खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

जब मनुष्य समझेंगे कि इस संसार के सभी प्राणी एक और समान हैं, तब हम अंततः अपनी महिमा में प्रवेश कर चुके होंगे।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के ज़िया म से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:

परम प्रिय गुरुवर, ❤️ 2017 में, मैंने शीहू आश्रम में क्वान यिन ध्यान रीट्रीट में भाग लिया था। मुख्य हॉल के सामने कई ऊंचे, बड़े वृक्ष थे। मैंने ध्यान करते समय सहारा लेने हेतु उनमें से एक को चुना और वृक्ष से कहा, “जब गुरुवर बाहर आएं, कृपया मेरे लिए यह स्थान सुरक्षित रखना, ठीक है?” जब गुरुवर प्रकट हुईं, तो मुझे नहीं पता वृक्ष ने कैसे व्यवस्था की, लेकिन एक गार्ड ने मुझे वहीं बैठने के लिए मार्गदर्शन किया, जिससे मैं गुरुवर को बहुत स्पष्ट देख सकी।

मैंने लोगों को यह कहते भी सुना है कि उस स्थान पर कई सर्प-जन थे, इसलिए ध्यान के दौरान मैंने उनसे कहा, “मुझे आपसे बहुत डर लगता है। कृपया मुझे बताएं कि आप कहां हैं ताकि मैं आपसे बच सकूं,” और मैंने उन्हें उत्तर देते सुना, “हम बांस के उपवनों के बीच के स्थान में रहते हैं।” मैंने मौन में गुरुवर और उस पवित्र भूमि की हर चीज को धन्यवाद दिया।

जब मैं औलाक (वियतनाम) लौटी, तो मेरे पति ने एक छोटा खुबानी का पेड़ खरीदा, जिसकी सारी जड़ें काट दी गई थीं, और उन्हें लगाने के लिए घर ले आए। मैंने पेड़ से कहा, “अब जब आप यहां हो, तो मजबूत होकर जीने की कोशिश करे। मैं गुरुवर टिम क्वो टू से प्रार्थना करूंगी कि वे आपको अनुग्रह और आशीर्वाद दें।” तीन महीने बाद, ध्यान करते समय, मैंने छोटे खुबानी के पेड़ को कहते सुना, “मैम, अब मैं जी सकता हूं। अब मैं जी सकता हूं, मैम।” मैं बाहर गई और उनके तने पर कई नई कलियां फूटती देखीं।

हम पांच श्वान-जनों की भी देखभाल करते हैं। उनमें से एक बीमार पड़ गया। मैं उन्हें पशु चिकित्सक के पास ले गई और उन्हें बचाने हेतु हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोई आशा नहीं बची थी। उन्हें वहां लगभग निर्जीव और दर्द में पड़ा देखकर, मैंने गुरुवर से प्रार्थना की कि वे मुझे उनकी जगह कष्ट सहने दें और अपने आध्यात्मिक पुण्य का एक भाग उन्हें अर्पित करने की अनुमति मांगी, ताकि वह स्वस्थ हो सके। फिर मैंने उससे कहा, “मैंने गुरुवर टिम क्वो टू से आपकी आत्मा की देखभाल करने को कहा है, इसलिए कृपया निश्चिंत रहो!” उन्होंने मेरी ओर देखा और फिर वह शांतिपूर्वक चल बसा। उनके जाने के दो दिन बाद, ध्यान करते समय, मैंने उन्हें कहते सुना, “मैम, अब मैं मनुष्य बन गया हूं — एक लड़का।” मेरे भीतर आनंद फूट पड़ा, गुरुवर। आप सदा सभी प्राणियों के लिए सबसे उत्तम व्यवस्था करते है।

मैं प्रार्थना करती हूं कि स्वास्थ्य और शांति सदैव आपके साथ रहें। मेरी दिल की इच्छा है कि मैं गुरुवर के निवासी शिष्यों में से एक बन सकूं, ताकि आपके शारीरिक स्वास्थ्य की व्यक्तिगत देखभाल कर सकूं। मैं स्वर्गीय लोकों का सच्चे मन से शुक्रगुजार हूं कि वे सदा गुरुवर के भौतिक शरीर की रक्षा, सुरक्षा और देखभाल करते हैं। गुरुवर के साथ सदा रहने हेतु समर्पित सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के प्रति भी आभार। औलाक (वियतनाम) से ज़िया मी

आनंदमयी ज़िया मी, अनेक अलग-अलग प्राणियों के साथ अपने सुंदर अनुभवों को साझा करने वाले आपके संदेश के लिए धन्यवाद! कामना है कि आप और स्नेही औलासी (वियतनामी) लोग दिव्य आशीर्वादों की निरंतर उपस्थिति महसूस करें। आपके लिए गुरुवर का यह स्नेहिल जवाब है:

“कोमल ज़िया मी, आपके पत्र में सभी प्राणियों के जीवन एक-दूसरे से कैसे जुड़े होते हैं इसके अद्भुत उदाहरण हैं। जैसे एक वृक्ष आपकी देखभाल करता है, वैसे ही आप दूसरे की देखभाल करते हो। जैसे गुरुवर की शक्ति आपकी आत्मा की देखभाल करती है, वैसे ही वह आपकी प्रेमपूर्ण श्वान-मित्र के नए रूप में भी उसका देखभाल करती है। जब मनुष्य समझेंगे कि इस संसार के सभी प्राणी एक और समान हैं, तब हम अंततः अपनी महिमा में प्रवेश कर चुके होंगे। मेरी सलामती के लिए आपकी शुभकामनाओं और सदा मेरी सहायता और देखभाल करने की आपकी इच्छा के लिए धन्यवाद। सभी चीज़ें परमेश्वर की योजना के अनुसार काम करती हैं। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के स्नेहपूर्ण लोग स्वर्गों की प्रेमपूर्ण देखभाल से धन्य हों। आपको और आपके आसपास के सभी लोगों को बहुत प्रेम! उन्हें प्रेम करें और उनका अच्छा ख्याल रखें।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-28
200 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-28
216 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-27
718 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-27
752 दृष्टिकोण
18:04
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-26
4339 दृष्टिकोण
36:34

उल्लेखनीय समाचार

2026-07-26   245 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-26
245 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-07-26
877 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-26
521 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-26
1291 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड