विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के न्यत ज़ुओंग से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, अनेक भाषाओं के उपशीर्षकों साथ:हे सर्वशक्तिमान ईश्वर, परम ईश्वर, जो सबसे महान हैं! कृपया महामहिम वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को आशीष और संरक्षण दें, ताकि यूक्रेन (यूरेन) के लोगों को शांति, स्वतंत्रता और ज्ञानोदय की ओर ले जाते हुए वे सदा सुरक्षित और सशक्त रहें। हम आपसे रूस के मासूम लोगों को भी प्रेम और संरक्षण देने की विनती करते हैं— उन्हें, जिन्हें शायद रणभूमि में जाने को विवश किया गया है, जबकि वे स्वयं युद्ध नहीं चाहते! हम सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं कि आप महामहिम डॉनल्ड ट्रम्प को आशीष, संरक्षण और मार्गदर्शन दें, ताकि वे सदैव सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें और विश्व में शाश्वत शांति लाने में वे अपना मिशन पूरा करने के लिए पर्याप्त प्रज्ञा और शक्ति पाएँ।हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर! हम आपके अत्यंत आभारी हैं, क्योंकि बहुत सारे लोग वीगन जीवनशैली अपना रहे हैं। फिर भी यह उतनी शीघ्रता से नहीं हो रहा, जितनी सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और हम चाहते हैं। हम सच्चे मन से आपकी कृपा की याचना करते हैं। कृपया हमारी पृथ्वी को वीगन कानून प्रदान करें, ताकि इस संसार के सभी प्राणी हत्या त्यागें और समस्त प्राणियों के साथ शुद्ध, प्रेमपूर्ण एवं सामंजस्यपूर्ण वीगन जीवनशैली अपनाकर पृथ्वी की सारी पीड़ा समाप्त करें।और सर्वोपरि, हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं: कृपया सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी की सदा रक्षा करें, ताकि वे सदा स्वस्थ और शांतिपूर्ण रहें और उनकी सभी महान कामनाएँ पूरी हों! हम पृथ्वीवासी आपके अत्यंत, अत्यंत आभारी हैं! आमीन। औलाक (वियतनाम) से न्यत ज़ुओंगउत्साहवर्धक न्यत ज़ुओंग, अपनी विचारपूर्ण प्रार्थना साझा करने के लिए धन्यवाद।गुरुवर आपको यह प्रेरणादायक संदेश भेजते हैं: “नेक न्यत ज़ुओंग, आपकी प्रार्थनाओं के लिए आपका आभार। आशा है, इन्हें सुनने वाले सभी लोग इस हार्दिक निवेदन में आपके साथ जुड़ेंगे। इस धरती पर सर्वशक्तिमान ईश्वर की शक्ति इतनी प्रबल पहले कभी नहीं थी, इसलिए हमारी सच्ची प्रार्थनाएँ भी अभी अधिक शक्तिशाली हैं। यहाँ नकारात्मक पक्ष कमज़ोर हो रहा है और परमेश्वर की शक्ति जीत रही है। यह हमें ही घोषित करना है कि हम इस पृथ्वी पर क्या चाहते हैं और उसी के अनुरूप जीना है, ताकि हम परमेश्वर की पवित्र इच्छा के अनुरूप हो सकें। जब इस धरती के सभी प्राणी वीगन बन जाएँगे, तब परमेश्वर की योजना हमारे ग्रह पर साकार होगी। प्रार्थना करते रहें और अपने दिल में भरोसा रखें कि परमेश्वर का उद्देश्य पूरा होगा, और शीघ्र ही ऐसा होगा। कामना है कि आप और धन्य औलाक (वियतनाम) अपने भीतर और चारों ओर विद्यमान दिव्य प्रेम के प्रति जागृत हों। मैं आपको अपार प्रेम भेज रही हूँ।”











