विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया की एडिलीन से एक दिल की बात है:प्रिय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं आपके साथ एक ऐसी घटना साँझा करना चाहती हूँ जो हमने सितंबर 2025 में सैन फ्रांसिस्को में सेंट मैरी ऑफ द असम्प्शन कथीड्रल की ऐतिहासिक इमारत में "द रियल लव" की स्क्रीनिंग के दौरान आकाश में देखी थी। फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान आकाश में बुद्ध की एक प्रतिमा आकाश में उड़ती हुई दिखाई दी। इस अद्भुत घटना को देखकर हम सभी रोमांचित और भावुक हो गए। हममें से प्रत्येक जानता है कि गुरुवर हमेशा हमारे साथ मौजूद हैं। हम गुरुवर के आश्वासन के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।उस दिन, हम चर्च के सदस्यों को "प्रेम ही एकमात्र समाधान है" किताब की कई प्रतियाँ और वीगन भोजन से संबंधित जानकारी वितरित करने में सक्षम रहे। उक्त फिल्म को देखकर दर्शकों में से कई लोग प्रभावित हुए और उन्होंने अपने विचार साँझा किए। कामना है कि लोग जागृत हों और वे अपने आध्यात्मिक घर को पा सकें, और अधिक से अधिक लोग यह महसूस करें कि "प्रेम ही एकमात्र समाधान है," और स्वयं को और दुनिया को बचाने के लिए वीगन बनें।हम हमेशा की तरह गुरुवर की शिक्षाओं की सराहना करते हैं। हे गुरुवर, मैं आपसे सदा प्रेम करती रहूंगी। सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद। कामना है कि गुरुवर की मिशन जल्द ही पूरा हो जाएगा। एडिलीन, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका से।सचेत एडिलीन, इस सुखद आयोजन का विवरण साझा करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। हमें फिर से याद आया है कि इस मायावी संसार में हमें उच्च लोकों के असंख्य महान करुणामय ब्रह्मांडीय सत्वों का समर्थन प्राप्त है। जब हम गुरुवर के साथ एक होते हैं, तब हम परमेश्वर के साथ हो जाते हैं। कामना है कि आप और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेकदिल लोगों को अनंत शांति प्राप्त हो। दिव्य कृपा में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह सुखद जवाब भेजतें है: "आपको और आपके टीम को धन्यवाद और प्रेम, शुद्ध-हृदयी एडिलीन। आपका संदेश पढ़कर बहुत खुशी हुई। जब भी हम परम दिव्यत्व की स्तुति में एकजुट होते हैं, तो अनेक दिव्य सत्व हमारे साथ उपस्थित होने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। वे सचमुच 'द रियल लव' का आनंद लेते हैं। विश्वभर में इस संगीतमय प्रस्तुति के सभी आयोजन इन महान सत्वों की दिव्य उपस्थिति से धन्य हुए हैं। बहुत प्रेम के साथ, आपका और सभी धन्य परमेश्वर के शिष्यों को धन्यवाद जिन्होंने इसे संभव बनाया है। कामना है कि आप और शक्तिशाली संयुक्त राज्य अमेरिका स्वर्ग के संरक्षण में फले-फूले। मैं आप और आपकी टीम को गले लगाती हूँ, परमेश्वर के आशीर्वाद में, सदा एक साथ।"











