दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 27 मार्च, 2026
यूक्रेन (यूरेन) के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी (यूरेनी) और अमेरिकी टीमों ने रूस के साथ युद्ध समाप्त करने पर फ्लोरिडा [अमेरिका] में दो दिनों की वार्ता पूरी कर ली है। कूटनीतिक प्रयास जारी रहने के बीच युद्धबंदियों की नई अदला-बदली की संभावना उभर रही है, और यूक्रेन (यूरेन) मॉस्को पर अधिक कड़े प्रतिबंधों की मांग कर रहा है (Reuters)
कतर फंड फॉर डेवलपमेंट ने मिस्र में फंसे 10,600 से अधिक फ़िलिस्तीनी परिवारों को खरीदारी वाउचर दिए हैं उसका कहना है कि यह सहायता बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने में मदद करती है, क्योंकि विस्थापन के बाद वे आय से वंचित हो गए हैं और गाज़ा में मिलने वाली नियमित सहायता भी अब उन्हें नहीं मिल रही है (Qatar News Agency)
इंडोनेशिया ने उत्तरी गाज़ा में सात आपातकालीन कक्षा-तंबू स्थापित किए हैं, आंतरिक रूप से विस्थापित बच्चों को मेज़, कुर्सियों और मनोसामाजिक सहायता से युक्त सुरक्षित शिक्षण स्थल मिल सकें, इसके साथ चिकित्सा सेवाएँ और आवश्यक राहत भी दी जा रही है (Antara News)
ताजिकिस्तान ने सरख़्स सीमा चौकी के रास्ते 107 ट्रक मानवीय सहायता ईरान भेजी है, जिनमें राहत सामग्री और दवाइयाँ शामिल हैं (Islam Times)
मुख स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण निदान संकेतक की तरह काम करता है, जो सात खतरनाक स्थितियों के शुरुआती संकेत दिखा सकता है: 1. मधुमेह [मसूड़ों से खून आना और घाव देर से भरना]; 2. मुख कैंसर [लगातार बने रहने वाले छाले या धब्बे]; 3. विटामिन की कमी [जीभ में दर्द और मुंह के कोनों का फटना]; 4. GERD [गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स रोग] [दांतों की ऊपरी परत का अम्लीय क्षरण]; 5. HIV [ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस] जैसे प्रतिरक्षा विकार मुख में फफूंद संक्रमण या गंभीर मसूड़े की सूजन के रूप में दिख सकते हैं; 6. ऑस्टियोपोरोसिस जबड़े की हड्डी के क्षय से दांत ढीले कर सकता है; 7. हृदय-रोग का संबंध मसूड़ों की दीर्घकालिक सूजन से है (Lao Động)
क्वांग त्रि जनरल अस्पताल औलक (वियतनाम) के सर्जनों ने उन्नत अल्ट्रासोनिक तकनीक से 104 वर्षीया महिला की दृष्टि सफलतापूर्वक बहाल की। यह रिकॉर्ड बनाने वाली मोतियाबिंद सर्जरी [फेकोइमल्सिफिकेशन सर्जरी और इंट्राऑक्युलर लेंस (IOL) प्रत्यारोपण] दोनों आंखों में की गई, जिससे यह शतायु महिला फिर से अपने दम पर चल पा रही है और अपने परिवार को पहचान पा रही है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है (Người Lao Động)
कटहल पोषण का भंडार है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन में मदद के लिए रेशा तथा विटामिन ए, सी और B6 प्रदान करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जबकि एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने और सूजन से निपटते हैं। वसा में कम यह फल वजन नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य में सहायक है। इसके बीज भी प्रोटीन और त्वचा के लिए लाभकारी पोषक तत्व देते हैं, जिससे पूरा फल स्वास्थ्य के लिए बहुउपयोगी बन जाता है (Thanh Niên)
ओमान में भीषण आकस्मिक बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पाँच बच्चे शामिल हैं, जबकि आपातकालीन टीमों ने 29 अन्य लोगों को बचाया। महत्वपूर्ण बचाव और पुनर्बहाली अभियान जारी रहने के बीच अधिकारियों ने आश्रय केंद्र सक्रिय कर दिए हैं और मौसम की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है (Muscat Daily)
