खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 13 सितंबर, 2026
2026 के वू लान महोत्सव के दौरान 26 और 27 अगस्त को आउ लाक (वियतनाम) के क्वांग न्गाई प्रांत स्थित थिएन मा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के मिन्ह डुक पगोडा में दो-दिवसीय निःशुल्क वीगन भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह बौद्ध पर्व माता-पिता और पूर्वजों के सम्मान तथा संतान-धर्म पर केंद्रित है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में वीगन और पशु-जन संरक्षण समूहों ने निःशुल्क वीगन भोजन परोसा तथा करुणा और वीगन जीवनशैली को बढ़ावा दिया। व्यापक आयोजन के तहत, हमारे सुप्रीम मास्टर चिंग हाई इंटरनेशनल एसोसिएशन के सदस्यों (सभी वीगन) ने दो दिनों में आगंतुकों और स्थानीय निवासियों को चावल के व्यंजन, फ़ो सूप और बान मी सैंडविच सहित 30,000 से अधिक निःशुल्क वीगन भोजन परोसे। हमारे एसोसिएशन के सदस्यों ने पशु-जन संरक्षण मार्च और सार्वजनिक प्रदर्शन भी आयोजित किया, लगभग 15,000 अल्टरनेटिव लिविंग पत्रक बांटे, 300 सौर-ऊर्जा चालित मोस्ट पावरफुल डेली प्रेयर MP3 प्लेयर लगाए, 200 पहनने योग्य मोस्ट पावरफुल डेली प्रेयर MP3 प्लेयर वितरित किए और पूरे आयोजन में सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स लगातार प्रसारित किया (Báo và Phát thanh, Truyền hình Quảng Ngãi / QNgTV, Supreme Master Ching Hai International Association)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका मानना है, नवंबर के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के साथ युद्ध “तुरंत” समाप्त हो जाएगा, क्योंकि ईरान “अब अधिक समय तक टिक नहीं सकता” (Fox News)
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने परमाणु सुरक्षा उपायों का पालन न करने और निरीक्षकों पर प्रतिबंध लगाने के कारण ईरान का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजने के पक्ष में मतदान किया है। फरवरी 2026 के अंत में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से एजेंसी की ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों तक प्रत्यक्ष पहुंच समाप्त हो गई है। उसका कहना है कि अब वह कुछ संवर्धित यूरेनियम और संवर्धन उपकरणों की स्थिति, मात्रा या स्थान सत्यापित नहीं कर सकती। मामला भेजे जाने से आगे अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई या प्रतिबंध लग सकते हैं (CNN)
ईरान-समर्थित हूती बलों ने यमन के बंदरगाह शहर मोखा पर कब्ज़ा कर लिया और लाल सागर तट के साथ बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के निकट सामरिक द्वीपों की ओर बढ़े, जिससे विश्व के सबसे महत्वपूर्ण नौवहन मार्गों में से एक पर दबाव बढ़ गया। हूतियों ने कहा कि सऊदी पोत खतरे में रहेंगे, जबकि अन्य वाणिज्यिक जहाज़ लाल सागर से आवागमन जारी रख सकते हैं। इस तनाव के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 105 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई (Reuters)
खमीस मुशैत के एक वायुसेना अड्डे और निकटवर्ती शहरों की तेल अवसंरचना पर हमलों में 73 लोगों के घायल होने के बाद, पाकिस्तान ने ईरान को सऊदी अरब की चेतावनी दी है कि वह अपने प्रभाव का उपयोग कर हूती हमले रुकवाए। ईरान ने पाकिस्तान से कहा कि हूती उसके नियंत्रण में नहीं हैं, हालांकि दो ईरानी सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान ने हाल में समूह को सऊदी अरब पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित किया था और अतिरिक्त धन व हथियार देने का वादा किया था। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये भी अपनी प्रतिक्रिया में समन्वय कर रहे हैं, जब कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि उसकी कोई भी सैन्य भूमिका यमन में प्रवेश करने के बजाय सऊदी क्षेत्र की रक्षा तक सीमित रहेगी (Reuters)
