विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मुझे खुशी है कि कई देशों में शांति है, इसलिए मुझे बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। लेकिन हमारी दुनिया अभी भी किसी भी समय खतरे में है, जैसे कि युद्ध निकट हो, युद्ध आ रहा है, क्योंकि युद्ध का राजा है। कुछ लोग इसे युद्ध का देवता कहते हैं। लेकिन वह किस तरह का देवता है? जो सिर्फ खून और आँसुओं के रास्ते पर आगे बढ़ता है और जितने भी मासूम जीवों को नुकसान पहुँचा सकता है, उन्हें नुकसान पहुँचाता है। बेबस लोग, जिनके हाथों में अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने बूढ़ों की रक्षा के लिए न तो बंदूक है और न ही चाकू। वह किस तरह का देवता है? वह एक छोटा सा देवता भी नहीं है, वह देवता कहलाने के भी लायक नहीं है, राजा कहलाने के भी लायक नहीं है। इसलिए मैं उसे सिर्फ युद्ध का नेता कहती हूँ। मैंने खुद व्यक्तिगत रूप से युद्ध देखा है। मैंने अपने घर के पास तोप की आवाज़ें सुनीं, जिनसे मेरे कान फटने को आए और मेरा दिल रुक गया। मैंने सड़क पर बहुत से लोगों को मरते देखा, जिन्हें कई दिनों तक दफ़नाया नहीं गया। मेरे प्री-प्राइमरी स्कूल के शिक्षक भी युद्ध में मारे गए और उन्होंने कुछ भी नहीं किया था। वह एक सैनिक भी नहीं थे। मेरी चाची भी मर गईं। सड़क पर एक बम से उनके टुकड़े-टुकड़े हो जाने के बाद आप उन्हें पहचान भी नहीं सकते थे। वह बहुत कोमल, बहुत प्यारी थीं। वह सिर्फ अपने परिवार का ख्याल रखती थी। वह चावल बेचती थी और वह पैदल चलकर चावल भी खरीदती थी। वह अपने खेत का सामान, फसल बेचती थी, और घर ले जाने के लिए चावल खरीदती थी जो कई किलोमीटर, दस किलोमीटर दूर था, और वह अपने कंधों पर चावल की दो भारी टोकरियाँ उठाकर अपने परिवार के लिए घर लाती थी। और वह बस ऐसे ही मर गई। मेरा चचेरा भाई भी मर गया। मेरे कुछ दोस्त मर गए। यह भयानक है। और बमबारी के कारण मैं हाई स्कूल भी शांति से नहीं जा सकी। और मेरे माता पिता को फिर मुझे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए उस समय राजधानी साइगॉन भेजना पड़ा। इसीलिए मैं युद्ध सहन नहीं कर सकती। मैंने पीड़ा को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। मैंने लोगों को कम उम्र में, किशोरावस्था में या बुढ़ापे में मरते देखा है। युद्ध में बिल्कुल भी कुछ अच्छा नहीं है। तो जब मैं इस युद्ध के नेता, तथाकथित युद्ध के राजा को, रंगे हाथों पकड़ सकती थी, तो मैं हिचकिचाती नहीं। मैं उसे सीधे जेल, यानी तुरंत ही नरक में भेजने में हिचकिचाती नहीं। इस बार मेरे पास अच्छे बहाने हैं। किसी को नरक में भेजने के लिए आपके पास हमेशा बहाने या सबूत नहीं होते, यहां तक कि अदृश्य सबूत भी नहीं। लेकिन इन क्रांतिकारी उत्साही भूतों में से कई को कई समूहों में नरक में भेज दिया गया है क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरे, मेरे कुत्ते-, मेरे पक्षी- या मेरे वन्यजीव-जन के साथ छेड़छाड़ की। जैसे हंस-जन और हंस के बच्चे और वो सब। वे मेरे लोगों, मेरे