कोलोराडो स्प्रिंग्स [कोलोराडो,अमेरिका] के दक्षिण में लगी “24 फायर” 2,900 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल गई है और अभी तक उस पर बिल्कुल भी काबू नहीं पाया गया है। तेज़ हवाएँ और शुष्क परिस्थितियाँ तीन काउंटियों में आग को भड़का रही हैं, जिससे हाईवे 115 बंद करना पड़ा है, जबकि दल लपटों से जूझ रहे हैं (Colorado Sun)
पूर्व उष्णकटिबंधीय चक्रवात नरेल ने ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरिटरी में भीषण बाढ़ और निकासी की स्थिति पैदा कर दी, जिससे लगभग 500 लोग विस्थापित हो गए। यह प्रणाली पश्चिम की ओर बढ़ रही है और फिर से चक्रवात की ताकत हासिल कर अधिक विनाशकारी हवाएँ और भारी वर्षा ला सकती है (The Watchers)
एडिलेड हिल्स[ऑस्ट्रेलिया] के एक घोड़ा-जन प्रशिक्षक को प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक घोड़ा-जन को मारने का दोषी पाए जाने पर सात महीने की निलंबन की सज़ा दी गई, उनकी देखरेख में मौजूद घोडा-जनों को सौंपने का आदेश दिया गया, और भविष्य में घोड़-जन रखने या प्रशिक्षित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया, अदालत और RSPCA [रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स] साउथ ऑस्ट्रेलिया ने इस आचरण को पशु-कल्याण के विरुद्ध गंभीर अपराध बताया है (5MU)
22 मार्च, विश्व जल दिवस पर, चिली के विभिन्न शहरों में हज़ारों लोग मार्च निकालते हैं और राष्ट्रपति होसे एंतोनियो कास्ट के 43 पर्यावरण-सुरक्षा नियम रोकने के फैसले के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हैं, ये नियम पहले प्रजातियों की रक्षा करते थे, पार्क बनाते थे और प्रदूषण नियंत्रण तय करते थे (PBS NewsHour)
विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी दी है कि पृथ्वी का ऊर्जा असंतुलन— जो ऊष्मा को फँसाने वाली ग्रीनहाउस गैसों के कारण पैदा होता है और ग्रह को ऊर्जा वापस अंतरिक्ष में विकीर्ण करने से रोकता है— अब रिकॉर्ड स्तर पर है, अतिरिक्त ऊष्मा का अधिकांश भाग महासागरों द्वारा सोख लिया जा रहा है, जिससे दीर्घकालिक प्रभाव जैसे समुद्रों का लगातार गर्म होना, समुद्र-स्तर बढ़ना और बर्फ का लगातार घटाव, उत्सर्जन कम होने पर भी, बने रहेंगे, यह चेतावनी ग्रह के अब तक के सबसे गर्म 11-वर्षीय कालखंड (2015-2025) के बाद आई है (The Guardian)
5 अप्रैल, 2026 को — दक्षिण कोरिया के वृक्षारोपण दिवस पर — 2026 मुहे रन सियोल के वर्ल्ड कप पार्क में देश की पहली शून्य-अपशिष्ट 10 किलोमीटर दौड़ के रूप में लौटेगी, इसमें पुनःप्रयोग योग्य कप और टाइमिंग चिप्स,अपसाइकिल किए गए बिब और वीगन भोजन होंगे, और यह कम-कचरा दौड़ संस्कृति को बढ़ावा देगी, क्योंकि पिछले वर्ष के आयोजन से केवल एक ही कचरे का टुकड़ा निकला था (Event-us.kr)
ब्रिटेन की कंपनी क्रॉससेंस ने AI [कृत्रिम बुद्धिमत्ता] चश्मा पेश किया है, जो वस्तुओं की पहचान करता है और चरण-दर-चरण दृश्य संकेत दिखाता है, ताकि शुरुआती अवस्था के डिमेंशिया से पीड़ित लोग दैनिक कार्य संभाल सकें, परीक्षणों में अधिक स्वतंत्रता देखी गई, क्योंकि “विस्पी” नामक यह अनुकूलनशील साथी 2027 में प्रस्तावित लॉन्च से पहले उपयोगकर्ताओं की दिनचर्या सीखता है (Good News Network)
चीनी शोधकर्ताओं ने लैटेंट AI प्रशिक्षण प्रणाली विकसित की है, जो मानव गतियों के सरल खंडों और रिइन्फोर्समेंट लर्निंग का उपयोग कर मानवाकृति रोबोटों को टेनिस कौशल सिखाती है, इससे यूनिट्री G1 रोबोट स्वाभाविक पूरे-शरीर की गति के साथ कई शॉट की रैली बनाए रख सकता है और 96.5% तक रिटर्न सटीकता हासिल कर सकता है (Interesting Engineering)
फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय खाद्य और पेय कंपनी डैनोन ने ब्रिटेन स्थित कंपनी ह्यूल का 1 अरब यूरो में अधिग्रहण किया, जिससे यह वीगन कार्यात्मक पोषण ब्रांड उनके वैश्विक पोर्टफोलियो में शामिल हो गया। यह समझौता ह्यूल के संपूर्ण, प्रोटीन-समृद्ध भोजन विकल्पों और पाउडरों के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को तेज़ करेगा (FoodBev Media)
गंगवोन पर्यटन फाउंडेशन मार्च 2026 में आयोजित 10वें वीगन फेस्टा एंड ग्रीन फेस्टा [सियोल, दक्षिण कोरिया] में जून 2026 के अपने गंगवोन वीगन फूड फेस्टा का प्रचार करेगा। फाउंडेशन का अभियान महानगरीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दक्षिण कोरिया के गंगवोन प्रांत में पौध-आधारित पर्यटन, पर्यावरण-अनुकूल पाक अनुभव और स्थानीय भोजन को प्रमुखता देगा (The Asia Business Daily)
कैलामज़ू [मिशिगन, अमेरिका] इस मई में वीगन शेफ़ चैलेंज की मेज़बानी करेगा। स्थानीय रेस्तराँ नए वीगन व्यंजन पेश करेंगे और लोगों को उनका स्वाद लेने, वोट करने और तस्वीरें ऑनलाइन साँझा करने के लिए आमंत्रित करेंगे। वीगन आउटरीच के प्रायोजन और वीगन कैलामज़ू के आयोजन में यह महीने भर चलने वाला कार्यक्रम नवाचारी वीगन भोजन का उत्सव मनाता है (Vegan Chef Challenge)
सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र [अमेरिका] के किशोर भाई ईथन और डेसमंड हुआ ने HOPE [हेल्प आवर मदर अर्थ] परियोजना शुरू की है, जिसके तहत 13,000 अच्छी हालत वाली प्रयुक्त स्कूल वर्दियाँ 1,400 कम-आय वाले परिवारों तक पहुँचाई गई हैं। इस पहल से अभिभावकों के 1,40,000 अमेरिकी डॉलर बचे, कपड़ा कचरा कम हुआ, और 30 टन मीथेन उत्सर्जन रोका गया (Good News Network)
दक्षिण अफ्रीका में टीयर्स एनिमल रस्क्यू टीम के सतर्क सदस्यों ने पास की आग से अपनी कैटरी [बिल्ली आश्रय] में मौजूद हर बिल्ली को बचा लिया। त्रासदी से बाल-बाल बचने के बाद संगठन ने आपातकालीन उपकरणों के लिए फायर रिलीफ फंड शुरू किया और लोगों से बचे हुए पशुओं को गोद लेने की अपील की (Good Things Guy)
एक साहसी व्यक्ति ने बर्फीले बाढ़ के पानी में रिवरबोर्डिंग [एक खेल जिसमें बोर्ड पर लेटकर नदी में बहते हैं] करते हुए जमे हुए नदी किनारे फँसे एक डरे हुए रैकून-जन को बचाने में मदद की। रैकून को कुछ देर के लिए अपने बोर्ड पर रखकर उनकी त्वरित और दयालु कार्रवाई ने उस पशु-मित्र की जान बचा ली, जिसके लिए उनकी निस्वार्थ बहादुरी की व्यापक सराहना हुई (We love Animals)
आज का प्रेरक उद्धरण: “दुनिया को एक अस्पताल समझो, और आप यहाँ उपचार के लिए आए हो। आपकी बीमारी ईश्वर-विस्मृति है, और उसका उपचार सिमरन [ईश्वर का ध्यानपूर्ण स्मरण], भजन [भक्ति गीत], और सतगुरु [संबुद्ध गुरु] की आज्ञा-पालन है।” – पूज्य संबुद्ध गुरु बाबा सावन सिंह जी (शाकाहारी) (Live.Befagi)
ज़ूकी वॉल्टर के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 में से भाग 1 में, ज़ूकी बताती हैं कि यौन हमले के दौरान उनका गला घोंटा गया और मृत्यु के बीचोंबीच उनका सामना ऐसे परलोक से हुआ, जिसे वे शुद्ध प्रेम बताती हैं।
ज़ूकी 19 वर्ष की थीं और अभी-अभी टेक्सास के ऑस्टिन में अपने माता-पिता का घर छोड़कर अलग रहने लगी थीं। महत्त्वाकांक्षी हाई स्कूल छात्रा रहने के बाद, वे वयस्क जीवन के दबावों से जूझीं और प्रेम व जुड़ाव की तलाश में अत्यधिक शराब पीने लगीं। वर्ष 2012 की नववर्ष पूर्व संध्या पर, ज़ूकी ने पहली बार माता-पिता की निगरानी के बिना जश्न मनाया। उन्होंने और उनकी रूममेट्स ने अपने अपार्टमेंट परिसर में एक पार्टी दी, जहाँ एक अनजान लड़की ने एक अजीब भविष्यवाणी की।
