दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 19 मार्च, 2026
अमेरिका और चीन के शीर्ष आर्थिक अधिकारियों ने पेरिस [फ्रांस] में मुलाकात की, ताकि अपने तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों को स्थिर किया जा सके और मार्च 2026 के अंत में प्रस्तावित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक की तैयारी की जा सके, बातचीत का केंद्र सीमा शुल्क, दुर्लभ मृदा खनिजों की आपूर्ति, उच्च-प्रौद्योगिकी निर्यात नियंत्रण और चीन की कृषि खरीद पर रहा (National Today)
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अनेक देश होरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने में मदद के लिए युद्धपोत भेजने की योजना बना रहे हैं, जबकि अमेरिकी बल ईरानी ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए हैं, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारूदी सुरंगें हटाने और सुरक्षित आवाजाही बहाल करने में हफ्तों या महीनों का समय लग सकता है, ऐसे संघर्ष के बीच, जिसने पहले ही क्षेत्र के अधिकांश तेल और गैस परिवहन को रोक दिया है, (New York Post)
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय [अमेरिका] के इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल टोबैको कंट्रोल के एक नए अध्ययन में पाया गया है कि फिलीपींस में सिगरेट पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर प्रति पैक 90 फिलीपीनी पेसो (~1.50 अमेरिकी डलर) करने और पैकेजिंग के 85% हिस्से तक ग्राफिक स्वास्थ्य चेतावनियाँ बढ़ाने से लाखों और धूम्रपान करने वाले लोग छोड़ने पर विचार कर सकते हैं, अध्ययन ने मौजूदा कर और लेबलिंग नियमों की कमियों तथा बिना उचित चेतावनी वाले अवैध विदेशी पैकों पर रोक की आवश्यकता को भी इंगित किया (Asia News Network)
बोलीविया पुलिस ने उरुग्वे में जन्मे मादक पदार्थ तस्कर सेबास्टियन मारसेट को— जो पूरे दक्षिण अमेरिका में वांछित था और जिस पर अमेरिकी सरकार ने 20 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा था— सांता क्रूज़ [बोलीविया] में एक बड़े अभियान के दौरान गिरफ्तार किया, इसके बाद उसे अमेरिकी हिरासत में सौंप दिया गया, जो बोलीविया और अमेरिकी DEA [ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन] के बीच नए सहयोग और उनके कोकीन तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के क्षेत्रीय प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है (Tuổi Trẻ)
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] के अधिकारियों ने यूएई के साइबर अपराध कानून के तहत 60 वर्षीय एक ब्रिटिश पर्यटक और 20 अन्य लोगों को कथित रूप से ईरानी मिसाइल हमलों से हुए नुकसान के वीडियो बनाने या उन्हें ऑनलाइन साँझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया, अभियोजकों ने चेतावनी दी कि अपुष्ट संघर्ष-संबंधी सामग्री को दोबारा पोस्ट करना या उस पर टिप्पणी करना भी आपराधिक आरोपों का कारण बन सकता है, जिनमें जेल, जुर्माना और अनिवार्य निर्वासन शामिल हैं (Thanh Niên)
कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी [यूके], ने कहा कि कैंसर का पता चलने और कीमोथेरेपी के बाद वह अपनी रोज़मर्रा की आदतों में कहीं अधिक सावधान हो गई हैं और अब बहुत कम शराब पीती हैं, हाल की सार्वजनिक यात्राओं के दौरान उन्होंने साँझा किया कि स्वस्थ होने की प्रक्रिया लंबी और भावनात्मक रूप से बहुत कठिन रही है, जबकि वह धीरे-धीरे शाही दायित्वों में लौट रही हैं (VnExpress)
