विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास फिलीपींस के शिष्यों से फिलिपीनो भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:दक्षिणी मिंडानाओ, फिलीपींस में भूकंप-प्रभावित परिवारों के लिए राहत सहायतापरम प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, हम फिलिपीनो एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा हाल में आयोजित एक छोटे राहत अभियान की जानकारी और गतिविधि के कुछ वीडियो साझा करना चाहते हैं। वीडियो की गुणवत्ता के लिए हम विनम्रतापूर्वक क्षमा चाहते हैं और आशा करते हैं कि वे इस छोटे अभियान में बाँटे गए प्रेम को फिर भी व्यक्त कर पाएँगे।8 जून, 2026 को दक्षिणी मिंडानाओ में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कई सप्ताह बाद भी अनेक परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे। उनके घरों में बड़ी क्षति न होने के कारण वे सरकारी सहायता के पात्र नहीं थे, लेकिन बहुत-से लोग अपने कार्यस्थल क्षतिग्रस्त होकर बंद होने से अपनी आजीविका खो चुके थे। इसके प्रत्युत्तर में, फिलीपींस और विदेशों में रहने वाले फिलिपीनो शिष्यों ने कठिनाई झेल रहे लोगों के साथ परमेश्वर का प्रेम और आशीष बाँटने के लिए प्रेमपूर्वक एवं कृतज्ञतापूर्वक योगदान जुटाया। जनरल सैंटोस सिटी पीपल्स काउंसिल की सहायता से हम जनरल सैंटोस सिटी के बरंगाय अपोपोंग में सहायता की जरूरत वाले लगभग 62 परिवारों की पहचान कर सके। समुदाय के लिए तैयार राहत पैकेटों में 10 किलोग्राम चावल, सोया दूध, चीनी, कॉफी, बिस्कुट, कपड़े और नहाने के साबुन, शैम्पू, खाना पकाने का तेल और सोया सॉस के साथ-साथ गुरुवर की पुस्तक “प्रेम ही एकमात्र समाधान है” तथा करुणामय वीगन जीवनशैली का प्रचार करने वाले पर्चे शामिल थे।26 जून को हम उस समुदाय में पहुँचे, जहाँ निवासी पहले ही एकत्र हो चुके थे। राहत सामग्री बाँटने से पहले हमारे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी का परिचय दिया गया, और करुणामय वीगन जीवनशैली तथा संसार का दुख घटाने में पशु-जन के प्रति प्रेम और दया भाव के महत्व की जानकारी साझा की गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान गुरुवर के आशीष और प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञ होकर हमने पाया कि उपलब्ध राहत सामग्री समुदाय के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पर्याप्त थी। प्राप्तकर्ताओं ने प्रसन्नता और कृतज्ञता से राहत सहायता स्वीकार की और वे हमारे परम प्रिय गुरुवर की प्रेमपूर्ण देखभाल से अभिभूत हुए। उनके द्वारा सहन की गई कठिनाइयों के बावजूद उन्हें यह जानकर प्रोत्साहन मिला कि उन्हें भुलाया नहीं गया है और उज्ज्वल भविष्य की नई आशा के साथ उनका मनोबल बढ़ा।उनकी मुस्कान से हमारे दिल खुश हुए और इस छोटे समुदाय के भीतर हमारे परम शक्तिशाली गुरुवर से आत्मीयता के बीज बोने का मौका पाने के लिए हम कृतज्ञ महसूस करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि परमेश्वर की कृपा से हमारे देशवासी शीघ्र ही सच्चे आध्यात्मिक मार्ग के प्रति जागें और करुणामय वीगन जीवनशैली अपनाएँ। हमारे परम गुरुवर (अल्टीमेट मास्टर) के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ, आपके फिलिपीनो शिष्यविचारशील दीक्षित भाइयों और बहनों, हमारे परम करुणामय गुरुवर के प्रेम के साथ, आप लोगों द्वारा इस विनाशकारी भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित लोगों को प्रदान की गई राहत सेवा के बारे में आपका विवरण पाकर हमें खुशी हुई। कामना है कि स्वर्गों का प्रकाश आपको और सहानुभूतिपूर्ण फिलिपीनो लोगों को सभी सत्त्वों की सहायता करने का मार्ग दिखाता रहे। दिव्य सौंदर्य में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह प्रेमपूर्ण जवाब है: “दयालु हृदय वाले परमेश्वर के शिष्यों, अपने सह-नागरिकों की मदद करने के लिए आपको धन्यवाद। दुख की बात है कि जब तक हमारा ग्रह वीगन नहीं बनता, हत्या के बुरे कर्म की भरपाई होनी पड़ेगी और आपदाएँ जारी रहेंगी। यह बहुत सरल है। यदि लोग समझें कि पशु-जनों को जो हानि हम पहुँचा रहे हैं, वह वास्तव में स्वयं को ही हानि पहुँचाना है, तो बस सबके वीगन आहार अपनाने से ही पीड़ा समाप्त हो जाएगी! समस्त मानव जगतको जीने के लिए कभी भी प्रताड़ित, मारे गए पशु-जनों के मांस खाने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके विपरित, मांस विभिन्न तरीकों से दुनिया को मारती है!!! हम सभी यह जानते हैं। कामना है कि आप और पारिवारिक फिलीपींस मासूम पशु-जनों के प्रति अपने प्रेम को विस्तारित करें, जो परम ईश्वर से आशीषित हैं। आप सभी को बहुत प्रेम।”











