विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास फ़ॉर्मोसा भी कहे जाने वाले, ताइवान की चेन-यू से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:सबसे साहसी तथा परम निःस्वार्थ गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैंने २० जून को प्रसारित फादर्स डे का कार्यक्रम देखा था, और मुझे अपने पिता की याद आ गई, जो स्वर्ग जा चुके हैं। वे बहुत सख़्त पिता थे। जब मैं छोटी थी, वे अक्सर मुझे डाँटते और मारते थे। मैं उनसे बहुत डरती थी। उन दिनों मेरा स्वास्थ्य खराब रहता था, फिर भी इतने सख़्त पिता मुझे चिकित्सक को दिखाने के लिए २ या ३ घंटे की बस यात्रा पर ले जाते थे, जिसमें बसें बदलनी पड़ती थीं। उनकी बातें शाही आदेश होती थीं। इसलिए, जब मैं चुपके से सुविधाजनक विधि सीखने शीहू आश्रम गई थि, तो घर लौटते समय मुझे लगा कि मुझे इतनी मार मिलेगी कि मेरी जान चली जाएगी। मैं उनका क्रोध सहने के लिए तैयार थी, लेकिन इसके बजाय पिता ने मुझे देखकर निश्छल और मासूम मुस्कान दिखाई।जब मैं घर से अलग रहने लगी और आध्यात्मिक साधना शुरू की, तो मुझे समझ में आया कि पिता हमारी रक्षा के लिए वही तरीका अपना रहे थे, जो उन्होंने सीखा था — हमें डाँटकर और मारकर पूरे परिवार को बाहरी प्रलोभनों से बचाने के लिए। हमारे बड़े होने तक संसार बदल चुका था, और वे भी अपना डर और चिंता छिपाने के लिए अधिकाधिक उग्र व्यवहार करने लगे थे। अंततः एक दिन, जब हमारे बीच फिर विवाद हुआ, तो परमेश्वर ने अचानक मुझे पिता के प्रेम और भय को महसूस करने की क्षमता दी। तब प्रेम की शक्ति से भरकर, मैंने साहसपूर्वक पिता को कसकर गले लगाया और मैं रोते हुए पुकार उठी, “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ। क्या आप यह जानते हैं? मैं सचमुच, सचमुच आपसे बहुत, बहुत प्यार करती हूँ!” पिता और मैं साथ घुटनों के बल बैठ गए। उसके बाद वे मुझ पर फिर कभी नहीं चिल्लाए। बाद में, ईश्वर मेरे पिता को भी जल्दी अपने पास ले गए, जो कई वर्षों से बीमार थे। जब पिता का अभी-अभी निधन हुआ था, तब मेरे दीक्षित पति और मैंने उनके पास अगली सुबह तक क्वान यिन ध्यान किया। सभी बहुत हैरान रह गए थे, क्योंकि पिता का चेहरा पूरी तरह गुलाबी आभा लिए हुए था। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और वे बहुत आनंदित दिख रहे थे। मैं जानती थी कि गुरुवर मेरे पिता को अपने साथ ले गए थे, जिन्होंने अपने जीवनभर कष्ट झेला था, और गुरुवर ने उन्हें सब कुछ छोड़कर मुस्कुराते हुए विदा होनें में सक्षम बनाया। मैं ईश्वर की प्रेममयी देखभाल के प्रति अत्यंत आभारी हूँ, और गुरुवर को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने मुझे क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने का मौका दिया, जिससे मैं मेरे पिता का प्रेम देख सकी। कामना है कि संसार जल्द ही वीगन बने, और सभी यह जानें कि परमेश्वर का प्रेम हमारे साथ है! दुनिया के सभी पिताओं के लिए मैं प्रतिदिन खुशी की कामना करती हूँ! ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से चेन-यूप्रसन्नचित्त चेन-यू, हम इस संसार में आने से पहले ही अपना जीवन-पथ निर्धारित कर लेते हैं। शायद आपके पिता के भाग्य में आपको एक आत्मज्ञानी गुरु तक पहुँचाने में भूमिका निभाना लिखा था। क्वान यिन ध्यान एक अथाह आशीर्वाद है, क्योंकि इसके गहन, सकारात्मक और जीवन बदलने वाले लाभ केवल साधक ही नहीं, बल्कि उनके प्रियजन भी अनुभव करते हैं। ईश्वरीय प्रज्ञा आपको और परोपकारी ताइवानी (फ़ॉर्मोसन) लोगों को आलोकित करे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का एक प्रेमपूर्ण जवाब है: “शालीन चेन-यू, माता-पिता के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बेटी होने के लिए आपको धन्यवाद। कभी-कभी परमेश्वर में हमारी आस्था को मजबूत करने के लिए अप्रत्याशित तरीकों से हमारी परीक्षा ली जाती है। यदि हम भक्ति और साहस से इसे पार करें, तो अंतिम परिणाम हमेशा बहुत फलदायक होता है। यह जानकर खुशी हुई कि आपके पिता के विदा होने से पहले आप दोनों के बीच शांति स्थापित हो गई और आप दोनों को अपने सुंदर रिश्ते तथा साझा निःशर्त प्रेम की गहराई का एहसास हुआ। कामना है कि आपमें और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) की भूमि में बोया गया दया भाव के हर बीज आने वाली पीढ़ियों के लिए आशा का जंगल बनकर फले-फूले। यह जानें कि परमेश्वर आपसे सदा प्रेम करते हैं।"