19 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया है कि टी बैग— खासकर प्लास्टिक जाली, मिश्रित फाईबर या हीट-सील्ड पॉलीप्रोपाइलीन से बने— चाय बनाते समय अरबों तक माइक्रो और नैनोप्लास्टिक कण छोड़ सकते हैं, परिणाम बैग के प्रकार और प्रयोगशाला विधियों के अनुसार काफी भिन्न रहे, जबकि वैज्ञानिक अब भी यह जाँच रहे हैं कि ये कण और उनसे जुड़े रसायन मानव स्वास्थ्य के साथ कैसे परस्पर असर करते हैं (Earth.com)
2024 में अमेरिका में वयस्क धूम्रपान दर ऐतिहासिक न्यूनतम 9.9% पर पहुँच गई, जो पहली बार दो अंकों से नीचे आई है। जहाँ सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी इस उपलब्धि का स्वागत कर रहे हैं, वहीं युवा वयस्कों में ई-सिगरेट की लोकप्रियता को लेकर चिंताएँ बनी हुई हैं (Fox News)
जैतून के तेल जैसे स्वास्थ्यकर वसा जोड़ने से सब्जियों से मिलने वाले कैरोटिनॉयड्स और वसा-घुलनशील विटामिन A, E और K के अवशोषण में शरीर को उल्लेखनीय बढ़ोतरी मिलती है। आहार विशेषज्ञ पोषक तत्त्वों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए इसे सलाद और भुनी हुई हरी सब्जियों पर डालने की सलाह देते हैं। रेशे और प्रोबायोटिक्स के साथ मिलकर यह सरल आहार आदत पोषण को अधिकतम करती है और हृदय व आंतों के स्वास्थ्य को सहारा देती है (AOL)
“फाइबरमैक्सिंग” नामक सोशल मीडिया रुझान पाचन और हृदय स्वास्थ्य सुधारने के लिए अधिक रेशा लेने को बढ़ावा देता है, लेकिन विशेषज्ञ अचानक इसकी मात्रा बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी देते हैं। अधिकांश अमेरिकी प्रतिदिन सुझाई गई मात्रा का लगभग आधा ही सेवन करते हैं। आहार विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पेट फूलने और असहजता से बचने के लिए दैनिक लक्ष्य तक पहुँचने हेतु बीन्स और अनाज जैसे संपूर्ण खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे आहार में जोड़ें — महिलाओं के लिए लगभग25 ग्राम और पुरुषों के लिए 34 ग्राम (AOL)
केन्या में भारी बारिश और भीषण आकस्मिक बाढ़ से कम-से-कम 62 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 33 नैरोबी में हैं। बचाव दल लगातार जलमग्न क्षेत्रों में खोज अभियान चला रहे हैं, जैसे कि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खतरनाक मौसम बना हुआ है (Reuters)
IIT [भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान] गांधीनगर [भारत] के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि प्रशांत महासागर के तापमान पैटर्न में बदलाव एक प्राकृतिक ब्रेक की तरह काम करते हैं, जो वैश्विक स्तर पर एक साथ होने वाले महा-सूखे को रोकते हैं। ये बदलते चक्र महाद्वीपों में सूखे के समय को अलग-अलग कर देते हैं, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा और फसल उत्पादन की रक्षा होती है (Earth.com)
लागोस [नाइजीरिया] के निवासी लंबे समय से जारी बिजली कटौती और बढ़ती ईंधन लागत से और भी गंभीर हुई भीषण गर्मी की लहर झेल रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ इन तीव्र परिस्थितियों को जलवायु परिवर्तन, तेज़ शहरीकरण और पूरे शहर में हरित क्षेत्रों की कमी से जोड़ते हैं (PM News Nigeria)
