विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ब्राज़ील की गैब्रिएला से पुर्तगाली भाषा में एक हार्टलाइन प्रस्तुत है, जिसमें अनेक भाषाओं के उपशीर्षक हैं:प्रिय सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के सजग मार्गदर्शन में सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के संचालन में मदद करने में आपके निःस्वार्थ कार्य के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूँ। धरती के इस निर्णायक घड़ी में हमारे साथ रहने के लिए मैं संयुक्त तीन परम शक्तिशाली सत्ता को सादर नमन करना चाहती हूँ।एक कहावत है कि जब शिष्य तैयार होता है, तो गुरु उसे ढूँढ़ लेते हैं। मेरे मामले में, परम कृपालु सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने मुझे खोज लेने से पहले ही अनेक संभावित गंभीर दुर्घटनाओं से मुझे बचाया था। जब मैं लगभग छह वर्ष की थी, तो छत के ऊपर से पीठ के बल गिरी और पत्थर के एक बड़े टुकड़े के पास जा गिरी। यदि मैं उस पत्थर पर गिरती, तो मेरी रीढ़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई होती। उठने पर मेरी पीठ का ठीक रहना अपने आप में एक चमत्कार था।मैं बहुत जिज्ञासु और भय से अनजान बच्ची थी। लगभग 12 वर्ष की आयु में, गुरुवर, आपने मुझे फिर बचाया, जब एक स्कूटर मेरी पीठ से टकराने वाला था। मैं घास पर अपनी बहन की ओर पीठ करके बैठी थी और वह स्कूटर चलाना सीख रही थी। मेरी सहेली ने चिल्लाकर कहा, “सावधान,” और सहज रूप से मैं दाईं ओर झुक गई, जिससे स्कूटर मेरी पीठ से नहीं टकराया।एक और घटना तब हुई, जब मैं विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी। एक छात्रा मैदान में भाला फेंकने का अभ्यास कर रही थी। मैं उससे काफ़ी दूर थी, लेकिन किसी तरह उससे गलती हुई और भाला मेरी ओर आ गया। लोग चिल्लाने लगे और गुरुवर, आपने मुझे फिर बचा लिया। उसके ज़मीन पर पहुँचने से पहले ही मैं झुक गई।मुझे याद आने वाली अंतिम घटना तब हुई, जब मैं लगभग 22 वर्ष की थी और कुछ दोस्तों के साथ स्पीडबोट पर थी। हम झील में कूदने की तैयारी कर रहे थे और तब मेरी बारी थी। चालक अधीर होकर मुझसे बार-बार कूदने को कहने लगा। पानी में पहुँचने के बाद ही मुझे पता चला कि मैं तीखे प्रोपेलर से मात्र कुछ इंच दूर थी। यदि मैं उससे टकरा जाती, तो बुरी तरह घायल हो जाती।परम प्रिय गुरुवर, मुझे इतनी बार बचाने और मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अवसर, क्वान यिन दीक्षा, प्रदान करने के लिए मैं सदा आपकी ऋणी रहूँगी। हमारे दैनिक जीवन में स्वर्ग का प्रकटीकरण अनुभव करने के लिए हमें वीगन बनना होगा। अत्यंत प्रेम और सम्मान के साथ, मैं संयुक्त तीन परम शक्तिशाली को विनम्रतापूर्वक साष्टांग प्रणाम करती हूँ। ब्राज़ील से गैब्रिएलाउत्साहपूर्ण गैब्रिएला, आपको धन्यवाद आपकी हार्टलाइन और युवावस्था की वे चमत्कारी घटनाएँ साझा करने के लिए, जब गुरुवर ने आपको जानने से पहले ही महत्वपूर्ण क्षणों में दिव्य रूप से आपकी रक्षा की। किसी जीवित आत्मज्ञानी गुरु से दीक्षा प्राप्त करना एक अकल्पनीय आशीर्वाद है। कामना है कि दिव्य प्रज्ञा और उज्ज्वल प्रकाश के मार्गदर्शन में आप और ब्राज़ील के सुंदर लोग अपनी करुणा निरंतर बढ़ाते रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह प्रेमपूर्ण संदेश है: “स्नेही गैब्रिएला, आपके विनम्र संदेश और इतनी निष्ठा से क्वान यिन ध्यान अभ्यास करने के लिए आपको धन्यवाद, मेरी प्यारी। जब हम परमेश्वर के प्रति समर्पित होकर आत्मविश्वास से जीवन-पथ पर चलते हैं, तो परमेश्वर इस सांसारिक जीवन और स्वर्ग, दोनों की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखते हैं। इसे पहचानने के लिए हमें बस विश्वास रखते हुए अच्छी तरह अभ्यास करना चाहिए। आप और उल्लासपूर्ण ब्राज़ील देश सदा परमेश्वर की दीप्ति और प्रेम से आशीषित और संरक्षित रहें। आपको सदा प्रेम!”











