खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 16 अप्रैल, 2026
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा के पास दोरासन स्टेशन तक पर्यटक ट्रेन सेवा छह वर्ष से अधिक समय बाद पहली बार फिर शुरू की है, दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री चुंग डोंग-यंग ने स्टेशन के फिर खुलने को दैनिक शांति और अंतर-कोरियाई संवाद की नई शुरुआत की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम बताया (Yonhap News Agency)
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि वह 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी जहाज़ों पर नाकाबंदी लागू करना शुरू करेगा, यह प्रतिबंध किसी भी देश के पोतों पर लागू होगा, जबकि गैर-ईरानी बंदरगाहों के लिए आने-जाने वाले जहाज़ों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सामान्य आवाजाही की अनुमति रहेगी (US Central Command)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा [राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन] की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच आर्टेमिस II चंद्र मिशन के दौरान गहरे अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखते समय मिली गहन अनुभूति का वर्णन करती हैं:
तो, जब हमने ‘नन्ही’ पृथ्वी को देखा, तो लोगों ने हमारे दल से पूछा कि हमारी क्या छाप बनी। और सच कहूँ, जिसने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया, वह केवल पृथ्वी नहीं थी। वह उनके चारों ओर फैला सारा अंधकार था। पृथ्वी तो बस इस ब्रह्मांड में शांतिपूर्वक लटकी हुई एक जीवन-नौका जैसी थी। इसलिए, शायद मैंने अभी तक वह सब नहीं सीखा— मैं जानती हूँ कि मैंने नहीं सीखा— जो यह यात्रा मुझे अभी सिखा सकती है। लेकिन एक नई बात मैं जानती हूँ, और वह यह है: पृथ्वी ग्रह, आप एक दल हो। (NASA)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर जा रहे हैं, ताकि वहाँ से निर्यात के लिए अमेरिकी तेल और गैस भरी जा सके यह तब हो रहा है जब ईरान से जुड़े जारी संघर्ष और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सीमित यातायात के कारण वैश्विक ऊर्जा बाज़ार बाधित हैं (Reuters)
जर्मन आइसब्रेकर पोलरश्टर्न पर सवार वैज्ञानिकों ने संयोग से अंटार्कटिका में एक अचिह्नित द्वीप खोज लिया— जिसका आकार लगभग गीज़ा के महान पिरामिड के बराबर है- जॉइनविल द्वीप [अंटार्कटिका] के पास आए तूफान के कारण दल को शरण लेनी पड़ी, इस दौरान उस भूमि का खुलासा हुआ जिसे पहले नौवहन मानचित्रों में खतरनाक बर्फ समझ लिया गया था (Kênh 14)
थाईलैंड ने 1.3 करोड़ से अधिक निम्न-आय निवासियों के लिए मासिक कल्याण भुगतान अस्थायी रूप से 300 से 400 बाट (लगभग 9.30 से 12.40 अमेरिकी डॉलर) कर दिया है साथ ही, मध्य पूर्व संघर्ष से जुड़ी बढ़ती ऊर्जा लागत से परिवारों और व्यवसायों को राहत देने के लिए कम-ब्याज ऋण और परिवहन सब्सिडी भी शुरू की गई है (Thanh Niên)
अत्यधिक गर्मी के बीच, हा तिन्ह [औलक (वियतनाम)] में दुक थिन्ह की सैकड़ों परिवारों को स्थानीय जल संयंत्र खराब हो जाने से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को दैनिक उपयोग के लिए वर्षा जल,तालाबों और उधार के पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है (Tuổi Trẻ)
