विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूरोप की एक शिष्या से एक हार्टलाइन है:प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, हम अपना एक अनुभव साझा करना चाहते हैं। 4 दिसंबर, 2025 को मेरे पति का डॉक्टर से एक अपॉइंटमेंट था। हमारी कार सड़क के पास खड़ी थी। मुझे उनके स्वास्थ्य की बहुत चिंता थी। सर्दियों के वस्त्र पहने एक सुसज्जित महिला प्रकट हुईं। वे हमारे सामने खड़ी हुईं और अपने मोबाइल फ़ोन से उन्होंने आकाश की तस्वीर ली। हमने भी आकाश की ओर देखा, लेकिन हमें कुछ दिखाई नहीं दिया। डॉक्टर के पास समय पर पहुँचने के लिए हम तुरंत कार में बैठ गए। घर लौटने तक हम यही सोचते रहे, “वे कौन थीं?” घर लौटने तक।हम घर में इत्र इस्तेमाल नहीं करते, फिर भी कई दिनों तक हमारे घर में अद्भुत सुगंध रही। तब हम समझ गए। वह सुसज्जित महिला हमारे गुरुवर थे। हमें गुरुवर की यह बात याद आई, “जब हम गुरुवर को याद करें, तो आकाश की ओर देखना चाहिए।” हम अत्यंत खुश हैं कि गुरुवर सदा हमारे साथ हैं। हम उनके प्रेम को भी अनुभव करते हैं। क्रिसमस के दिन हमने सुप्रीम मास्टर टीवी पर हमारे गुरुवर की नवीनतम तस्वीरें देखीं। उन्होंने टोपी पहन रखी थी और उनका चेहरा बिल्कुल वैसा ही दिख रहा था, जैसा उस दिन उन्हें देखने पर लगा था। यह दूसरी बार है जब हमें पुष्टि हुई कि गुरुवर वास्तव में हमारे सामने प्रकट होती हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं। हम यथासंभव अधिक क्वान यिन ध्यान साधना करेंगे। आपको हमेशा प्रेम। यूरोप से एक शिष्यायूरोप की मिलनसार दीक्षित बहन, आपका यह आनंदमय हार्टलाइन साझा करने के लिए धन्यवाद। यह सुंदर बात है कि आपने पहचान लिया कि आपके सामने प्रकट होने वाले वह व्यक्ति गुरुवर थे; यह याद दिलाता है कि वे हर समय हमारे साथ हैं। कभी-कभी हमें बस ध्यान देने की आवश्यकता होती है। परम ईश्वर का शाश्वत प्रेम और शक्ति मौन रूप से हर मौसम में आप और यूरोप के सहृदय लोगों का पालनपोषण करें। सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह स्नेहपूर्ण जवाब भेजतें है: “दयालु परमेश्वर की शिष्या, आपके प्रेमपूर्ण शब्दों और क्वान यिन ध्यान साधना के प्रति आपकी सच्ची निष्ठा के लिए आपको धन्यवाद। लगनशील साधना के जरिए हम आंतरिक उच्चतर लोकों से सदा जुड़े रहते हैं, और इस तरह हर कालक्रम और आयाम में हम हमेशा साथ होते हैं। कामना है कि आपको और सौभाग्यशाली यूरोप को निरंतर दिव्य प्रज्ञा और कृपा का मार्गदर्शन मिले। मैं अपने सारे प्रेम से आपको गले लगाती हूं।”