ब्रिटिश द्वीपसमूह की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील लॉफ नीघ की जाँच में कच्चे जल स्रोत में कई प्रकार की एंटीबायोटिक श्रेणियों के प्रति प्रतिरोधी जीन पाए गए, यही स्रोत उत्तरी आयरलैंड के उपचारित पेयजल का लगभग 40% उपलब्ध कराता है, सीवेज रिसाव, पशुधन का गंदा अपशिष्ट और कमजोर पर्यावरणीय नियम ऐसी परिस्थितियाँ बना रहे हैं जो रोगाणुरोधी प्रतिरोध को तेज़ करती हैं और झील को गंभीर पारिस्थितिक गिरावट की ओर धकेल रही हैं (The Guardian)
ग्रीस, एथेंस [ग्रीस] के पास पर्यावरण-अनुकूल मूरिंग प्रणालियों का परीक्षण कर रहा है, ताकि नौकाओं के लंगर पोसिडोनिया समुद्री घास को नुकसान न पहुँचाएँ— यह भूमध्यसागर का एक आवश्यक आवास है जो कार्बन संचित करता है, पानी को छानता है और समुद्री जीवन का सहारा देता है- अधिकारी और वैज्ञानिक देशभर में इन प्रणालियों के विस्तार, मजबूत कानूनी संरक्षण और पर्यटन व लंगर डालने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त घासस्थलों की रक्षा के लिए तेज़ कार्रवाई की माँग कर रहे हैं (Euronews)
मियामी [फ्लोरिडा, अमेरिका] निवासी एंड्रयू ओटाज़ो शहर के मैंग्रोव क्षेत्रों से कचरा हटाने के अपने वर्षों पुराने प्रयास को जारी रखे हुए हैं— अब तक 19,500 किलोग्राम से अधिक कचरा इकट्ठा कर चुके हैं— वहीं फ्लोरिडा की हाई स्कूल शिक्षिका सुसन पिओस्की छात्रों को उनके पैदल मार्गों पर कूड़ा उठाने के लिए थैले और पकड़ने वाले औज़ार देकर रोज़मर्रा की पर्यावरणीय जिम्मेदारी का उदाहरण पेश कर रही हैं, यह दिखाता है कि छोटे लेकिन निरंतर कदम स्थानीय पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा कर सकते हैं (The Invading Sea)
नए शोध में पाया गया है कि ब्राज़ील के कम-ज्ञात सेराडो आर्द्रभूमि क्षेत्रों में अत्यंत विशाल और प्राचीन कार्बन भंडार मौजूद हैं— औसत भंडारण घनत्व के मामले में अमेज़न जैवभार से भी कहीं अधिक- इसका कारण यह है कि जलभराव और अल्प-ऑक्सीजन युक्त मिट्टियाँ जैविक पदार्थ को हजारों वर्षों तक सुरक्षित रखती हैं, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सूखा, आग और कृषि विस्तार इस कार्बन को मुक्त कर सकते हैं और क्षेत्रीय जल आपूर्ति के साथ-साथ जलवायु स्थिरता को भी खतरे में डाल सकते हैं (Earth.com)
मिन्ना [नाइजीरिया] के गिदान मदारा और दादिन कोवा के निवासियों ने नाइजर राज्य के अधिकारियों से उस प्लास्टिक-पिघलाने और पुनर्चक्रण कारखाने को बंद करने की याचिका की है, जिसके बारे में उनका कहना है कि वह उनके रिहायशी इलाके में विषैली धुएँ और कालिख छोड़ रहा है, उन्होंने पर्यावरण नियामकों की वर्षों की निष्क्रियता का आरोप लगाया और प्रदूषण से जुड़ी श्वसन तथा हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि की सूचना दी (Sahara Reporters)
यूके में हेजहॉग-जन की संख्या आवास-क्षति, कीटनाशकों, यातायात और बाधित शीतनिद्रा के कारण घट रही है, ऐसे में संरक्षणवादियों ने लोगों के लिए व्यावहारिक उपाय बताए हैं— बगीचों में आने-जाने के लिए छोटे रास्ते बनाना, कीट-अनुकूल आवास तैयार करना, सुरक्षित पूरक भोजन देना, यह पहचानना कि कब किसी हेजहॉग-जन को बचाव की ज़रूरत है, शीतनिद्रा के दौरान उन्हें परेशान न करना, और वन्यजीव-अनुकूल स्थानीय नीतियों की वकालत करना (The Guardian)
किराना श्रृंखला एल्डी का अर्थ ग्रोन प्लांट-बेस्ड टैको फिलिंग अमेरिका में किफायती वीगन मांस विकल्प के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। सोया-आधारित यह पैक 6 ग्राम प्रोटीन और आयरन तथा कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व प्रदान करता है (The Takeout)