मुझे एक लड़की याद है, मैं उन्हें नहीं जानती थी। उन्हें जैसे कोई पूर्वाभास हुआ, और उन्होंने कहा, “मुझे इस पूरे अपार्टमेंट परिसर में पीली पट्टी दिखाई दे रही है।” मैं कुछ हद तक इस पर विश्वास करती थी, लेकिन कुछ संदेह भी था, तो मैंने कहा, “आप क्या कह रही हो? यह शॉट पी लो, बस इसे भूल जाओ।” और फिर हम बस रात भर वैसे ही चलते रहे।
और फिर अचानक, मैं मरती हुई हालत में जागी। और जब मैं मरती हुई हालत में जागी, तो मेरे शरीर को पता था कि अगर मैंने सांस नहीं ली, तो मैं मर जाऊँगी। मुझे सांस लेनी थी, नहीं तो सब खत्म हो जाता। और जब मैं यह सब समझ रही थी, मेरा मन बहुत शांत था। ऐसा था जैसे मैं पूरे अनुभव को देख और परख रही थी। और जैसे ही मेरा दृष्टिकोण बदला, मैंने एक आदमी की परछाईं देखी, जिससे काली लपटें निकल रही थीं। और वह मेरा गला घोंटकर मुझे मार रहा था। वह मेरा गला दबा रहा था। और उस काली परछाईं के भीतर, मैंने इसके अंदर एक धुंधली रोशनी देखी। और मैंने उस व्यक्ति की आत्मा को चखते देखा। मैं देख सकती थी कि वह बहुत पीड़ा और कष्ट से गुजर रही थी। और इस सब के दौरान, जैसा मैंने कहा, मैं बहुत, बहुत शांत थी। लेकिन जब मैं अपना ध्यान उस परछाईं से हटाकर, उदाहरण के लिए, अपने पैरों की ओर ले गई, तो मैं देख सकती थी कि मेरे पैर जान बचाने के लिए छटपटा रहे थे। और शायद एक तरह से, मेरे मन और आत्मा जो अनुभव कर रहे थे और मेरे शरीर जो झेल रहा था, उनमें अंतर था। मेरा शरीर जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था, और बाकी सब शांत था। मैं डरी हुई नहीं थी। मैं गहरे शांत भाव में थी, लेकिन यह भी समझ रही थी कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो उनके परिणाम क्या होंगे। मैं कुछ कर नहीं सकती थी क्योंकि उस व्यक्ति में बहुत ताकत थी, और उसी समय मेरा यौन उत्पीड़न भी हो रहा था। लेकिन इसके बावजूद, मैं बहुत शांति में थी।
वह शांत अवस्था बदलकर ऐसी हो गई, जिसे वह सीधा संवाद जैसा अनुभव बताती हैं। फिर मैंने यह आवाज़ सुनी। असल में, वह अधिक टेलीपैथिक थी। वह कुछ ऐसी थी मानो वह आवाज़, या वह टेलीपैथी, एक ऐसी तरंग हो जो मेरी हड्डियों, मेरे DNA, बल्कि मेरे पूरे अस्तित्व में उतर गई हो, और वे तरंगें शब्दों में बदलकर कह रही हों, “शांत रहो, मुझ पर भरोसा करो, और चलो एक यात्रा पर चलते हैं।” मैंने उस संदेश को बहुत स्पष्ट रूप से समझ लिया। वह बहुत शुद्ध और बहुत सीधा था। और इसलिए मैंने स्वयं को समर्पित कर दिया। तभी मेरा मृत्यु-समीप अनुभव हुआ। मैं जैसे प्रकाश की एक सुरंग से गुज़री। यह बहुत जल्दी हुआ। और मुझे याद है कि मैं किसी सत्ता के साथ थी, शायद कोई फ़रिश्ता। मुझे पूरी तरह यक़ीन नहीं, क्योंकि मैं परलोक में इतना आनंद अनुभव कर रही थी। और वह सब इतना सुंदर था। दुनिया या ब्रह्मांड के सारे रंग, बस हर ओर थे। और वह बिल्कुल जादुई था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मैं बहुत खुश थी। वहाँ बस इतना प्रेम, आशा, करुणा और क्षमा थी। और मुझे याद है, परलोक के एक क्षण में मैं बस चिल्लाई, “प्रेम तो कमाल है!” और वहाँ रहना जैसे अनंत काल लगा, लेकिन हमारे समय में वह शायद एक सेकंड जैसा रहा होगा।
लेकिन जब वह लौटी, तो वास्तविकता तुरंत सामने आ गई। और मुझे याद है कि मैं झटके से जागी, और मैं कुछ भ्रमित थी, जो मैंने अनुभव किया था उसमें वापस ढलने में कठिनाई हो रही थी। मैं बार-बार सोच रही थी कि वह एक सपना था, और मैं जैसे आगे-पीछे झूल रही थी। नहीं, वह एक सपना था। वह सपना नहीं था। कल हमारे साथ जुड़िए, ज़ूकी वॉल्टर के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 2 के लिए। (The Other Side NDE)