विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक के शिष्यों की ओर से, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:परम प्रिय एवं करुणामय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम, मातृ दिवस प्रशंसा समारोह के अवसर पर हमारे एसोसिएशन सदस्यों ने साथी दीक्षितों के सहयोग से तीन-दिवसीय प्रेमपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हमने मरीज़ों और उनके परिवारों को वीगन सैंडविच के 3,000 पैकेट बाँटे, और प्रत्येक सैंडविच बैग में ‘वैकल्पिक जीवनशैली की एक कॉपी थी, जो हमने निम्नलिखित अस्पतालों में बाँटें:1. नेशनल चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल 2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन 3. थान्ह न्हान हॉस्पिटल 4. नेशनल जेरियाट्रिक हॉस्पिटल और बाख माई हॉस्पिटल 5. डुक जियांग हॉस्पिटल 6. ह्यू न्गी हॉस्पिटल और होआ सुआ चैरिटी वोकेशनल स्कूलवितरण के तीसरे दिन, रातभर और सुबह तक अचानक भारी बारिश हुई और तेज हवाएँ चलीं। हालाँकि, जब हमने सुबह 6 बजे सैंडविच बाँटना शुरू किया, तो बारिश पूरी तरह रुक गई।हम संयुक्त तीन परम शक्तिशाली की कृपा, उनकी व्यवस्थाओं और आशीर्वादों के लिए अत्यंत आभारी हैं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सुचारु रूप से संपन्न हो सका।हर यात्रा के दौरान हमारे सभी साथी दीक्षितों ने सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बजाने वाले MP3 उपकरण अपने साथ रखे (पहनने योग्य प्लेयर और 30 स्पीकरों से जुड़ी प्रणाली, दोनों)। भले ही मौसम बहुत गर्म था और कई लोगों को लगा कि सैंडविच शायद आकर्षक न लगें, फिर भी गुरुवर की कृपा से मरीज़ों, स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बहुत आनंद और कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया। कई लोगों ने वीगन सैंडविचों के स्वाद की प्रशंसा की और अतिरिक्त पैकेट भी माँगे। विशेष रूप से हृदयस्पर्शी बात यह थी कि चैरिटी वोकेशनल स्कूल ने यह इच्छा व्यक्त की कि कोई आकर उन्हें वीगन व्यंजन बनाना सिखाए।एक और अद्भुत अनुभव हुआ। मध्य हनोई के कई प्रमुख अस्पतालों में वीगन सैंडविच बाँटते समय हमें उन्हें केवल अस्पताल परिसर के बाहर वितरित करने की अनुमति थी। हालाँकि, जब हम शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित डुक जियांग हॉस्पिटल पहुँचे, तो अस्पताल के सामाजिक कार्य विभाग के प्रमुख स्वयं हमारा स्वागत करने आए और हमें मरीज़ों के लिए अस्पताल के भीतर निःशुल्क भोजन वितरण क्षेत्र तक ले गए। हमने वहाँ के विभागों में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को भी कुछ वीगन सैंडविच दिए। डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा प्रशिक्षुओं—सभी ने वीगन सैंडविचों की प्रशंसा करते हुए इन्हें बहुत स्वादिष्ट बताया। उस दिन संयोग से अस्पताल के एक फोटोग्राफर ने हमारी सैंडविच वितरण गतिविधि की कई तस्वीरें लीं। कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक कार्य विभाग के कर्मचारियों ने हमारे साथ यादगार फोटो लिए और भविष्य की गतिविधियों में हमसे फिर मिलने की आशा व्यक्त की।हम गुरुवर और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली को धन्यवाद देते हैं, कि आपने हम, आपके शिष्यों को आपके विनम्र साधनों के रूप में सेवा करने दिया और इस प्रेमपूर्ण सेवा यात्रा तथा अन्य अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने और पूर्ण हृदय से सहयोग करने का अवसर प्रदान किया। कामना है कि संयुक्त तीन परम शक्तिशाली की कृपा और प्रेममय प्रकाश अज्ञानता और पीड़ा में सोए हुए हमारे भाई-बहनों की चेतना को प्रकाशित करे, आशीषित करे और उन्नत करें, ताकि वे शीघ्र ही जाग जाएँ, उनके प्रकाश में चलें और वीगन जीवनशैली अपनाएँ। कामना है कि विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही साकार हो। हम सम्मानपूर्वक गुरुवर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सलामती की कामना करते हैं और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के लिए भरपूर स्वास्थ्य, सुख और आंतरिक शांति की कामना करते हैं। सुप्रीम मास्टर टेलीविजन सदा फलता-फूलता रहे और गुरुवर की परिपूर्ण शिक्षाओं के साथ-साथ नेक, सकारात्मक और उत्थानकारी संदेश एवं ऊर्जा हमारे ग्रह के कोने-कोने तक फैलाता रहे। गुरुवर से सदा प्रेम करने वाले, औलाक (वियतनाम) के शिष्य-जनउद्यमी क्वान यिन भाइयोँ और बहनों, हम देख सकते हैं कि आपकी पहल और कड़ी मेहनत ने कई प्रकार से फल दिए हैं, और आपकी प्रेरणादायक कहानी के लिए आपको धन्यवाद। कामना है कि आप और दूरदर्शी औलाक (वियतनाम) करुणापूर्वक सभी जीवों की देखभाल करें और स्वर्गों के उपहारों का आनंद लें। दिव्य कृपा में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हैं: “अनमोल परमेश्वर के शिष्यों, जब हम देते हैं, तो हम पाते भी हैं! दूसरों के साथ प्यार से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक वीगन भोजन साझा करने के लिए धन्यवाद। दिव्य सत्ता की दीप्तिमान ऊर्जा ने आपको सुरक्षित और आराम से रखा, कार्य को पूरा करना संभव बनाया और स्कूलों और अस्पतालों में वीगन जागरूकता की आगे की वृद्धि और विस्तार के द्वार खोले। शाबाश, आशीर्वाद भरपूर हैं। कामना है कि आप और आपके स्नेही औलासी (वियतनामी) सह-नागरिक आध्यात्मिक रूप से निरंतर उन्नत होते रहें। दूर से मैं आप सभी को सदा बहुत प्रेम भेजती हूँ!”