रचनात्मक टॉपिंग्स की मदद से टोस्ट एक बहुउपयोगी, पूरे दिन खाया जाने वाला वीगन भोजन बन रहा है। विशेषज्ञ पौष्टिक भोजन के लिए मजबूत वीगन ब्रेड को एवोकाडो, हम्मस या फलों जैसे मीठे या नमकीन विकल्पों के साथ लेने की सलाह देते हैं (VegNews)
स्वीडिश स्टार्टअप Melt&Marble को MeltyMarble नामक वीगन, प्रिसिजन-फरमेंटेड “डिज़ाइनर फैट” के बाजार में लाने के लिए अमेरिका की मंजूरी मिल गई है। यीस्ट से प्राप्त यह घटक पशु वसा जैसी पिघलने की विशेषताओं की नकल करता है, जिससे वीगन खाद्य पदार्थों में स्वाद और रसीलापन बढ़ता है (FoodBev Media)
ऑल फॉर एनिमल्स फाउंडेशन, सिटिज़न्स फॉर एनिमल्स और आसरा एनिमल शेल्टर सहित गैर-सरकारी संगठन हैदराबाद [भारत] में आवारा पशुओं और पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए हजारों पानी के बर्तन वितरित कर रहे हैं। स्वयंसेवक नागरिकों से उन्हें नियमित रूप से भरते रहने का आग्रह कर रहे हैं, ताकि पशुओं में निर्जलीकरण रोका जा सके और जन-कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़े (Telangana Today)
ब्रिटिश पशु-चिकित्सक वनेसा वेट और कैलम मार्शल कुत्ता-जनों के मांस व्यापार से बचाए गए कुत्ता-जनों का उपचार करने के लिए हार्बिन, चीन, गए हैं। वे अस्थि-शल्य चिकित्सा प्रदान कर रहे हैं और 20 कुत्ता-जनों के व्हीलचेयर दान कर रहे हैं। टीम की योजना है कि गंभीर अवस्था वाले दस मामलों को विशेष देखभाल और अंततः नए घर दिलाने के लिए यूके वापस लाया जाए (Mirror)
हांगझोउ [चीन] के डिलीवरी ड्राइवर यिन झोंग्यू ने एक बड़े भूमिगत गैस रिसाव की सूचना देने के लिए काम रोक दिया, जिससे संभावित विस्फोट टल गया। उनकी तत्परता ने 647 घरों और 20 दुकानों को बचा लिया, और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें आधिकारिक सम्मान मिला (VnExpress)
आज का प्रेरक उद्धरण: “विचार के हर क्षण में, मानसिक गतिविधि के हर चरण में, मन की वही अवस्था बनाए रखें।” पूज्य संबुद्ध गुरु परम पूज्य दामन होंग्रेन (शाकाहारी) (WikiQuote)
अमेरिकी माध्यम सुसन ग्राउ ने बताया कि बचपन में वह लगभग मर गई थीं, परलोक में गईं, जहाँ उन्होंने जीवन-पथ, पुनर्जन्म और दैवी प्रेम के बारे में जाना, और आत्माओं से संवाद करने की क्षमता के साथ लौटीं।
सुसन साढ़े चार वर्ष की थीं, जब वह कुछ लड़कों के साथ खेल रही थीं उन्होंने उनसे कहा कि यदि वह गैरेज में रखे फ्रीज़र से आइस पॉप ले आई, तो वे उन्हें अपने साथ खेलने देंगे। वह फ्रीज़र के अंदर चढ़ गईं, और लड़कों ने बाहर से उसका दरवाज़ा बंद कर दिया।
शुरू में मैंने सोचा, “अच्छा, मैं तो एक खेल में शामिल हूँ। यह खेल हम खेल रहे हैं,” लेकिन जब मैंने गैरेज का दरवाज़ा बंद होने की आवाज़ सुनी, तब मुझे समझ आया कि यह खेल नहीं है, और मैं चीखने लगी। मेरा मानना है कि हमारे भीतर स्वाभाविक रूप से एक एहसास होता है। मुझे पता था कि कुछ बहुत बुरा हो रहा है, और मेरे साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है। और मैं पूरी ताकत से चीख रही थी, और मेरी माँ ने कोई बहुत तीखी आवाज़ सुनी, जो उन्हें बिल्ली जैसी लगी, उन्होंने सोचा कि ज़मीन पर बिल्लियाँ होंगी, इसलिए उन्होंने उन्हें अनदेखा कर दिया, और मैं चीखती रही। और इससे पहले कि मुझे कुछ समझ आता, मैंने तीन तेज़ रोशनियाँ देखीं, और मुझे याद है कि वे कह रही थीं, “चीखना बंद करो, सुसन।” मैंने नहीं रोकी। मैं चीखती रही, और फिर मैंने एक को कहते सुना, “सूज़ी, चीखना बंद करो। हम तुम्हारी मम्मी को लाने जा रहे हैं।” उसके बाद, मैं खुद को महसूस कर सकती थी— मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे अधिकांश लोगों की तरह शरीर से बाहर खींचा गया हो, लेकिन मैंने खुद को शरीर छोड़ते हुए महसूस किया, और मुझे अपने शरीर की ओर पीछे मुड़कर देखने की बिल्कुल याद नहीं, जो अजीब था, क्योंकि अधिकतर लोग ऐसा करते हैं।
