिंट की तुलना में 23 गुना अधिक विषैली होती है। क्योटो प्रोटोकॉल में जो हुआ वह यह था कि राजनेताओं एक साथ आए और एक ऐसा दस्तावेज तैयार किया जो संदेश से समझौता कर रहा था। हमने CO2 के बारे में बात की, और अब दुनिया CO2 के बारे में जानती है। लेकिन सिर्फ CO2 ही समस्या नहीं है। मीथेन समस्या है। मीथेन के अलावा, नाइट्रस ऑक्साइड भी है, जो इससे 300 गुना अधिक विषैली है। अब, जब आप इन सभी गैसों को मिलाते हैं, और यह देखना शुरू करते हैं कि इससे वैश्विक वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, तो वैश्विक तापमान में वृद्धि बहुत ही तेज गति से हो रही है। और आज, हमें यह सच्चाई जानने की जरूरत है, कि आज हम जो वैज्ञानिक आंकड़े देख रहे हैं, हम सोचते थे जहां हम होंगे उस से कहीं आगे निकल चुके हैं। पांच साल पहले, हम कह रहे थे कि दुनिया 60 वर्षों में अपनी बर्फ की चोटियों को खो देगी। अब हम उन्हें चार साल में खो देंगे। हम हर दिन हर तथ्य की समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर हम ध्यान नहीं दे रहे हैं और वे ही प्रमुख कारणो हैं। और यह प्रमुख कारण, जब आप इस पर देखना शुरू करते हैं वो मीथेन है -मीथेन पर्माफ्रॉस्ट से उत्पन्न होती है। मीथेन महासागरों के गर्म होने से उत्पन्न होती है। और मीथेन पशुपालन से उत्पन्न होती है। जब आप इन तीनों चीजों को मिलाते हैं, तो आपको पता चलेगा कि हम अब एक ऐसी तबाही की ओर बढ़ रहे हैं, जो किसी ने कभी भी योजना की है उससे कहीं छोटि अवधि में होने वाली है। प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि 18 महीने के पार, हम निर्णायक मोड़ को पार कर चुके होते। आप कह सकते हैं, कि हम उस बिंदु को पार कर चुके हैं, जहाँ से हम वापस नहीं लौट सकते। लेकिन, हम मानव समाज के रूप में बहुत कुछ कर सकते हैं। हम अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। यह सब आप और हम पर निर्भर करता है। इसका मतलब यह है कि अब हम यह नहीं कहेंगे कि और कौन है जिसे हम दोषी ठहरा सकते हैं। हम ही समाधान हैं। हम ही समस्या हैं। (वह पक्का है।) (डॉ. सिंघ, क्या आपको सुप्रीम मास्टर से कोई प्रश्न पूछना है?) मैं यह पूछना चाहता था कि हमारे सामने जो भी तथ्यो हैं, जो हम देख रहे हैं, जमीनी हकीकत को देखते हुए, जो बदलाव हो रहे हैं, ऐसी और क्या-क्या चीजें हैं जिन्हें इंसान की आंखें नहीं देख पातीं? इस समय दुनिया को और क्या जानने की जरूरत है जिसके बारे में हमें नहीं पता? मेरा सवाल यही होगा। Master: ठीक है। मैं आपको केवल वही बता सकती हूँ जो मुझे पता है, और शायद आपको पहले ही पता हो। जहां से वापसी असंभव हो, उस बिंदु के बारे में मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने अभी तक उस बिंदु को पार नहीं कीया है। ठीक है? और प्रिंस चार्ल्स का मतलब यह था कि उस समय हमारे पास लगभग 18 महीने थे अपनी नियति को बदलने के लिए, जैसे कि ग्रह को बचाने के लिए हमें पूर्ण वीगन बन जाना चाहिए, जल्दी से हरित हो जाना। लेकिन अब, मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है, यदि कोई मेरी विनम्र राय या अंतर्दृष्टि पर विश्वास करता है, कि हमने कुल मिलाकर तीन साल... तीन साल से अधिक हासिल कर लिए हैं मुझे देखने दें, मुझे देखने दें और कितने अधिक- तीन साल और चार महीने अब हमारे पास हैं, डॉ. सिंह, बदलाव करने के लिए। (धन्यवाद।) यह सब मुझे आंतरिक ध्यान से प्राप्त हुआ है; मैं इसे आपके सामने साबित नहीं कर सकती। लेकिन, अगर आप इस पर विश्वास करते हैं, तो यह अच्छा है। अगर आप विश्वास नहीं करते हैं, हमारे पास फिर भी तीन साल और चार महीने है। और इसी बात पर, मैं उन नए वीगन लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जो कुलीन वर्ग में शामिल हुए हैं, जो अपने हाथों पर खून लगाए बिना जीवन