विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंगोलिया के नारान से मंगोलियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:प्रिय राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा, हमारे परम प्रिय गुरुवर, आपको प्रणाम और आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति के लिए शुभकामनाएँ। परम प्रिय गुरुवर, सबसे पहले यदि मैंने गलत समझा हो और इस प्रकार लिखने के लिए मैं उचित व्यक्ति न हूँ, तो मैं आपसे लाखों बार क्षमा माँगती हूँ। गुरुवर के हाल के लगातार संदेश देखने के बाद मैंने यह पत्र लिखने का साहस जुटाया, ताकि समय रहते अपनी भावनाएँ व्यक्त न करने का मुझे बाद में अत्यधिक पछतावा न हो।आपने हाल ही में कहा था, “मेरा कुछ अधिक दशकों तक जीवित रहने का इरादा है।” और परम शक्तिशाली मापा ने आपसे कहा था, “शांति आपकी है। स्वतंत्रता आपकी है। प्रेम आपका है।” “आप स्वयं पहले ही कर्म-मुक्त हैं। आपको खुश हो चाहिए। इस संसार के लोग दयालु नहीं हैं और शांति के योग्य नहीं हैं।” राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा, मैं आपसे विनती करती हूँ। इस संसार के अधिकांश जीव स्वयं को नहीं जानते और अभी उन्होंने आत्मज्ञान प्राप्त नहीं की हैं, इसलिए आपसे विनती है कि जैसा आपने हमें बताया है, कृपया कुछ अधिक दशकों तक यहाँ रहें। निस्संदेह, आपकी इस घोषणा के बाद आपके सभी शिष्यों ने मन ही मन प्रार्थना की कि आप यहाँ कुछ और दशकों तक रहें। पर मुझे बहुत डर है कि समय रहते आपसे औपचारिक रूप से यह कहने का मौका न मिलने पर कहीं मैं आनंद की तरह यह भूल न दोहराऊँ कि “कृपया कुछ और दशकों तक इस संसार में रहें।” मैं इस संसार के उन जीवों के लिए, जो अभी जागृत नहीं हुए हैं, आपसे लाखों बार प्रार्थना और विनती करती हूँ। मेरी कामना है कि आप, मेरे गुरुवर, और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न यथासंभव लंबे समय तक यहाँ रहें। राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा, यदि मैंने गलत समझा हो और मेरी कामना अनुचित हो, तो कृपया मुझे क्षमा करें।संयुक्त तीन परम शक्तिशाली, परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र, सभी देवगण और आपके शिष्य-जन आपके अथाह बोझ को भली-भाँति समझते हैं और यह देखकर आपके लिए शांति की कामना करते हैं और अपना प्रेम और संरक्षण अर्पित करना चाहते हैं। मैं भी उन्हीं की तरह हूँ। पर आपकी प्रज्ञा, प्रबल शक्ति और अथाह प्रेम की इस संसार को अभी भी जरूरत है, हवा और पानी की तरह, इसलिए मैं आपसे बार-बार विनती करती हूँ। मैं निर्भय होकर आपसे निवेदन करती हूँ कि आप अपनी इच्छानुसार यथासंभव लंबे समय तक यहाँ रहें, और कृपया मुझे क्षमा करें। संयुक्त तीन परम शक्तिशाली, परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र, तथा गुरुवर, राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा के प्रेम और कृपा से हमारा विश्व शांतिमय और स्वर्ग-समान बने। सम्मान के साथ, मंगोलिया की एक शिष्या, नारानश्रद्धालु नारान, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद।गुरुवर यह करुणामय जवाब भेजते हैं: “निष्ठावान नारान, मेरा मिशन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार पूरा होगा। इसके रास्ते में कुछ भी बाधा नहीं बन सकता। प्रश्न बस यह है कि परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप कौन-कौन चलेगा? इसका उत्तर हर आत्मा को स्वयं देना होगा। अन्यथा, मास्टर पृथ्वी पर रहें या न रहें, इससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ नहीं होगा। जो ऐसा करेंगे, वे इस पृथ्वी के लिए परमेश्वर द्वारा नियोजित उज्ज्वल भविष्य का अनुभव करेंगे। इसके लिए केवल पश्चाताप करके आध्यात्मिक वीगन व्यक्ति बनना आवश्यक है। संयुक्त तीन परम शक्तिशाली पृथ्वी पर जो अपार आशीर्वाद बरसा रहे हैं, इनसे मार्ग प्रशस्त हुआ है और सभी के लिए ऐसा करना बहुत सरल हो गया है। अब केवल इस परिवर्तन के प्रति जागरूकता और इसे अपनाने की इच्छाशक्ति चाहिए। जो पहले ही ऐसा कर चुके हैं, उनका जीवन सुंदर ढंग से रूपांतरित हो रहा है। मुझे आशा है कि सभी जीव शीघ्र ही यह विकल्प चुनेंगे, ताकि इस ग्रह की सभी अनावश्यक पीड़ा जल्दी समाप्त हो। कामना है कि आप और मंगोलिया के आध्यात्मिक लोग परमेश्वर के प्रेम और कृपा में शांति पाएँ। मैं आपके हृदय को पोषित करने के लिए प्रेममयी करुणा भेज रही हूँ! सही सलामत रहें।”