लेकिन मैं खुद को सीढ़ियों की एक श्रेणी के नीचे पाई, और वे बहुत टूटी-फूटी, दरकी हुई और पुरानी थीं, मुझे याद है कि मैं ऊपर देख रही थी और सोच रही थी, क्योंकि मैं वही मैं थी, कि मैं उन सीढ़ियों के शीर्ष तक कैसे पहुँचूँगी, क्योंकि मैं खुद को जेली जैसी महसूस कर रही थी। मैं बहुत जेली-जैसी और द्रव जैसी महसूस कर रही थी। और अगली बात जो मुझे पता चली, वह यह थी कि मैं एक कुएँ के किनारे थी। शुरू में मैंने ऊपर देखा, और मुझे ये खंभे दिखाई दिए, अब पीछे मुड़कर देखती हूँ तो उन्हें ग्रीको-रोमन खंडहर कह सकती हूँ, लेकिन उस समय, मुझे नहीं पता था कि वह क्या है। वहाँ टूटे हुए खंभे थे और ऊपर खुली छत थी, और मैं उस कुएँ में नीचे देख रही थी जो छत के उस खुले हिस्से से मेल खाता था, और मैं उस गति को देख रही थी। वह मानो एक ही चेतना थी, और वह शब्दों और प्रार्थनाओं से भरी थी। मैं लोगों को कहते सुन सकती थी, “मेरी मम्मी को कैंसर है। प्रभु, कृपया उन्हें मरने मत देना।” और मैं सुन सकती थी, “मैं 16 साल का होने वाला हूँ, और मुझे एक कार चाहिए। मेरे पापा मेरे लिए कार नहीं खरीदेंगे। कृपया, प्रभु, उनसे मुझे कार दिला दीजिए।” और मैं ये सारी इच्छाएँ और प्रार्थनाएँ सुन रही थी, और मैंने उन सुंदर रोशनियों की ओर देखा जो अब भी मेरे साथ थीं, जिन्हें मैं अपने फ़रिश्ते कहती हूँ, और मैंने उनसे पूछा, “क्या आप उन सबका जवाब देते हैं?” और उन्होंने कहा, “नहीं, सूज़ी, कभी-कभी लोग जिस चीज़ की सबसे अधिक इच्छा करते हैं, वह उनके लिए अच्छी नहीं होती।” मैंने खुद को बहुत सुरक्षित महसूस किया। मैंने अपने चारों ओर अत्यंत दयालु ऊर्जा महसूस की।
फिर सुसन ने लोगों को अपने जीवन-पथ स्वयं बनाते हुए देखा, जबकि प्रकाशमय अस्तित्व शांतिपूर्वक उनका मार्गदर्शन कर रहे थे।
फिर मैंने अपने सामने देखा, और मुझे एक रास्ता दिखाई दिया, जो मुझे पीली ईंटों वाली सड़क जैसा लगा, क्योंकि मैंने ‘द विज़र्ड ऑफ़ ऑज़’ देखी थी। और मैंने इस रास्ते के सामने पिरामिड देखे, और लोगों को वहाँ आते हुए देखा। और मुझे लगता है वे लोग थे, वे मुझे मनुष्यों को आते हुए और इस पिरामिड के नीचे से कुछ निकालते हुए दिखा रहे थे। और वे अपना रास्ता बिछाने लगे, और मुझे नहीं पता कि यह बात मुझे स्वाभाविक रूप से पता थी या उन्होंने मेरे भीतर यह समझ रखी कि यह उनके जीवन-संतुलन की यात्रा थी। यह उनके जीवन-यात्रा के संतुलन का हिस्सा था, और वे इन पिरामिडों के नीचे से सामग्री निकालकर अपना मार्ग बिछाने की कोशिश कर रहे थे, और उनका संतुलन बिगड़ जाता था। और मैंने उन्हें घुटनों पर गिरते हुए देखा और कहते सुना, “प्रभु के प्रेम के खातिर, कुछ भी काम नहीं कर रहा। कृपया मेरी मदद कीजिए। कुछ कीजिए।” और मैंने उन सुंदर रोशनियों को आते देखा, जो इन पत्थरों को हटाने लगीं और उन्हें वापस रखती थीं, फिर वे इस पिरामिड की चोटी पर जातीं, वहाँ से पत्थर निकालतीं, और वे खुद को फिर से रचते थे और मैंने इन सुंदर दिव्य सत्ता (प्राणीयों) को ऊपर से ये पत्थर निकालते हुए देखा, और वे इस पथ, इस सुंदर सुनहरे रास्ते को बिछाने लगीं। मैंने उनसे पूछा, “आप क्या कर रहे हैं?” और उन्होंने कहा, “मार्ग बिछाने वाले हम हैं। तुम नहीं। तुमको केवल इस पर चलना है।” मैंने कहा, “आपको कैसे पता चलता है कि आप सही चल रहे हैं?” और उन्होंने कहा, “हम सब कुछ आशीष भी देते हैं और रोकते भी हैं, लेकिन भूलना मत, तुम किसी अवरोध को मुश्किल से, चोट खाते हुए पार कर सकते हो, या तुम दिशा बदल सकते हो, और यदि तुमको दूसरी दीवार दिखे, तो फिर दिशा बदलो। तुमको एक और दीवार दिखे, तो फिर दिशा बदलो, और देखते ही देखते तुम हमें तुम्हारा रास्ता बिछाते हुए देखोगी। हम जानते हैं कि तुम्हारे लिए क्या सही है। तुम सोचते हो कि तुमको पता है कि तुम्हारे लिए क्या सही है,” और उन्होंने मुझसे कहा, “जिसे तुम नियंत्रित करने की कोशिश करते हो, वही तुमको नियंत्रित करता है, और जिससे तुम भागते हो, वही तुम्हारा पीछा करता है।” मैं उन पंक्तियों को कभी नहीं भूली, और अपने पूरे जीवन-सफ़र में मैंने उन्हें कभी नहीं माना। मैं अब भी हर चीज़ को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही। मैं बस यही करती थी। लेकिन अब मैं इसे समझती हूँ।
फिर सुसन को एक और स्थान पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने आत्माओं को पृथ्वी पर किए जाने वाले अपने जीवन-यात्राओं पर चर्चा करते देखा। फिर मैं एकदम से वहाँ पहुँची जिसे वे “ज्ञान का कक्ष” कहते थे, और मैंने ऐसी गतियाँ देखीं जो आभासी थीं; वे न किताबें थीं, न पट्टिकाएँ। वह बस एक ऐसा प्रवाह था, जिसे मैं किसी तरह का इतिहास जानती थी। और मैंने परिवारों को अपनी यात्रा में क्या करने वाले हैं, इस पर बात करते हुए देखा, और उनमें से एक व्यक्ति ऐसी बातें कह रहा था, “मैं यह करूँगा, और मैं वह करूँगा। मैं इससे गुज़रूँगा, और उससे भी गुज़रूँगा, ताकि मेरी आत्मा सच में विस्तार पा सके,” और मैंने एक फ़रिश्तानुमा सत्ता को कहते सुना, “अरे,यह तो बहुत ज़्यादा है। तुम इतना सब नहीं करना चाहोगे। यह बहुत कठिन है। यह बहुत कठिन यात्रा है।” और मैंने उस व्यक्ति को कहते सुना, “मैं कर सकता हूँ। मुझे पता है कि मैं कर सकता हूँ। मैं बस इसे पूरा करना चाहता हूँ। मुझे पता है कि मैं इसे संभाल सकता हूँ,” और उन्होंने कहा, “खैर, तुम्हारे पास स्वतंत्र इच्छा है,” और फिर वे चले गए, और मैंने पूछा, “वे कहाँ गए?” और उन्होंने कहा, “अपने अगले जन्म में।” (मुझे) बिल्कुल भी समझ नहीं था कि उनका क्या मतलब था, बिल्कुल नहीं। जीवन में बाद में, किसी ने मुझसे पूछा, “क्या आप पुनर्जन्म में विश्वास करती हो?” और मैंने कहा, “ओह हे प्रभु, यही वह शब्द है, पुनर्जन्म, पुनर्जन्म, यही वह शब्द है। क्या?” और मुझे समझ आ गया कि उनका क्या मतलब था।
एक और स्थान में, जिसे “साथियों का कक्ष” कहा जाता है, सुसन ने सुंदर पशुओं और मैदानों को देखा, और फ़रिश्तों को संगीत की तरह बोलते सुना। इसके बाद उनका स्रोत के साथ एक गहन साक्षात्कार हुआ। मैंने अपनी बाईं ओर देखा, और किसी प्रकार के इस पर्वत पर ऊपर देखा, और मैंने एक सुंदर सत्ता को देखा, जिनके चारों ओर से ऐसी आभा निकल रही थी जैसी मैंने कभी नहीं देखी थी, और वह ऐसा प्रेम था जैसा प्रेम हम कल्पना भी नहीं कर सकते। और मैं उस प्रेम से भर गई। कल फिर हमारे साथ जुड़िए, सुसन ग्राउ के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 2 के लिए। (The Other Side NDE)