A9 इमरजेंसी सेंटर (बाच माई अस्पताल) के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बेहोश व्यक्ति को सहज प्रवृत्ति में उठाना, यदि गलत तरीके से किया जाए, तो स्थायी पक्षाघात या स्थिति के और बिगड़ने का कारण बन सकता है। मुख्य नियम यह है कि पीड़ित को हिलाने से पहले ABC आकलन (वायुमार्ग, श्वसन, परिसंचरण) किया जाए। दुर्घटना या गिरने से रीढ़ की चोट की आशंका वाले मामलों में, पीड़ित को सिर और गर्दन को स्थिर रखकर बिल्कुल न हिलाया जाए। मरीज़ को हिलाना या उन्हें रिकवरी पोज़िशन में करना केवल तब उचित है जब अवरुद्ध वायुमार्ग साफ़ करना हो या उल्टी से दम घुटने से बचाना हो। जब ले जाना अनिवार्य हो, तब सिर-गर्दन-धड़ को सीधी रेखा में बनाए रखना एक अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीक है। (Tuổi Trẻ)
आहार विशेषज्ञों ने रेशे से भरपूर पाँच ऐसे खाद्य बताए हैं जो ओटमील से भी बेहतर हैं: चिया सिड्स, मसूर, रसभरी, बीन्स और मटर। ये सामान्य खाद्य पदार्थ आहार में रेशे की कमी को दूर करते हैं और बेहतर आंत्र स्वास्थ्य तथा रक्त शर्करा नियंत्रण को बढ़ावा देते हैं (National Today)
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि पार्किंसन के शुरुआती लक्षण, जैसे थकान और गंध महसूस करने की क्षमता का कम होना, अक्सर बढ़ती उम्र समझकर नज़रअंदाज़ कर दिए जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सूक्ष्म संकेत— जिनमें कंपकंपी, जकड़न और नींद में गड़बड़ी शामिल हैं— अक्सर गंभीर गतिशीलता संबंधी समस्याओं से पहले दिखाई देते हैं। विशेषज्ञ 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से आग्रह करते हैं कि यदि ऐसे बदलाव लगातार बने रहें तो जाँच कराएँ, क्योंकि शुरुआती निदान लक्षणों के बेहतर प्रबंधन और रोग की प्रगति को धीमा करने के लिए अत्यंतमहत्वपूर्ण है (Lao Động)
वर्ल्ड ग्लेशियर मॉनिटरिंग सर्विस और मोनाश यूनिवर्सिटी [ऑस्ट्रेलिया] के वैज्ञानिकों ने बताया है कि 2025 में वैश्विक हिमनदों ने 408गीगाटन बर्फ खो दी, जिससे समुद्र स्तर में लगभग 1.1मिलीमीटर की और वृद्धि हुई। बर्फ के क्षय की दर अब 20वीं सदी के उत्तरार्ध की दरों से लगभग चार गुना अधिक है (VietnamPlus)
चक्रवात वैआनु ने न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आइलैंड पर कुछ क्षेत्रों में 130 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ़्तार वाली हवाओं और भारी वर्षा के साथ प्रहार किया, जिससे सैकड़ों लोगों को निकाला गया और लगभग 5,000 घरों की बिजली कट गई। आपातस्थिति के बीच एयर न्यूज़ीलैंड ने 90 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं (Channel News Asia)
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया [कनाडा] के एक अध्ययन में पाया गया है कि जलवायु परिवर्तन से आर्कटिक खाद्य जाल बदलने के साथ, रिंग्ड सील-जन विविध भोजन पाने के लिए जोखिम भरे ध्रुवीय भालू-जनों के क्षेत्र में जा रहे हैं, और बेहतर भोजन-संग्रह के अवसरों के लिए सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं (The Cool Down)
येल यूनिवर्सिटी के एक विश्लेषण में पाया गया है कि अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया, आयोवा और टेक्सास राज्यों के वे काउंटी, जहाँ बड़े पशु-जन पशुपालन आहार संचालन की घनत्व सबसे अधिक है, वहाँ कुल कैंसर दर भी अधिक है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ी है (Inside Climate News)
ईरान संघर्ष के बाद ईंधन की कीमतें बढ़ने पर ग्रेट ब्रिटेन में रिकॉर्ड संख्या में परिवार ऊर्जा बिल घटाने के लिए सौर पैनल, हीट पंप और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं, और आपूर्तिकर्ताओं ने माँग में तेज़ उछाल की सूचना दी है (The Guardian)
नॉर्वे ने 20 कैंडेला पी-12 विद्युत हाइड्रोफॉइल फ़ेरी का ऑर्डर दिया है, जो पानी की सतह से ऊपर उठकर चलती हैं, ऊर्जा उपयोग लगभग 80% घटाती हैं, और अगले वर्ष से देश के लंबे तटीय मार्गों पर तेज़, शून्य-उत्सर्जन यात्रा उपलब्ध कराएँगी (Good News Network)
बफ़ेलो एनर्जी ड्रिंक अपने वीगन, टॉरिन-मुक्त “क्लासिक” फ़ॉर्मूले के साथ पूरे अमेरिका में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। यह ब्रांड स्वच्छ अवयवों और बिना थकान-गिरावट वाले अनुभव को प्राथमिकता देकर स्वास्थ्य-सचेत, उच्च-प्रदर्शन उपभोक्ताओं के बीच बाज़ार में अलग पहचान बना रहा है (Market Realist)
पाँच सप्ताह की “किकस्टार्ट योर हेल्थ” शृंखला मई में जैफ्री, न्यू हैम्पशायर [अमेरिका] में शुरू होगी, जिसमें निवासियों को संपूर्ण खाद्य-आधारित वीगन आहार अपनाना सिखाया जाएगा। चिकित्सक डॉ. नोरा ई. हैंके (वीगन) के नेतृत्व में चलने वाला यह कार्यक्रम दीर्घकालिक रोगों को उलटने पर केंद्रित है। यह फ़िज़िशियंस कमेटी फ़ॉर रिस्पॉन्सिबल मेडिसिन के सफल 21-दिवसीय किकस्टार्ट कार्यक्रम पर आधारित है (The Keene Sentinel)
ग्लासगो [यूके] 12 जुलाई को वीगन समर फ़ेस्टिवल की मेज़बानी करेगा, जिसमें वीगन भोजन और क्रूरता-मुक्त फ़ैशन के 80 से अधिक स्टॉल होंगे। यह आयोजन दीर्घकालिक जीवनशैली को प्रदर्शित करता है और स्थानीय पशु-जन बचाव प्रयासों का समर्थन करता है (Glasgow Times)
डेट्रॉइट [अमेरिका] के अग्निशामकों ने एक परित्यक्त घर की चिमनी के ऊपरी हिस्से में फँसे भूखे पिल्ले को बचाया, जब एक पड़ोसी ने मदद के लिए बुलाया, अब “स्टैक” नाम दिया गया यह पिल्ला चैरिटी मिशिगन ह्यूमेन की देखरेख में स्वस्थ हो रहा है (CBS News)
साहसी 12 वर्षीय मेसी जॉनसन ने जॉर्जिया [अमेरिका] में घर में लगी आग से अपने दो भाइयों को देखकर बचाया। गैरेज में आग की लपटें वह तुरंत भीतर दौड़ी और अपने भाई-बहनों को सतर्क किया, जिससे अग्निशामकों के आग पर काबू पाने से पहले सभी सुरक्षित बाहर निकल सके (Good News Network)
पैट्रिशिया बाउअर अपने ऑल्टो, टेक्सास [अमेरिका] स्थित हाईवे 21 हॉर्स रेस्क्यू में घोड़ा-जनों को वध-श्रृंखला से बचाती हैं। वह उपेक्षित अश्व-जनों का पुनर्वास करती हैं और देखभाल के ख़र्च में मदद के लिए मामूली शुल्क पर आम लोगों के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करती हैं, जहाँ लोग वहाँ रहने वाले पशुओं से मिल सकते हैं (KTRE)
ट्रन ङॉक थिएन थान्ह ने HCM CT में घायल खलिहान उल्लू के बच्चे को बचाकर उनकी देखभाल से फिर स्वस्थ किया। अब उड़ने में असमर्थ होने के कारण घर में साथी के रूप में रह रहा यह बड़ा हो चुका उल्लू-जन, इस पक्षी-जन प्रजाति से जुड़ी अंधविश्वासी धारणाओं को चुनौती देने में उस महिला की मदद कर रहा है और ऑनलाइन वन्यजीव-जन संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है (Thanh Niên)
आज का प्रेरक उद्धरण: “हमें अपनी आँखें कठिनाइयों पर नहीं, ईश्वर पर टिकाकर प्रार्थना करनी चाहिए।” – रेवरेंड ऑस्वाल्ड चेम्बर्स, स्कॉटिश बैपटिस्ट प्रचारक और शिक्षक (BrainyQuote)
रैंडी रिवरस्टोन ग्रेव्स के मृत्यु-समीप अनुभव के 3 में से भाग 1 में, अमेरिकी धर्मोपदेशक, चैपलिन और संगीतकार रैंडी बताते हैं कि कैसे हृदयाघात के दौरान उनकी मृत्यु हुई, वे ब्रह्मांड में ऊपर उठ गए, ईश्वर से मिले, जीवन बदल देने वाला संदेश पाया और संगीत से परिपूर्ण होकर लौटे।
रैंडी का पालन-पोषण अमेरिका के फ़ेयेटविल, आर्कान्सा के एक रूढ़िवादी ईसाई परिवार में हुआ, जहाँ आस्था केंद्र में थी, लेकिन प्रश्नों का स्वागत भी था। बाद में वे यूनाइटेड मेथोडिस्ट धर्मोपदेशक बने, हालांकि समावेशी धर्मदृष्टि को लेकर विवाद उठने के बाद पादरी के रूप में उनका कार्यकाल एक वर्ष से भी कम रहा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल चैपलिन के रूप में अपना आह्वान पाया, जहाँ वे हर आस्था के लोगों को इस जीवन से अगले जीवन की ओर बढ़ने में सहारा देते थे— एक ऐसा अनुभव, जो उनके अनुसार, उन्हें आने वाली घटना के लिए चुपचाप तैयार कर रहा था।
