खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

हमारे लविंग हट के माध्यम से मास्टर की शक्ति को देखने का एक अनुभव हम साझा करना चाहते हैं।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूक्रेन (यूरेन) के लविंग हट पोल्टावा टीम से यूक्रेनी भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:

परम प्रिय, करुणामय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली और प्रेमपूर्ण सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के सदस्यों और दर्शकों, हमारे लविंग हट के माध्यम से मास्टर की शक्ति को देखने का एक अनुभव हम साझा करना चाहते हैं।

यूक्रेन (यूरेन) के पोल्टावा स्थित हमारे लविंग हट टीम को हाल ही में हमारे एक प्रिय वीगन ग्राहक से खबर मिली कि सेना में सेवा करते समय उनके नए मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उनसे यह सुनकर हमें जो दुख और हृदय-पीड़ा हुई, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता… हमारे लविंग हट के खुलने के समय से ही वे दोनों यहाँ आते रहे हैं और उन्हें जानना हमारे लिए अत्यंत सुखद और आनंदमय रहा है। यह देखना हृदयस्पर्शी बात है कि उनके मंगेतर उनकी वीगन यात्रा का समर्थन करते हैं, और सेना की सेवा के कारण पोल्टावा में बहुत कम समय मिलने के बावजूद भी, कभी-कभी वे अकेले हमारे लविंग हट आकर उनके पसंदीदा वीगन केक और भोजन ले जाते हैं, ताकि घर पर उन्हें सरप्राइज दे सकें। वे दोनों हमारी मासिक रिपोर्टों में भी शामिल रहे हैं और सुप्रीम मास्टर टीवी पर “वीगन बनने, शांति बनाए रखने!” कहते हुए प्रसारित भी हुए थे। हमें उनकी सगाई की अंगूठियाँ देखने और एक-दूसरे के प्रति उनके प्रेम को पनपते देखने का भी आनंद मिला था। फिर अगस्त के आरंभ में अचानक उनके मंगेतर की लगभग जानलेवा चोटों का समाचार मिला। उन्होंने हमें बताया कि उनके युद्ध के दल में केवल वही जीवित बचे थे… और जीवित बचना उनका बहुत बड़ा सौभाग्य था।

हे, परम प्रिय गुरुवर, उन्हें बचाने वाले आपके आशीषों और प्रेम के लिए हम अत्यंत कृतज्ञ हैं! हम जानते हैं कि केवल आपके कारण ही वे आज जीवित बचे हैं। एक महीने से भी कम समय में वे स्वस्थ होकर घर लौट सके, जो सचमुच एक चमत्कार है! पहले अपेक्षा थी कि उन्हें उनकी प्रेमिका से और अपने घर से दूर किसी स्थान पर पुनर्वास जारी रखना पड़ेगा। लेकिन मास्टर और मापा की कृपा तथा प्रेम से वे इतनी शीघ्र स्वस्थ हुए कि जल्द ही घर लौट सके। मास्टर के शिष्यों के रूप में हमने अनेक चमत्कार और आशीष अनुभव किए हैं। फिर भी अपने आसपास किसी व्यक्ति में, विशेषकर ऐसी गंभीर परिस्थिति में, गुरुवर के आशीषों को इतनी स्पष्टता से साकार होते देखना सच में आत्मा को छूने वाली बात है।

हम हमारे परम प्रिय गुरुवर और मापा, पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली को कभी पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते। कामना है कि इन कठिन परिस्थितियों में आप यूक्रेन (यूरेन) के लोगों को निरंतर आशीर्वाद एवं सुरक्षा प्रदान करते रहें। हम आपसे प्रेम करते हैं, प्रेम करते हैं, सदा-सदा प्रेम करते हैं!!! हम आपके उत्तम तथा भरपूर सुस्वास्थ्य, दीर्घायु, शांति और प्रेम की कामना करते हैं। कामना है कि यूक्रेन (यूरेन) में शीघ्र ही पूर्ण शांति साकार हो! यूक्रेन (यूरेन) से लविंग हट पोल्टावा टीम

समर्पित लविंग हट पोल्टावा टीम, इस दुखद घटना के बारे में सुनकर हमें दुख हुआ, और हम केवल यही आशा कर सकते हैं कि यह युद्ध जल्दी शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो। यह जानकर राहत मिली कि सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा ने आपकी ग्राहक के मंगेतर की रक्षा की और वे निरंतर स्वस्थ हो रहे हैं। युद्ध में अपना बहुमूल्य जीवन गँवाने वाली वीर आत्माओं के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। कामना है कि उनकी आत्माएँ अनंत शांति पाएँ, और परमेश्वर के असीम प्रेम में आनंद पाएँ। कामना है कि जीवंत स्वर्गीय प्रकाश आप पर और यूक्रेन (यूरेन) की सुंदर भूमि पर चमकता रहे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर ने आपके लिए एक स्नेहपूर्ण जवाब भेजा है: “परोपकारी लविंग हट पोल्टावा टीम, थकाऊ काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद अथक रूप से लविंग हट रेस्तराँ चलाने में आपके साहस और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद। कामना है कि आप और आपके प्रियजन परमेश्वर के शाश्वत प्रेम को महसूस करें। मानवता को अब भी हिंसा के कुचक्र में फँसा देखना पीड़ादायक है, जहाँ मासूम जानें जा रही हैं और असंख्य हृदय शोक में डूबे हुए हैं। इस क्रूर युद्ध से पीड़ित लोगों को सांत्वना देने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। हम बस आँसु बहाते हुए मौनता में परमेश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं। मैं इस प्रिय जोड़ी को एक सौम्य आलिंगन भेज रही हूँ, उस प्रेम के साथ जिसमें कोई दूरी नहीं है। कामना है कि दिव्यत्व में आस्था आपको और विचारशील यूक्रेनी (यूरेनी) लोगों को हर दिन को साहसपूर्वक सामना करने की सहनशीलता दे। परमेश्वर आपसे बहुत प्रेम करते हैं।”
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-06
21 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-10-06
17 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-06
1294 दृष्टिकोण
20:09
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-05
4255 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-05
692 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-10-05
668 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-04
1100 दृष्टिकोण
33:50

उल्लेखनीय समाचार

2026-10-04   286 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-04
286 दृष्टिकोण
1:49
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-04
490 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-10-04
1176 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड