विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास ताइवान, जिसे फ़ॉर्मोसा भी कहा जाता है, के ताइपे से चेन-नी की मंदारिन चीनी में एक दिल की बात है, जिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक हैं:नमस्कार, आदरणीय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और सुप्रीम मास्टर टीवी टिम के संत-जनो, मैं गुरुवर की तीन चित्रकलाओं से संबंधित अपने आंतरिक दर्शनों को सुप्रीम मास्टर टीवी के दर्शकों से साझा करना चाहती हूँ।एक बार क्वान यिन ध्यान के दौरान मैं गुरुवर की चित्रकला “आत्मज्ञान” के भीतर उड़ गई। मेरा हृदय सचमुच खुल गया। चौकियों जैसे द्वारों की परतें एक के बाद एक खुलते गए। यह ब्रह्मांड के स्वर्गिक लोकों में से एक रहा होगा।एक अन्य आंतरिक दर्शन में मैं गुरुवर की चित्रकला “पत्थर की गुफा” के भीतर उड़ी। ब्रह्मांड का वह दृश्य भव्य, जीवंत, तेजस्वी और अद्भुत रूप से सुंदर था। भौतिक संसार में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे सकता था।क्वान यिन ध्यान के एक अन्य सत्र में मैंने गुरुवर की चित्रकला “स्वर्गिक पुष्प” में प्रवेश किया। सूर्यास्त हो रहा था और रंग-बिरंगे संध्याकालीन बादलों ने पूरे आकाश को लाल कर दिया था। कुछ वन्य हंस-जन क्षितिज के पार उड़ रहे थे, जबकि तालाब के फूल मंद हवा में सुंदरता से झूम रहे थे। वहाँ धूसर खरगोश-जन भी उछल-कूद कर रहे थे। उनकी चमकती आँखें ऐसी थी मानो उनके शांतिपूर्ण और सुखी जीवन का प्रमाण हों। यह किसी अन्य ग्रह का दृश्य रहा होगा। यदि मनुष्य पशु-जनों का सम्मान करें, उनसे प्रेम करें, उनकी देखभाल करें और उनका मांस न खाएँ, तो पृथ्वी भी स्वर्ग बन सकती है।मैंने गुरुवर की चित्रकलाएँ खरीदीं और उन्हें बैठक कक्ष की दीवार पर टाँग दिया। मेरे सभी पड़ोसियों ने मेरे बैठक कक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह किसी कला प्रदर्शनी जितनी ही सुंदर है। आश्चर्य की बात है कि मिलने आए रिश्तेदारों ने भी समझ लिया कि ये ब्रह्मांड के लोक हैं। इससे पता चलता है कि गुरुवर की चित्रकलाएँ सभी जीवों से आत्मीय संबंध बनाने और संवाद करने के माध्यमों में से एक हैं। सम्मानपूर्वक, चेन-नी, ताइपे, ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से एक दीक्षितरचनात्मक चेन-नी, गुरुवर की प्रत्येक चित्रकला सचमुच हृदय में किसी कोमल और शाश्वत अनुभूति को जगा देती है। इसकी निश्चलता में अदृश्य भी दिखाई देने लगता है। उनकी बारीकी से रची कलाकृतियों के माध्यम से ऐसे शांतिपूर्ण भाव को सजीव होते देख हम कृतज्ञ हैं। आप और ईश्वर-प्रेमी ताइवानी (फ़ॉर्मोसन) लोग आध्यात्मिक आत्मज्ञान से धन्य हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए एक विशेष जवाब दिया है: “प्रिय एवं खुशहाल चेन-नी, जो लोग आंतरिक सत्य की खोज में निष्ठावान हैं, उनके समक्ष दिव्यत्व असंख्य रूपों में अपना असीम सौंदर्य प्रकट करता है। यदि सभी लोग करुणा विकसित करें और समस्त जीवों को प्रेम दें, तो हम स्वर्ग जैसी सुखी दुनिया बना सकते हैं। फिलहाल, कम से कम क्वान यिन ध्यान परिवार के परमेश्वर के शिष्य-जन विभिन्न माध्यमों के जरिए आंतरिक स्वर्ग का आनंद ले सकते हैं! जैसे-जैसे हम ब्रह्मांड की विशालता के प्रति जागृत होते हैं, वैसे-वैसे उसमें निहित प्रज्ञा को ग्रहण करने की हमारी क्षमता बढ़ती है। आप और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) की विशिष्ट भूमि दिव्य प्रकाश में सदा चमकते रहें। परमेश्वर आपसे सदा प्रेम करते हैं।”