नवंबर के अंतिम दिनों के एक सुंदर रविवार को, रैंडी अपने मित्रों के साथ माउंट सिक्वॉयाह की चोटी पर दिन का आनंद ले रहे थे, एक ऐसी जगह जिसे वे 40 वर्षों से पवित्र मानते थे। उन्हें अजीब सा महसूस होने लगा, और उनके चारों ओर की दुनिया सुनहरी चमक से भरती दिखी। यह समझते हुए कि शायद उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया हो रहा है, और फ़ोन पास न होने के कारण, वे एक बेंच पर बैठ गए और दुनिया को और उज्ज्वल होते देखते रहे— जब तक कि वे बेहोश नहीं हो गए। उन्हें हृदयाघात हुआ था।
मेरे चारों ओर की दुनिया बस— अँधेरी नहीं हो रही थी, बल्कि और उजली और चमकदार होती जा रही थी, और मैं बस एक तरह से विस्मित था। और मैंने सोचा, अगर मैं मर रहा हूँ, तो यह कुछ अजीब तरह से अच्छा है। और फिर अचानक मैंने खुद को पाया, जैसे यह वास्तव में एक अवर्णनीय अनुभव था। मेरे पास सच में शब्द नहीं हैं कि आगे क्या हुआ, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूँगा। मैंने खुद को जैसे पानी के भीतर पाया, लेकिन कुछ वैसा ही जैसे गर्भ में होता है। पानी गर्म था, और मैं तैर रहा था। वह जैसे समुद्र के भीतर होने जैसा था, जैसे बैंगनी, जामुनी रंग का समुद्र, और मैं बस उसमें तैर रहा था। मेरी बाँहें फैली हुई थीं, मेरे पैर फैले हुए थे, और मैं बस तैरते हुए चारों ओर देख रहा था। मैं ऊपर देख रहा था, और मुझे अपने ऊपर और चारों ओर पानी की सतह दिखाई दे रही थी, और मैं उसमें लहरें भी देख सकता था, इसलिए मुझे पता था कि मैं किसी तरह के पानी के भीतर हूँ, लेकिन अनुभव ऐसा था जैसे मैं गर्भ में हूँ। और मैंने सोचा, “यह कितना अच्छा लग रहा है।” और, मुझे नहीं पता मैं वहाँ कितनी देर था, लेकिन मैं बस उस अनुभूति, उस शांति और उस सुकून का आनंद ले रहा था, तभी मुझे नीचे से हाथों का स्पर्श महसूस हुआ, और वे मुझे सतह की ओर ऊपर उठाने लगे, और जहाँ मैं था वहाँ पानी अधिक गहरा था। और जैसे-जैसे वे मुझे ऊपर ले गए, पानी और अधिक उजला होता गया। फिर मैं सतह से कुछ फ़ीट नीचे रुक गया, और उन्होंने मुझे वहीं जैसे थामे रखा, मानो मैं बीच में लटका हुआ हूँ, और मैं हल्का-सा तैर रहा था।
और मुझे पता था कि उस क्षण मुझे एक चुनाव करना है, कि अगर मैं सतह को पार कर गया— तब तक मुझे समझ आ चुका था कि मैं लगभग मर चुका हूँ। और मुझे पता था कि अगर वे मुझे सतह के पार और ऊपर धकेल दें, तो मेरी मृत्यु हो जाएगी, और वापसी का कोई रास्ता नहीं रहेगा, कम से कम उस समय मैं ऐसा ही सोच रहा था। उस समय मुझे यहाँ के अपने जीवन का कोई विचार नहीं था। मैंने अपनी पत्नी के बारे में नहीं सोचा, जिससे मैं गहराई से प्रेम करता हूँ। वह मेरे लिए जीवन है। मैंने अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा। मैंने उस क्षण के अलावा किसी और बात के बारे में नहीं सोचा, जिसमें मैं था। लेकिन मुझे यह पता था कि मेरे पास एक विकल्प है। और फिर मैंने जैसे सोचा, चलो, इसे स्वीकार करते हैं।
उस झिलमिलाती सतह के पार, रैंडी को ब्रह्मांड में ले जाया गया, जहाँ प्रकाशमान अस्तित्व, दिव्य संगीत और एक विस्मयकारी मिलन उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। और फिर अचानक मैंने ऐसा संगीत सुना जैसा मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सुना था। और वह जैसे ईश्वर का संगीत था। रैंडी रिवरस्टोन ग्रेव्स के मृत्यु-समीप अनुभव के 3 भागों में से भाग 2 के लिए कल हमारे साथ जुड़िए। (Spiritual Warrior Journey)
अधिक तारीखें देखें
3 / 69
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें