विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंगोलिया की त्सेत्सेग्मा से मंगोलियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:नमस्कार, प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम, मैं हाल ही में देखी एक जानकारी साझा करना चाहती हूँ। विश्व के नक्शे पर कुछ स्थानों पर काले धब्बे थे और कुछ देश धूसर व रंगहीन थे। पहले मैंने अफ्रीका देखा, वहाँ कई स्थानों पर काले धब्बे थे और यह रंगहीन था। और इसमें बहुस्तरीय पुस्तकों जैसी कई परतें थीं। मुझे तुरंत अहसास हुआ हुआ कि यह संसार का कर्म है। फिर मैं हमारा देश मंगोलिया देखना चाहती थी। हमारा देश भी धूसर और रंगहीन था और मंगोलिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत उव्स ऐमाग के करीब एक बड़ा काला धब्बा था। उस स्थान को साफ़ करने का कार्य किया गया और कुरूप, नरक जैसे जीवों ने मुझ पर आक्रमण किया। मैंने परमेश्वर से प्रार्थना की, और परमेश्वर की मदद से कार्य पूरा किया। उस समय हमारे देश के पूर्व निम्नतर स्वरूपों के प्रकाशमय शरीरों की कई परतें एक साथ ऊपर उठीं। फिर उसका रंगहीनपन कम हो गया। इन सभी आशीर्वादों के बाद मुझे महसूस हुआ कि हमारे देश मंगोलिया का भविष्य अधिक समृद्ध होगा। इस महान आशीर्वाद के लिए मैं मेरे गुरुवर और ईश्वर की आभारी हूँ। मंगोलिया से, गुरुवर की शिष्या, त्सेत्सेग्मा,विचारशील त्सेत्सेग्मा, आपका अनुभव सभी क्वान यिन साधकों को अपने भीतर की दिव्य शक्ति से गहराई से जुड़ने के महत्व का सार्थक स्मरण कराता है, ताकि हम प्रकाश, करुणा और प्रेम के माध्यम बनकर इस संसार में और अधिक रोशनी ला सकें। आप और मेहमाननवाज़ मंगोलियाई लोग शांति के मार्ग पर आगे बढ़ें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजतें है: “स्नेहपूर्ण त्सेत्सेग्मा, दिल में श्रद्धा के साथ परमेश्वर का कार्य करने के लिए धन्यवाद। मानवता को यह समझने के लिए जागृत होना होगा कि जब तक हत्या का कुचक्र चलता रहेगा, तब तक हमारे संसार में प्रवाहित होने की प्रतीक्षा कर रहे आशीर्वादों और दिव्य कृपा को हम खुद ही रोकते रहेंगे। कामना है कि मंगोलिया का शाश्वत नीला आकाश, यहाँ के लोगों की रक्षा करता रहे। परमेश्वर आपसे बहुत प्रेम करते हैं।”