पालतू जानवरों, मेरे निजी पालतूओं को इतना नुकसान पहुँचाकर मुझे चोट पहुँचाना चाहते हैं, मेरी भावनाओं को ठेस पहुँचाना चाहते हैं। लेकिन मैं उन्हें (उत्साही भूतों को) जाने नहीं दूँगी। तो इस तरह से हुआ। वैसे, क्योंकि युद्ध का राजा मुझसे मिलना चाहता है, इसीलिए मैं आपको यह सब बता पा रही हूँ। यह बस मेरे दिल से बिना रुके निकलता रहता है। मैं तो बोलने या रुकने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। यह बस निकलता रहता है। तो आप इसे वैसा ही स्वीकार करेंगे, जैसे कई अन्य लोगों ने किया है, आप इसे बेडरूम कॉन्फ्रेंस कह सकते हैं क्योंकि मुझे अपने तंबू में बोलना पड़ता है। केवल एक बार, बहुत गर्मी थी, मुझे एक पल के लिए सम्मेलन रोकने के लिए कहना पड़ा ताकि मैं बाहर जाकर कोई ठंडी जगह ढूंढ सकूँ। उस दिन मेरे टेंट में 38.7 (डिग्री सेल्सियस) था। और बाद में, और भी ज़्यादा गर्मी हो गई, इसलिए मुझे छाँव में जाना पड़ा। बाहर कभी-कभी थोड़ी सी हवा चलती है, या मैं ठंडा रहने के लिए, बीच-बीच में, अपने चेहरे और शरीर पर थोड़ा पानी छिड़क लेती हूँ। मुझे खुशी है कि मेरे पास सच में अपने बाल धोने के लिए ऐसा समय था। मैं इसे हर हफ्ते या हर महीने भी नहीं धो सकती। कभी-कभी बहुत ठंड के कारण कई महीने तक धो नहीं पाती। और मैं नहाने या अपने बाल धोने के लिए बहुत सारा पानी गर्म नहीं कर सकती। इसलिए कुछ गर्म दिन, बेशक, मेरे लिए अपने बाल और पूरा शरीर धोने का भी एक अच्छा अवसर होते हैं। मैंने फरवरी में सिर्फ एक बार अपने बाल धोए, लेकिन मैंने खुद को अंदर ढक रखा था। मैंने अंदर धोया, ढककर, बाहर खुले में पेड़ों या झाड़ियों के नीचे नहीं – अंदर। जैसे, आजकल आप एक शॉवर टेंट रख सकते हैं। यह सुविधाजनक है। इस पर ज्यादा खर्च नहीं आता। लेकिन उसके बाद, जब भी मैं फिर से नहाना चाहती थी या फिर से अपने बाल पूरी तरह से धोना चाहती थी, तो भगवान ने मुझसे कहा: "नहीं, नहीं, बहुत ठंड है। तुम बीमार पड़ जाओगी। इंतज़ार करो।" तो मैं ऐसे ही जीती हूँ; जब भी मौसम गर्म होता है, तब मैं नहा सकती हूँ और अपने बाल धो सकती हूँ, और उसके बाद आप एक असली इंसान की तरह महसूस करते हैं। इसलिए अपनी सुविधा की कद्र करें। जब आपके पास गर्म बहता पानी और नहाने के लिए एक अच्छा कमरा या नहाने के लिए बाथटब हो, तो आप पहले से ही बहुत भाग्यशाली हैं। जीवन में बहुत कुछ की इच्छा न करें। जीने के लिए बस इतना ही काफी है, आराम से रहना, और अपने शरीर को मौसम की मार या बीमारी से बचाना। हर उस आराम के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करें जो आपको शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, और बेशक, आध्यात्मिक रूप से मिला है। भूलें नहीं; हमेशा आभारी रहें, परमेश्वर का विनम्रता से धन्यवाद करें। आपसे प्यार, आपसे प्यार, आपसे प्यार करती हूँ। असल में, जंगल में रहना इतना बुरा नहीं है। कभी-कभी अपने लिए खाना पकाना, मुझे लगता है कि यह काम से एक ब्रेक है, लेकिन मैं इसे सरल रखती हूँ। और हाथों से कपड़े धोना; ऐसा करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई, क्योंकि मैं चारों ओर पेड़-पौधे और खूबसूरत नज़ारे देखती हूँ। और मैं बारिश के पानी को महसूस करती हूँ, जो मेरे लिए मुफ़्त है, मुझे लगता है कि यह एक आशीर्वाद है। और पानी बहुत प्यार भरा, बहुत ठंडा, और मुझसे बहुत जुड़ा हुआ महसूस होता है। और मैं स्वच्छ, साफ़, कुल्ला करने वाले पानी का उपयोग अपने आस-पास के पेड़ों को देने के लिए करती हूँ। और वे मेरा धन्यवाद कर रहे हैं, और मुझे बहुत खुशी महसूस होती है। बस इतना है कि अपने लिए खाना पकाने या अपने कपड़े खुद धोने में, मशीन का उपयोग करने की तुलना में थोड़ा अधिक समय लगता है। और इस जीवन के दौर में समय मेरे लिए सबसे कीमती है। अन्यथा, सब कुछ एकदम सही है। आप प्रकृति के करीब रहते हैं। आप उन सभी चीज़ों के करीब रहते हैं जो आपके लिए अच्छी हैं। पेड़ आपको ऑक्सीजन देते हैं। झाड़ियाँ आपको फूल देती हैं। और कई पेड़ आपको फल देते हैं। और बारिश आपको पानी देती है। और झरना सारा पानी इकट्ठा करता है। और कभी-कभी, यह संगीत और आनंद से लबालब भर जाता है। केवल प्रकृति के साथ रहना वास्तव में एक आनंद है। मुझे इंसानों की कमी उतनी ज़्यादा महसूस नहीं होती। मुझे अब उतनी अकेलापन महसूस नहीं होता जितना तब होता था जब मैं इंसानों से घिरी रहती थी, जो कभी-कभी गलतफहमी करते, शिकायत करते और हुकुम चलाते थे। लेकिन कृपया अपने बच्चों को अकेले जंगल में रहने न दें। खासकर बच्चे, वे अभी यह नहीं जानते कि अपना गुजारा कैसे करना है। जब आप जंगल में अकेले तंबू में रहते हैं तो आपको कई बातें पता होनी चाहिए। आपको बहुत कुछ पता होना चाहिए। लेकिन खैर, यह तो बस आपके मन की शांति के लिए है। अन्यथा, अगर हम मरते हैं, तो यह हमारी किस्मत, हमारी नियति, हमारे कर्म के अनुसार होता है। इसलिए भले ही आपका बच्चा जंगल में, या आपके पास लेकिन जंगल में रहना चाहता हो, आप उसे उसकी ज़रूरत की चीज़ें दें, जो आप सिखा सकते हैं वह सिखाएँ, और उसे हर संभव आराम प्रदान करें। चिंता न करें, बस परमेश्वर से प्रार्थना करें, और उसे भी परमेश्वर से प्रार्थना करने को कहें। लेकिन मैं आपको यह सलाह नहीं दूँगी कि आप अपने बच्चों को ऐसे जीने दें, भले ही वे किशोरावस्था से आगे क्यों न निकल चुके हों। यह ज़रूरी नहीं है। जब तक आप जंगल में किसी एक ही घर में एक साथ नहीं रहते जो आपका है; यह ज़्यादा सुरक्षित है। आप सभी को प्यार। अपने परिवार का ध्यान रखना। चाहे आप मेरे अनुयायी हों या नहीं, अपने परिवारों का ध्यान रखना। मेरी कुछ शिक्षाएँ आपके दैनिक जीवन के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, इसलिए सुप्रीम मास्टर टेलीविजन देखें। उससे बहुत आशीर्वाद भी मिलते हैं। और सबसे शक्तिशाली प्रार्थना का उपयोग करें। यह आपको कई दुर्घटनाओं से बचने में मदद करेगी। और अगर आप इसे अच्छी तरह याद रखें, तो यह आपको नर्क से भी बचा सकती है। भगवान आशीर्वाद दें, भगवान प्रेम करें, भगवान रक्षा करें। Photo Caption: "क्यों न साथ में बढ़ें, कूल!"