रोमानिया की खुफिया सेवा का कहना है कि उसने देश में रह रहे एक रूसी नागरिक से जुड़े, कथित रूप से रूस-समन्वित तोड़फोड़ अभियान को विफल कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध को नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सैन्य अड्डों, रक्षा एवं सुरक्षा संस्थानों, महत्वपूर्ण अवसंरचना और रोमानिया में मौजूद यूक्रेनी (यूरेनी)मालवाहक विमानों की तस्वीरें व वीडियो बनाने का निर्देश मिला था (Romania Insider)
नाटो का कहना है कि गठबंधन के हवाई क्षेत्र के निकट आने वाले रूसी विमानों को रोकने के लिए पिछले दो वर्षों में उसके लड़ाकू विमानों ने लगभग 700 बार उड़ान भरी। नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष एडमिरल ज्यूसेपे कावो ड्रागोने ने कहा कि यह आंकड़ा गठबंधन के सामने मौजूद निरंतर सुरक्षा खतरों को दर्शाता है, जिनमें दुष्प्रचार, हाइब्रिड हमले और अन्य भौतिक व डिजिटल खतरे भी शामिल हैं (Kyiv Post)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करना चाहते हैं (Reuters)
ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी समस्या के कारण 8 सितंबर को व्यापक यात्रा व्यवधान हुआ, 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और पूरे ब्रिटेन के 15 हवाई अड्डे प्रभावित हुए। समस्या उसी दिन बाद में दूर कर दी गई, लेकिन उड़ानों का भारी जमाव निपटाने के दौरान एयरलाइनों और हवाई अड्डों पर देरी जारी रही, लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे ने शेष रात के लिए आने वाली उड़ानें निलंबित कर दीं (AP)
पूर्वी जर्मनी के सैक्सोनी राज्य में अधिकारियों ने बिजली ग्रिड पर हाल के हमलों की जांच के दौरान उच्च-वोल्टेज बिजली लाइनों के पास 21 घरेलू विस्फोटक उपकरण खोजकर निष्क्रिय किए हैं। इनमें से नौ उपकरण सप्ताहांत में ग्राउस्टाइन उपकेंद्र के पास मिले (Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यदि नवंबर के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों पर नियंत्रण बनाए रखती है, तो प्रत्येक वयस्क अमेरिकी को 5,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि प्रस्तावित “लाभांश” देश की आर्थिक शक्ति को दर्शाएगा और इसे अमेरिका के भीतर ही खर्च करना होगा। देश में लगभग 24 करोड़ वयस्कों के आधार पर, इसे लागू करने पर करीब 1.2 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च होंगे (Fox News)
चलते समय पिंडलियों, जांघों या कूल्हों में होने वाला दर्द या ऐंठन, जो आराम करने पर कम हो जाए, पैरों की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के कारण संकुचन का चेतावनी संकेत हो सकता है, इसे पेरिफ़रल आर्टरी रोग (PAD) कहते हैं। अन्य संभावित लक्षणों में पैर ठंडे रहना, पिंडलियों के बाल झड़ना और घावों का धीरे भरना शामिल हैं। PAD का संबंध शरीर की अन्य धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने तथा दिल के दौरे और स्ट्रोक के बढ़े जोखिम से है, इसलिए बार-बार लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। उपचार में नियमित पैदल चलने का व्यायाम, स्वस्थ आहार, दवाएं, धूम्रपान छोड़ना और कभी-कभी रक्त प्रवाह बहाल करने की प्रक्रियाएं शामिल हो सकती (Saudi Moments)
एक बड़े परीक्षण के अनुसार, शरीर में लगाए जाने वाले छोटे उपकरण इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर-डिफिब्रिलेटर, जो हृदय की खतरनाक लय का पता लगाकर उसे ठीक करते हैं, हल्की से मध्यम हृदय-दुर्बलता और हृदय पर घाव वाले कुछ रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने 70 वर्ष से कम आयु के रोगियों में गंभीर हृदय संबंधी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी पाई, जबकि व्यापक अध्ययन समूह में आकस्मिक हृदय मृत्यु भी घटी, इससे जीवनरक्षक उपचार की उपलब्धता बढ़ सकती है (SciTech Daily)
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ 2023 अध्ययन के अनुसार, 2023 में विश्वभर के अनुमानित 2.71 अरब लोग परोक्ष धूम्रपान के संपर्क में आए, जिससे 16.6 लाख मौतों में योगदान हुआ। देशों द्वारा धूम्रपान-मुक्त कानूनों का विस्तार किए जाने के बावजूद, 2024 में वैश्विक आबादी के लगभग 70% हिस्से को व्यापक सुरक्षा प्राप्त नहीं थी और कई क्षेत्रों में संपर्क का स्तर ऊंचा रहा (euronews)
जापान में 24 स्वस्थ वयस्कों पर हुए अध्ययन के अनुसार, केवल 10 मिनट बहुत धीमी गति से दौड़ने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता और मनोदशा में सुधार हो सकता है। इसके बाद प्रतिभागियों ने संज्ञानात्मक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया, मनोदशा सुधरने की जानकारी दी और उनके प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स की गतिविधि बढ़ी, जिसका संबंध कार्यकारी क्षमता और मनोदशा नियंत्रण से है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने आगाह किया कि इस छोटे और अल्पकालिक अध्ययन पर आगे शोध आवश्यक है (New York Post)
इंग्लैंड का पोर्ट्समाउथ, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के 71 शहरों के आकलन वाले सूचकांक में अत्यधिक गर्मी के प्रति संवेदनशील ब्रिटेन का सबसे शहर रहा। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि 2040 तक सभी 71 शहर गर्मी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होंगे, और सदी के अंत तक लगभग दो-तिहाई शहर गंभीर स्तर तक पहुंच सकते हैं (The Guardian)
नॉर्वे के स्वालबार्ड में हिमनदों से निकलने वाली 19 नदियों के 148 जल नमूनों का विश्लेषण करने वाले शोधकर्ताओं को कुछ जलधाराओं में सामान्य से 425 गुना अधिक मीथेन सांद्रता मिली। पिघलते हिमनद अपने नीचे की चट्टानों से मीथेन बहाकर बाहर ला रहे हैं। उनका अनुमान है कि भूमि पर समाप्त होने वाले हिमनद पिघले पानी के माध्यम से हर वर्ष 182 से 368 टन मीथेन पहुंचा सकते हैं। यह प्राचीन भूगर्भीय मीथेन तापवृद्धि के दुष्चक्र को बढ़ा सकती है, हालांकि भविष्य का उत्सर्जन स्थानीय भूविज्ञान और बदलती हिमनदीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा (Daily Mail)
जापान के शिज़ुओका प्रांत में भारी वर्षा के कारण माउंट फ़ूजी के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन वाहन दब गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। वर्षा के कारण पर्वत तक पहुंचने वाली मुख्य सड़कों में से एक बंद है (Japan Times)
अज़रबैजान में बाकू क्लाइमेट एक्शन वीक 2026 आरंभ हो गया है, जिसमें विश्वभर से सरकारी अधिकारी, कारोबारी नेता, निवेशक, शोधकर्ता और जलवायु विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा अभिसमय के क्षेत्रीय जलवायु सप्ताह के अंतर्गत 7 से 11 सितंबर तक आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु वित्त, अनुकूलन, हरित कौशल और चक्रीय अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु प्रतिबद्धताओं को व्यावहारिक कार्रवाई में बदलने पर केंद्रित है। आयोजकों के अनुसार, इस सप्ताह का उद्देश्य पेरिस समझौते और राष्ट्रीय जलवायु लक्ष्यों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निवेश और साझेदारियों को सुदृढ़ करना भी है (AnewZ)
खाद्य ब्रांड पार्टेक ने गर्ल स्काउट्स ऑफ द यूएसए के साथ मिलकर “Sparkables” नामक एलर्जी-अनुकूल वीगन चॉकलेट चिप ओटमील कुकी पेश की है, जिसे जनवरी 2027 से पूरे देश में ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा। Thin Mints, Peanut Butter Patties, और Lemonades वीगन कुकी के अन्य स्वाद हैं, जिन्हें Girl Scouts पहले से बेचती हैं (VegNews)
