दैनिक समाचार प्रसारण– 5 सितंबर, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 सितंबर को कहा कि वे ईरान को वार्ता की मेज़ पर लौटने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि अब होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अमेरिका का “लगभग पूर्ण नियंत्रण” है (Fox News)
अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने 1 सितंबर को ईरान पर नए दौर के हमले पूरे किए, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वायु-रक्षा ठिकानों, रडार प्रणालियों, समुद्री संसाधनों, बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं और संचार केंद्रों को निशाना बनाया गया। ईरान ने जॉर्डन, बहरीन और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अधिकांश ईरानी हथियारों को बीच में ही नष्ट कर दिया गया, सभी अमेरिकी कर्मी सुरक्षित हैं और मध्य पूर्व में अमेरिकी अड्डों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ (Reuters, Fox News)
जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से “स्वतंत्र, सुरक्षित और पूर्वानुमेय नौवहन” की अपील करते हुए कहा कि लगातार बाधाओं से ऊर्जा व्यापार और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को खतरा है। वहाँ उपस्थित जी20 सदस्यों में केवल चीन ने इस पर आपत्ति जताई (Fox News)
यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की का कहना है कि खुफिया आकलन और रूस से मिल रहे संकेत बताते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब भी युद्ध जारी रखना चाहते हैं। उनका कहना है कि अधिकतर रूसी मौजूदा मोर्चा-रेखा पर युद्ध की समाप्ति स्वीकार करने को तैयार हैं, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन को लड़ाई रोकने के लिए अधिक ठोस प्रोत्साहन चाहिए। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का मानना है कि सितंबर में महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम हो सकते हैं, क्योंकि अमेरिकी प्रतिनिधियों की कीव [यूक्रेन (यूरेन)] की संभावित यात्रा पर चर्चा चल रही है (RBC-Ukraine)
रूस ने 31 अगस्त की देर रात ओडेसा [यूक्रेन (यूरेन)] और आसपास के क्षेत्र पर मिसाइलों, ड्रोन और मंडराते हथियारों से बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया, बताया गया कि ओडेसा पर पहली बार निर्देशित हवाई बम भी इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी (यूरेनी) अधिकारियों ने कहा कि हमलों में ऊर्जा सुविधाओं समेत नागरिक बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाया गया (United24 Media)
जर्मनी का कहना है कि उपकरणों की जाँच और खुफिया निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि 4 अगस्त को लाइपज़िग/हाले हवाई अड्डे [जर्मनी] पर ड्रोन हमले के प्रयास के लिए रूस ज़िम्मेदार था। इसके जवाब में जर्मनी बॉन [जर्मनी] स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास को बंद करने, बर्लिन के रूसी सरकारी वित्तपोषित सांस्कृतिक केंद्र का अनुबंध समाप्त करने, रूसी नागरिकों के प्रवेश पर नियंत्रण कड़ा करने और प्रतिबंधों से बचने वाले रूसी टैंकर बेड़े पर दबाव बढ़ाने की माँग करेगा। रूस ने ज़िम्मेदारी से इनकार करते हुए जवाबी कदम उठाने का वादा किया है, वहीं, नाटो [उत्तर अटलांटिक संधि संगठन] ने जर्मनी के कदमों का स्वागत किया और यूरोपीय संघ ने एकजुटता जताते हुए अतिरिक्त प्रतिबंधों की तैयारी की (BBC)
डाक लाक प्रांत [औ लाक (वियतनाम)] की पुलिस का कहना है कि उसने आध्यात्मिक दावों से हज़ारों लोगों को ठगने वाले एक ऑनलाइन लॉटरी घोटाले का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि यह समूह ज्योतिष और आध्यात्मिक सामग्री का सीधा प्रसारण करता था, अलौकिक शक्तियों से विजेता लॉटरी नंबर मिलने का दावा करता था और फिर इन कथित भविष्यवाणियों के लिए अनुयायियों से पैसे लेता था। पुलिस के अनुसार, जून 2025 से इस योजना के ज़रिए देशभर के पीड़ितों से 50 अरब से अधिक वियतनामी डोंग [19 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक] लिए गए, और दो संदिग्ध सरगनाओं को हिरासत में लिया गया है (VnExpress)
विश्व शांति पुरस्कार 2026 ने 21 से 25 अगस्त तक स्टॉकहोम [स्वीडन] में आयोजनों और बाल्टिक सागर से तालिन [एस्टोनिया] तक की समुद्री यात्रा के लिए धार्मिक नेताओं, शांति समर्थकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को एकजुट किया। इस सभा ने संक्षिप्त भाषणों, अंतरधार्मिक संवाद, सामूहिक प्रार्थना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शांति को बढ़ावा दिया। वैश्विक शांति पदयात्रा आंदोलन के नेता पूज्य भिक्खु पञ्ञाकारा को सचेतनता, मानवीय सेवा और अंतर-सांस्कृतिक संवाद के प्रति समर्पण के लिए विश्व शांति पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया। जहाज़ पर बौद्ध मंत्रोच्चार के बाद ईसाई आशीर्वाद ने इस संदेश को रेखांकित किया कि विभिन्न धर्मों के लोग शांति के लिए मिलकर काम कर सकते हैं (Herald Malaysia)
अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुई लड़ाई से मध्य पूर्व की ऊर्जा आपूर्ति में और बाधा आने की आशंका बढ़ने पर 1 सितंबर को तेल की कीमतें प्रति बैरल चार अमेरिकी डॉलर से अधिक चढ़ गईं। ब्रेंट कच्चा तेल 4.6% बढ़कर 94.65 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 5.2% बढ़कर 90.22 अमेरिकी डॉलर हो गया। दोनों का बंद भाव लगभग पाँच सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँचा (Reuters)
कॉर्नेल विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में 86 वयस्कों के आँकड़ों का विश्लेषण किया गया, इसमें पाया गया कि भोजन के दौरान अधिक पानी पीने वाले प्रतिभागी अधिक भोजन भी करते थे। प्रत्येक अतिरिक्त 100 मिलीलीटर पानी के साथ प्रतिभागियों ने लगभग 40 ग्राम अधिक भोजन किया, जो करीब 50 अतिरिक्त कैलोरी के बराबर है। संभवतः पानी भोजन का स्वाद बनाए रखता है और उसे खाना आसान बनाता है। हालाँकि, तेज़ी से पानी पीने वाले लोग कम भोजन करते पाए गए। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह तय करने के लिए और अध्ययन आवश्यक हैं कि क्या पानी पीने का व्यवहार ही सीधे इन अंतरों का कारण है (The Independent)
क्वींसलैंड विश्वविद्यालय [ऑस्ट्रेलिया] के शोध के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधि से असमय का जोखिम मृत्यु 30% से 40% तक घट सकता है। 85 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि वयस्क अवस्था में नियमित व्यायाम का संबंध मृत्यु-दर में कमी से था, विशेषकर हृदय-संबंधी रोगों से होने वाली मृत्यु में। निष्कर्ष बताते हैं कि लगातार सक्रिय रहने से स्वास्थ्य को पर्याप्त लाभ हो सकता है, भले ही इसकी शुरुआत जीवन की उत्तारार्ध में की जाए (New York Post)
बर्मिंघम विश्वविद्यालय [ब्रिटेन] के अध्ययन से पता चलता है कि पारंपरिक कड़ाही और डीप-फ्राइंग की तुलना में एयर फ्रायर घर के भीतर वायु प्रदूषण को काफी कम करते हैं। हालाँकि, शोधकर्ताओं ने स्वस्थ तरीके से खाना पकाने के लिए उचित वायु-संचार को आवश्यक बताया (VegNews)
फुदान विश्वविद्यालय [चीन] के एक अध्ययन के अनुसार, गर्भधारण से पहले माता-पिता दोनों में विटामिन बी12 का पर्याप्त स्तर जन्मजात विकृतियों का जोखिम घटा सकता है। शोधकर्ताओं ने 3,000 से अधिक दंपतियों और करीब 18,000 गर्भवती महिलाओं का अध्ययन किया तथा पाया कि माताओं में बी12 का स्तर बढ़ने के साथ जोखिम घटता गया। पिता में पर्याप्त बी12 और गर्भावस्था के शुरुआती चरण में पर्याप्त फोलेट का भी कम जोखिम से संबंध पाया गया (euronews)
रॉबर्ट कोख संस्थान के अनुसार, जर्मनी में 6 अप्रैल से 16 अगस्त तक गर्मी से संबंधित अनुमानित 15,800 मौतें दर्ज की गईं। इनमें लगभग आधे लोग 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के थे। जर्मनी ने 1881 के बाद अपना दूसरा सबसे गर्म ग्रीष्मकाल भी दर्ज किया, जून के अंत में अत्यधिक गर्मी से लगभग 9,600 मौतें हुईं (The Watchers)
31 अगस्त के विस्फोट में राख शिखर से 3,500 मीटर ऊपर उठने के बाद इंडोनेशिया ने माउंट सिनाबुंग के लिए चार में से दूसरे सबसे ऊँचे, स्तर-तीन का अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, कूटा तेंगाह के 615 निवासी आपातकालीन आश्रय में चले गए हैं, जबकि पायुंग गाँव के निवासी सतर्क रहते हुए अपने घरों में हैं। अधिकारियों ने शिखर से तीन किलोमीटर और दक्षिण-पूर्व दिशा में छह किलोमीटर के दायरे में प्रवेश निषिद्ध कर दिया है (ANTARA)
चीन की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता पहली बार कोयला-आधारित क्षमता से आगे निकल गई, जुलाई 2026 के अंत में यह 1.286 अरब किलोवाट थी, जबकि कोयला-आधारित क्षमता 1.285 अरब किलोवाट थी। 2026 के पहले सात महीनों में सौर ऊर्जा उत्पादन सालाना आधार पर 15.5% बढ़कर 802.4 अरब किलोवाट हो गया (euronews)
PETA [पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स] अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों से मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय के चान मेडिकल स्कूल को पशु-जनों पर प्रयोगों के लिए संघीय धनराशी प्राप्त करने की अनुमति रद्द करने का आग्रह कर रहा है। समूह का कहना है कि सार्वजनिक अभिलेखों में 2018 से 2026 के बीच कम से कम 121 चूहे-जनों और हैम्स्टर-जनों की दया-मृत्यु में बार-बार हुई गंभीर चूक दर्ज हैं। इनमें कूड़ेदानों और शव रखने वाले फ्रीज़र में जीवित मिले पशु-जन भी शामिल हैं। समूह ने स्कूल से पशु-जनों पर प्रयोगों की जगह मानव-संबंधी शोध विधियाँ अपनाने की भी माँग की है (PETA)
वैज्ञानिकों का कहना है कि व्यापक प्रवाल-विरंजन की घटनाएँ अब लगभग हर पाँच से छह वर्ष में हो रही हैं, जिससे प्रवाल भित्तियों को अगली घटना से पहले उबरने के लिए बहुत कम समय मिलता है। 40 से अधिक वर्षों के आँकड़ों पर आधारित वैश्विक रिपोर्ट में पाया गया कि 2020 से 2024 के बीच कठोर प्रवाल आवरण अपने ऐतिहासिक औसत से 9.5% कम था, जबकि लगभग 2010 तक यह अपेक्षाकृत स्थिर रहा था। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि महासागरों का लगातार गर्म होना और अपरिवर्तनीय क्षति कर सकता है, लेकिन उत्सर्जन में तेज़ कटौती और अस्थिर तटीय विकास जैसे स्थानीय दबावों को कम करने से प्रवाल भित्तियों को उबरने में मदद मिल सकती है (Reuters)
Black Veg Society 12 सितंबर को बाल्टीमोर [मैरीलैंड,अमेरिका] में निःशुल्क ‘Bmore Vegan Block Party’ प्रायोजित कर रही है, सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में वीगन खाद्य विक्रेता, सजीव मनोरंजन और शून्य-कचरा पहल शामिल होंगी (Black Veg Society)
कनाडाई ब्रांड अर्थ्स ओन ने दो उच्च-प्रोटीन वीगन पेय—‘ Oat Protein’ और ‘Protein Barist’—पेश किए हैं, प्रत्येक खुराक में आठ ग्राम प्रोटीन है, ताकि प्रोटीन-समृद्ध विकल्पों की तेज़ी से बढ़ती उपभोक्ता माँग पूरी की जा सके (Earth’s Own)
वीगन खाद्य उत्पादक डेरिंग फूड्स ने अमेरिकी किराना शृंखला स्प्राउट्स फार्मर्स मार्केट्स में छह वीगन फ्रोजन स्किलेट मील पेश किए हैं, इनमें वीगन चिकन के साथ अनाज, पास्ता और सब्ज़ियों वाले उच्च-प्रोटीन, ग्लूटेन-मुक्त विकल्प हैं, जो दस मिनट में तैयार हो जाते हैं (Daring Foods)
एक व्यक्ति ने ब्रॉन्क्स [न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका] की तीन बच्चों की माँ को 3,000 अमेरिकी डॉलर दिए, जिनका घर जलने से सब कुछ नष्ट हो गया था। स्कॉट इवांस ने CBS News न्यूयॉर्क के एक संवाददाता के माध्यम से नीना चैंबर्स से संपर्क किया और तत्काल खर्चों के लिए धन दिया। आठ सप्ताह बाद, सुश्री चैंबर्स को नया घर मिल गया और उन्होंने अपना जीवन फिर सँवारना शुरू कर दिया (Good News Network)
स्वीटी नाम की एक बधिर कुत्ता-जन नेपाल में 26 अगस्त को आई घातक आकस्मिक बाढ़ से बच गई, वह बाढ़ग्रस्त घर में अकेली फँस गई थी। बचावकर्मियों ने उसे ढूँढ़कर सुरक्षित स्थान पहुँचाया और फिर उसकी चिंतित देखभालकर्ता से मिलाया। स्वीटी का आनंदमय पुनर्मिलन उस आपदा के बीच आशा का क्षण बना, जिसमें एक हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई और हज़ारों लापता हो गए (The Animal Rescue Site)
फ्लोरिडा [अमेरिका] के पेंसाकोला पुलिस विभाग द्वारा बचाया गया बेल्जियन मैलिनोइस पिल्ला अब प्रमाणित पुलिस K9 बन गया है। 2025 में पशु-जन की उपेक्षा के एक मामले से बचाए जाने के बाद रेडन ने एक वर्ष तक प्रशिक्षण लिया। अब वह अधिकारी माइकल पॉट्स के साथ विभाग में सेवा दे रहा है और उसे खोज तथा गिरफ्तारी, दोनों कार्यों का प्रमाणन मिला है (iheartdogs.com)
आज का विचारशील उद्धरण: “पशु बातें कैसे समझते हैं, यह मैं नहीं जानती, लेकिन यह निश्चित है कि वे समझते हैं। शायद कोई ऐसी भाषा है जो शब्दों से नहीं बनी और दुनिया की हर चीज़ उसे समझती है। शायद हर चीज़ में कोई आत्मा छिपी है, जो बिना कोई आवाज़ किए भी हमेशा दूसरी आत्मा से बात कर सकती है।” – फ्रांसेस एलाइज़ा हॉजसन बर्नेट, ब्रिटिश-अमेरिकी उपन्यासकार और नाटककार (Pathless Pilgrim)
इयान मैककॉर्मैक के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला में अब तक, 26 वर्षीय इयान को मॉरीशस के तट पर रात में गोताखोरी करते समय पाँच बॉक्स जेलीफ़िश-जनों ने पाँच बार डंक मारा था। ज़हर शरीर में फैलते हुए पहले उनके दाएँ पैर को निष्क्रिय करने लगा, तभी एक अदृश्य आवाज़ ने उन्हें आँखें बंद न करने की चेतावनी दी और बाद में तीन टैक्सी चालकों से जीवन की भीख माँगने को कहा। अंततः एक चालक इयान को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन जब उसे पता चला कि इयान किसी ऐसे होटल में नहीं ठहरे हैं जहाँ से उसे किराया मिल सके, तो वह और क्रोधित हो गया, उसने अस्पताल की यात्रा बीच में छोड़कर उन्हें एक छोटे होटल पहुँचा दिया। जब चालक ने इयान को टैक्सी से उतरने को कहा, तब तक ज़हर उनके दोनों पैरों को निष्क्रिय कर चुका था और वे बिना सहायता के बाहर नहीं निकल सकते थे।
इसलिए मैं कह रहा था, “श्रीमान, मेरे पैर काम नहीं कर रहे हैं। मैं चल नहीं सकता। कृपया मेरी सहायता कीजिए।” उसने सचमुच दोनों हाथों से मेरे कंधे पर धक्का मारा, जब उसने पूरी ताकत से मुझे टैक्सी से बाहर फेंका, तो मैं उस प्रहार को महसूस कर सकता था। वह झुककर मेरी आँखों में देखता है, मेरी एड़ियाँ उठाकर कार से बाहर फेंकता है, दरवाज़ा ज़ोर से बंद करता है, गाड़ी गियर में डालता है और रात के अँधेरे में चला जाता है। मैंने कहा, “अविश्वसनीय।” उसने सचमुच मुझे निष्क्रिय अवस्था में एक पार्किंग स्थल पर मरने के लिए छोड़ दिया। उसने सहायता भी नहीं माँगी। वह भीतर तक नहीं गया। मैंने सोचा, यदि एक मनुष्य दूसरे मनुष्य के साथ ऐसा व्यवहार करता है, तो इयान, स्वयं पर एक उपकार करो। यहीं मर जाओ। मैंने सोचा, इस रोगग्रस्त धरती पर कौन जीना चाहेगा? जब मैं वहाँ लेटा हुआ हार मानने पर विचार कर रहा था, तो मुझे अपने दादा की याद आई, जिन्होंने दो विश्वयुद्धों में लड़ाई लड़ी थी और जो रेजिमेंटल सार्जेंट मेजर थे। उन्हें याद करते हुए मैंने सोचा कि मृत्यु से पहले उन्होंने दो विश्वयुद्ध और दिल के दो दौरे सहे थे। और मैं इन पाँच तुच्छ जेलीफ़िश जीवों के कारण हार मान रहा हूँ। फिर मैंने सोचा, मेरा एक हाथ तो ठीक है। कम-से-कम प्रयास करते हुए मर सकता हूँ। इसलिए मैंने घास पकड़ी और स्वयं को खींचने की कोशिश की।
डैनियल नाम के एक क्रियोल मित्र ने इयान को पार्किंग स्थल पर स्वयं को घसीटते देखा और उठाकर होटल परिसर में ले गया। होटल के मालिक चीनी परिवार के तीन सदस्यों ने पहले उन्हें नशे में समझा, फिर उनके फफोले पड़े हाथ के निशानों को हेरोइन के सेवन का प्रमाण मान लिया। जब इयान ने घटना समझाने की कोशिश की, तो उनका शरीर तेज़ ऐंठन से काँपने लगा और फिर बर्फ जैसा ठंडा हो गया। दो मालिकों ने उन्हें कंबलों में लपेटा, लेकिन जब इयान ने बुज़ुर्ग व्यक्ति से अस्पताल पहुँचाने की विनती की, तो उसने इनकार कर दिया। इयान को बाद में पता चला कि उस व्यक्ति को डर था कि इयान उसकी कार में मर सकते हैं और इससे परिवार पर दुर्भाग्य आ जाएगा। क्रोधित इयान ने अपनी बची-खुची शक्ति से उस पर प्रहार करने की कोशिश की। तभी मैंने तीसरी बार वह आवाज़ सुनी। उसने कहा, “बेटे, यदि तुमने उसे मारा, तो न्यूरोटॉक्सिन तुम्हारे हृदय के इतना पास है कि एड्रेनलिन का उफान तुम्हारी जान ले लेगा।” इयान ने अपने क्रोध पर नियंत्रण किया और दूसरी ओर देखने लगे। उसी क्षण एक एम्बुलेंस पार्किंग स्थल में आई— डैनियल अस्पताल को फ़ोन करने में सफल हो गए थे। जब चालक ने बाहर किसी को प्रतीक्षा करते नहीं देखा और वहाँ से जाने लगा, तो डैनियल एम्बुलेंस के पीछे दौडे और छह से आठ फुट ऊँची दीवार लाँघ गया। कुछ ही क्षण बाद एम्बुलेंस पीछे की ओर होटल की तरफ़ आने लगी। एक सुरक्षा गार्ड ने इयान को एम्बुलेंस में इस तरहव रखा कि उनके पैर सामने और सिर पीछे की ओर था। जब एम्बुलेंस पहाड़ी चढ़ी और उनके पैर ऊँचे हुए, तो इयान ने ज़हर को अपने ऊपरी शरीर की ओर तेज़ी से बढ़ते और फेफड़ों, हृदय तथा मस्तिष्क पर असर करते महसूस किया। उनका मस्तिष्क काम करना बंद करने लगा और वे अपने हृदय की धड़कन मुश्किल से सुन पा रहे थे। मृत्यु के कगार पर इयान ने अपना पूरा जीवन आँखों के सामने गुज़रते देखा। अब भी नास्तिक इयान ने सोचा कि क्या मृत्यु के बाद कुछ होता है और अंततः इसका उत्तर जानने के लिए स्वयं को नियति के हवाले कर दिया।
भाग 3 में, जब इयान उत्तर की प्रतीक्षा करते हैं, तो दुनिया के दूसरी ओर कुछ असाधारण घटता है। उनकी माँ—परिवार में एकमात्र आस्थावान व्यक्ति—ईश्वर की स्पष्ट आवाज़ सुनती हैं, जो चेतावनी देती है कि इयान लगभग मर चुके हैं और उनसे उनके लिए प्रार्थना करने को कहती है। मुझे स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि वह अपने शयनकक्ष में प्रार्थना कर रही हैं। अचानक ऐसा लगता है जैसे यह लोक खुल गया हो। मैं क्या देख रहा हूँ? माँ मेरे लिए प्रार्थना कर रही हैं। मैं उन्हें सुन सकता था। इयान मैककॉर्मैक के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के भाग 3 के लिए कल हमारे साथ जुड़िए। (GOD Encounters with Janie DuVall)