जीते हैं, जो शांति का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, जिसकी शुरुआत स्वयं से होती है और जो उनके भोजन की मेजों से शुरू होती है। इसी वजह से, इस ग्रह पर मौजूद हर उस व्यक्ति के प्रयासों के कारण, जो इस समय हमारी दुर्दशा से अवगत है, वे इस खतरे के बारे में जानकारी और समाचार फैलाने के लिए और साथ ही उस समाधान के बारे में भी जानकारी फैलाने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिस पर हम सभी मिलकर इस ग्रह को बचाने के लिए कार्रवाई कर सकते हैं। इसलिए, अब हमारे वीगन समूह में और भी अधिक लोग शामिल हो रहे हैं, और इसी वजह से हमें समय का लाभ मिला है। मुझे पता है कि हमने पेड़ भी लगायें हैं, यहां वहां थोड़ी-बहुत तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं, कुछ बल्ब बदल रहे हैं और इस तरह की चीजें कर रहे हैं, और यहां वहां कभी-कभी एक घंटे के लिए लाइट बंद भी कर रहे हैं। ये भी मदद करते हैं, लेकिन वीगन आहार और शाकाहार के आशीर्वादपूर्ण सद्गुणों की तुलना में बहुत कम। क्योंकि एक बार जब वे अपना हृदय करुणा की इस दिशा में मोड़ लेते हैं, तो उससे उत्पन्न होने वाली करुणा और प्रेमपूर्ण ऊर्जा अपार होती है। इसीलिए हम उस नकारात्मक शक्ति का मुकाबला कर सकते हैं जो हमारे ग्रह को नष्ट करना चाहती है, इससे पहले कि हमें आध्यात्मिक रूप से जागृत होने का मौका भी मिले। इसलिए, मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे पास थोड़ा समय है। और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते जाएंगे, शायद हमें और समय मिल जाए। और उम्मीद तो यही है। बहुत-बहुत धन्यवाद, डॉ. सिंघ। चिंता मत करो। अभी हम ठीक हैं। मेरा मतलब, वास्तव में ठीक नहीं, हम पूरी तरह से ठीक नहीं हैं, लेकिन हम ठीक हैं। हमें उम्मीद है। और हम काम कर रहे हैं। आप काम कर रहे हैं। हम मिलकर काम कर रहे हैं, और शायद हम अभी भी सफल हो सकते हैं। कौन जाने, डॉ सिंह? चमत्कार हमेशा हो सकते हैं। (बिल्कुल।) (धन्यवाद। अब डॉ. जिम स्टीवर्ट, क्या आप हमें उस संकट की गहराई और दायरे के बारे में बता सकते हैं जिसका हम सामना कर रहे हैं? यह मामला कितना गंभीर है? Dr. Jim Stewart: खैर, मुझे लगता है कि डॉ. सिंह संकट के बारे में पहले ही काफी कुछ बता चुके हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से समुद्र के स्तर में वृद्धि के संदर्भ में कुछ विशिष्ट बातों पर चर्चा कर सकते हैं। और अगर हम ग्रीनलैंड आइस कैप और पश्चिम अंटार्कटिक आइस शेल्फ को खो देते हैं, तो समुद्र का स्तर 40 से 50 फीट, या 14 मीटर तक बढ़ जाएगा, और इससे निश्चित रूप से दुनिया के कई देशों में तबाही मच जाएगी। जैसा कि हम भलीभांति जानते हैं, हम कुछ स्थानों पर सूखे और अन्य स्थानों पर बाढ़ से संबंधित संकट का भी सामना कर रहे हैं। और जल संकट और भी बदतर होता जा रहा है क्योंकि वैश्विक तापमान में वृद्धि का मतलब है कि फसलों को उगने के लिए वास्तव में अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए, जहां एक ओर हमें कम पानी मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों में कम बर्फबारी हो रही है और पानी बचने के अवसर भी कम होते जा रहे हैं; हमें पानी की भी अधिक आवश्यकता है। और बेशक, हर कोई इस तथ्य से भलीभांति अवगत है कि जंगल भी सूख रहे हैं, और इसलिए हमें पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक और कहीं अधिक तीव्र जंगल की आग का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मैं इस स्थिति में थोड़ी सी उम्मीद जगाना चाहता हूं, और वह यह है कि हमें किसी नई तकनीकी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 10 वर्षों के भीतर ऐसी तकनीक उपलब्ध हो जाएगी जिससे 100% नवीकरणीय बिजली का उपयोग किया जा सकेगा। वीगनवाद के अलावा, जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं, एक और समाधान जैविक खेती है। वैज्ञानिकों ने, और शायद डॉ. गाल्ट इस बारे में थोड़ा और बता सकते हैं, वैज्ञानिकों ने यह दिखाया है कि जैविक खेती सामान्य प्रकार की कीटनाशक आदि वाली खेती की तुलना में कहीं अधिक कार्बन को अवशोषित करती है। और इसलिए, अगर हम सभी को जैविक खेती अपनाने के लिए राजी कर लें, तो हम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में काफी कमी ला सकते हैं। आज मैं हमारे लिए आशा की एक और किरण प्रस्तुत करना चाहूंगा, जो कैलिफोर्निया में एबी32 नामक एक अधिनियम में निहित है। यह ग्लोबल वार्मिंग समाधान अधिनियम है। और कुछ ही सप्ताह पहले, उन्होंने ड्राफ्ट स्कोपींग़ प्लान के लिए अपना प्रस्ताव जारी किया। इस योजना का अस्तित्व में होना ही अपने आप में बेहद प्रेरणादायक है। क्योंकि यह योजना क्या करती है, ये कैलिफोर्निया राज्य और यहां रहने वाले सभी 3.6 करोड़ लोगों और सभी उद्योगों से होने वाले वैश्विक तापक्रम उत्सर्जन के सभी प्रमुख कारकों का विश्लेषण किया गया है, और यह गणना की गई है कि 2020 तक 1990 के स्तर पर वापस आने के लिए कितनी कटौती की आवश्यकता होगी, जो कि सामान्य कारोबार की तुलना में लगभग 30% की कमी है। और उन्होंने इस प्रक्रिया को गौर से देखा है, और उन्होंने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है कि वे कटौती के संदर्भ में 2020 तक प्रति वर्ष 170 मिलियन टन के लक्ष्य तक कैसे पहुंच सकते हैं। और मैं आप सभी को वेबसाइट पर जाने की सलाह देता हूं। ये है www.arb.ca.gov. और कैलिफोर्निया राज्य के एयर रीसौर्सीस बोर्ड के पास यह योजना है, और वे इस पर टिप्पणियां भी मांग रहे हैं। और मैं यह कहना चाहता हूं, कि इस योजना में कृषि का उल्लेख अत्यंत अपर्याप्त है। इसमें जैविक कृषि का कोई जिक्र नहीं है, जो वैश्विक तापमान को कम करने में कारगर साबित हो चुकी है। इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि अगर लोग शाकाहार या वीगनाहार अपना लें तो क्या सहायता मिलेगी। इसलिए आपको इस वेबसाइट पर जाकर अपनी टिप्पणियां देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। और मैं आप सभी से और पूरी दुनिया में इस प्रसारण को सुन रहे हर व्यक्ति से आग्रह करता हूं कि आप जाएं। इस पर टिप्पणी करने के लिए आपको कैलिफोर्निया का निवासी होना आवश्यक नहीं है। क्योंकि यह योजना एक खाका है। यह योजना पूरे ग्रह को बचाने की योजना हो सकती है। अंत में मैं यही कहना चाहता हूं कि आप सभी इस योजना पर एक नजर डालें और अपने स्थानीय शहर, राज्य और राष्ट्र के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की व्यापक योजना को तुरंत अपनाया और लागू किया जाए, इससे पहले कि तीन साल ख़त्म हो जायें। (वह अच्छा है।) (वेबसाइट का पता क्या है?) arb.ca.gov (क्या आपके पास कोई टिप्पणी है, सुप्रिम मास्टर?) Master: शानदार भाषण, बहुत बढ़िया। शायद हमें उम्मीद है, है ना? जी हाँ। क्या कोई कृपया उस पर लॉग इन करके टिप्पणी कर सकता है, जैसा कि डॉ. जिम स्टीवर्ट ने कहा था? क्या हम ऐसा करेंगे? (हाँ।) (जी हां, बिलकुल, मास्टर) यह एक बहुत अच्छी पहल है। डॉ. जिम और मैं आपसे पूरी तरह सहमत हैं। (बहुत-बहुत धन्यवाद, मास्टर।) अगर हम वीगन बन जाएँ, तो यह दूसरे आधे हिस्से की देखभाल के लिए एक और कदम आगे होगा। और अगर हम सब अब वीगन बन जाएँ, तो हम पुरानी तकनीक को तब तक रख सकते हैं जब तक कि उसे पूरी तरह से बदला नहीं जा सकता, क्योंकि वैज्ञानिकों के सबूतों से की गई गणना के अनुसार, एक वीगन आहार ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनने वाले प्रदूषण में 80% की कमी करता है। Photo Caption: "उपचार किसी भी माध्यम से ईश्वर का एक उपहार है।"