ओलंपिक रोइंग चैंपियन इमोजेन ग्रांट (वीगन) रोज़ाना 4,000 कैलोरी वाले वीगन आहार पर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 2028 ओलंपिक का लक्ष्य साध रही हैं, ओपन-वेट वर्ग में प्रतिस्पर्धा के लिए वजन और शक्ति बढ़ाने हेतु वह टोफू और फलियां खाती हैं (Plant Based News)
ब्रिटेन की वेजिटेरियन सोसाइटी ने अपने संशोधित वीगन और शाकाहारी प्रमाणनों के लिए यूरोपीय संघ में ट्रेडमार्क पंजीकरण प्राप्त किए हैं, साथ ही वैश्विक बाज़ारों में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु नया “Plant-Based” लोगो जारी किया है (Grocery Trader)
भूटान स्थित भूटान एयरलाइंस और ड्रुकएयर ने 26 अगस्त, 2026 की विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में संयुक्त रूप से लगभग 20,700 अमेरिकी डॉलर अनुदान किए हैं। दोनों एयरलाइनों ने लगभग 10,350-10,350 अमेरिकी डॉलर दिए और प्रभावित समुदायों के प्रति एकजुटता तथा नेपाल के पुनर्वास व पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए समर्थन व्यक्त किया (Nepal News)
न्गे आन प्रांत [औ लक (वियतनाम)] की किंडरगार्टन शिक्षिका होआंग थी हिएन को दोनों पैरों में गं भीर चोटें आईं जब वे दो वर्षीय एक बालक को बचा रही थीं, जो सड़क पर दौड़कर आ गया था और उसी समय एक ट्रक उसकी ओर आ रहा था। उनका बायाँ पैर स्थिर हो गया है, लेकिन चोटें बिगड़ने के बाद डॉक्टरों को उनके दाहिने पैर का ##निचला हिस्सा काटना पड़ा। उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित की गईं, यह एकल माँ अब आगे के उपचार और स्वास्थ्य लाभ के साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना कर रही हैं (Dân Trí)
वैलर नामक लोमड़ी का शावक ब्रिटेन के लिंकनशायर स्थित हम्बरस्टन में नौ घंटे से अधिक समय तक भूमिगत संकरी अपशिष्ट जल पाइप में फंसा रहा। स्थानीय निवासियों ने सड़क की जाली के नीचे से उसके रोने की आवाज़ सुनी, जिसके बाद बचावकर्मियों ने उसका पता लगाया ## और उसे बाहर निकाला जिसके लिए व्यापक खुदाई करनी पड़ी। वैलर को कई घाव लगे और उसकी शल्य-चिकित्सा करनी पड़ी, लेकिन उसके पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है (Daily Mail)
आज का विचारपूर्ण उद्धरण: “आप वह नहीं हैं, जो दूसरे आपको समझते हैं। आप वह हैं, जो ईश्वर जानते हैं कि आप हैं।” – शैनन एडलर, अमेरिकी लेखिका, पुनर्वास चिकित्सक एवं कार्यकर्ता (Goodreads)
माइकल फ्लोरमैन के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय शृंखला में, माइकल काम पर जाते समय चक्कर महसूस करने लगे, उन्होंने गाड़ी एक पार्किंग स्थल में खड़ी की, और आपातकालीन सेवाओं को फोन किया। एम्बुलेंस में चढ़ने के कुछ ही समय बाद, उनका हृदय रुक गया। वे अपने शरीर से बाहर निकल गए और एक अदृश्य आत्मा के साथ यात्रा करते हुए एक प्रकाशमय घाटी से होकर गुज़रे और निराकार अंधकार में प्रवेश किया, जिसे वे “स्रोत” कहते हैं। वहाँ उन्होंने असाधारण ज्ञान को आत्मसात किया, अत्यंत गहन प्रेम और स्वीकृति का अनुभव किया, और थोड़ी देर के लिए स्वयं एक संगीत स्वर बन गए।
इसके बाद जीवन-समीक्षा के अनुभव से माइकल की यात्रा ने अत्यंत निजी मोड़ लिया। एक सफेद परदा प्रकट हुआ, लेकिन दृश्यों को दूर से देखने के बजाय माइकल ने स्वयं को उनके भीतर पाया और अपनी बातचीत को अपने तथा अन्य लोगों, दोनों के दृष्टिकोण से अनुभव किया। सबसे प्रमुख दृश्य उन्हें लगभग 10 वर्ष की आयु में वापस ले गया, जब स्कूल के शौचालय में उन्हें एक लड़का मिला, जिसके कपड़े अन्य बच्चों ने उतार दिए थे और उसे प्रताड़ित किया था। हालांकि माइकल इसमें सीधे शामिल नहीं थे, फिर भी उन्होंने उस समय लड़के की भावनाएं, बाद में माता-पिता के सामने उसकी शर्मिंदगी और उसके बाद लंबे समय तक रही पीड़ा अनुभव की। माइकल कहते हैं कि उन्होंने यह भी देखा कि उस घटना ने लड़के के विकास और जीवन की दिशा को किस तरह लगातार प्रभावित किया।
जीवन-समीक्षा के बाद माइकल ने एक विशाल सफेद दीवार देखी, जो सुनहरे अक्षरों वाली सफेद पुस्तकों से ढकी थी। बाद में उन्होंने इस दृश्य को आकाशिक अभिलेखों के वर्णनों से जोड़ा। एक पुस्तक नीचे उतरी, उनके सामने खुली और उसमें ऐसा लेखन दिखाई दिया, जिसे वह याद नहीं रख पाए। “क्लियर” शब्द सुनते ही, माइकल अचानक अपने शरीर में लौट आए। यह वापसी अत्यंत झटकेदार थी। माइकल कहते हैं कि उन्हें इतनी ज़ोर से शरीर में वापस धकेला गया कि उन्होंने धातु के खड़खड़ाने की आवाज़ सुनी और बालों से लेकर पैरों की उंगलियों तक पूरे शरीर में बिजली का झटका महसूस किया। अब भी अचेत माइकल को एहसास हुआ कि उनकी स्थिति उनकी सोच से अधिक गंभीर थी। कुछ ही क्षण बाद, शरीर से बाहर होने के दूसरे अनुभव में, जिसे वह स्पष्ट रूप से याद करते हैं, उन्होंने स्वयं को अपने शरीर से लगभग छह मीटर ऊपर और पीछे पाया, जहां से वह नीचे का दृश्य देख रहे थे। एक दूसरी एम्बुलेंस और दमकल वाहन आ चुके थे। माइकल ने किसी को लगातार भरती जा रही एम्बुलेंस पर मज़ाक करते सुना। ऊंचाई से वह वाहन के धातु के बाहरी आवरण के आर-पार देखकर नीचे की गतिविधियां देख सकते थे। फिर नीचे देखते हुए माइकल को लगा कि उन्हें ऊपर की ओर खींचा जा रहा है। नीचे पार्किंग स्थल और आपातकालीन वाहन छोटे होते गए, जबकि उन्होंने अपने पीछे चिंगारियों जैसी एक लकीर बनती देखी। माइकल कहते हैं कि ऊपर उठते हुए उन्हें पहले पार्किंग स्थल, फिर कोलोराडो और उसके बाद पूरा अमेरिका दिखाई दिया, जिसके बाद वह शरीर में लौट आए। हृदय के बार-बार रुकने के दौरान वह अचेत रहे, इसलिए यह तय करना उनके लिए कठिन है कि कौन-सी स्मृति किस घटना से जुड़ी है। माइकल कहते हैं कि उनका हृदय आठ बार रुका— पांच बार एम्बुलेंस में और तीन बार आपातकालीन कक्ष में— और लगभग 20 मिनट तक उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिली। इनमें से केवल तीन मौतों की उन्हें स्पष्ट स्मृति है, जिनमें तीसरी अस्पताल में हुई। याद रहने वाली उस तीसरी घटना के दौरान माइकल ने स्वयं को अस्पताल के कमरे के एक कोने से चिकित्सकीय दल को देखते पाया। उन्होंने एक घुमावदार दीवार देखी और पाया कि उनके चिकित्सक गंजे थे, हालांकि वह अचेत अवस्था में पहुंचे थे और उन्हें पहले कभी नहीं देखा था। अगले दिन चिकित्सक मिलने आए, तो माइकल ने उन्हें शरीर से बाहर किए गए अपने अवलोकन से पहचान लिया। माइकल को अस्पताल के गलियारों से गुज़रने, अपने जैसी अवस्था में प्रतीत होने वाली अन्य सत्ताओं को देखने, नर्सों के कक्ष के पास से निकलने और दीवारों के आर-पार जाने की खंडित स्मृतियां भी हैं। असाधारण लगने के बजाय ये क्रियाएं उन्हें पूरी तरह स्वाभाविक लगीं।
माइकल कहते हैं कि दूसरी ओर जाना अजीब तरह से परिचित लगा, मानो वह पहले से जानते हों कि वहां सब कुछ कैसे होता है। उनसे कभी नहीं पूछा गया कि वह रुकना चाहते हैं या लौटना, फिर भी, दो बच्चों और बढ़ते परिवार के बावजूद, उनका एक हिस्सा वहीं रहकर संतुष्ट होता, क्योंकि वहां अनुभव किया प्रेम अत्यंत प्रबल था। भाग 3 में माइकल आठ बार हृदय रुकने के पीड़ादायक परिणामों के बीच गहन चिकित्सा कक्ष में जागते हैं। चिकित्सकों ने उनके परिवार को चेतावनी दी थी कि शायद वह फिर कभी चल न सकें या सामान्य रूप से संवाद न कर पाएं। माइकल फ्लोरमैन के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय शृंखला के भाग 3 के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (Anthony Chene production)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें