खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 18 फ़रवरी, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका के वेनेज़ुएला की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज़ के साथ“बहुत अच्छे” संबंध हैं और वह देश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं (Reuters)
फ़्रांसीसी अधिकारियों ने लौव्र में दशकभर से चल रहे टिकट-धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश किया; नौ लोगों को गिरफ्तार किया— जिनमें संग्रहालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं— जबकि जांचकर्ता 1 करोड़ यूरो से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाकर अन्य प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों पर भी ऐसे ही मामलों की जांच बढ़ा रहे हैं (VTV)
ब्रसेल्स [बेल्जियम] की क्षेत्रीय पार्टियों ने 600 से अधिक दिनों के राजनीतिक गतिरोध के बाद आखिरकार गठबंधन समझौता कर लिया; सात दलों की सरकार बनी, जो दोनों भाषाई गुटों को संतुष्ट करती है और राजधानी के वित्त व शासन को स्थिर करने का लक्ष्य रखती है (Euronews)
कंबोडिया ने बताया कि 1992 से अब तक 3,541 वर्ग किलोमीटर बारूदी-सुरंग दूषित भूमि साफ की गई है, 47 लाख से अधिक सुरंगें और युद्ध के विस्फोटक अवशेष नष्ट किए गए हैं, जबकि 2025 में वार्षिक हताहतों की संख्या घटकर ऐतिहासिक न्यूनतम 39 रह गई (Khmer Times)
यूरोपीय संघ 22 अप्रैल, 2026 से पालतू-फोक यात्रा नियम अपडेट कर रहा है; कुत्ता-, बिल्ली-, फ़ेरेट- और पालतू पक्षी-जनों के लिए दस्तावेज़ीकरण व प्रवेश नियंत्रण कड़े होंगे, साथ ही सभी सदस्य देशों में भविष्य की डिजिटल ट्रेसबिलिटी की आधारशिला रखी जा रही है (EuroWeekly News)
चीन का C909 विमान अस्पताल अपने पहले विदेशी मिशन के लिए विएंतियाने [लाओस] पहुँचा; मुफ्त नेत्र व ENT [कान, नाक और गला] सेवाएँ दे रहा है और उन्होंने विमान के भीतर अपनी पहली सर्जरी भी पूरी की (Xinhua)
ठग लोग नकली Apple Pay और iCloud अलर्ट भेज रहे हैं; इन फर्जी संदेशों में अवरुद्ध लेनदेन या संदिग्ध लॉग-इन का डर दिखाया जाता है, उपयोगकर्ताओं को नकली सपोर्ट हॉटलाइन पर कॉल करने के लिए उकसाया जाता है, जहाँ एप्पल कर्मी बनकर बैठे ठग पासवर्ड, सत्यापन कोड और वित्तीय जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं (Báo Khoa học và Đời sống)
नकदी की कमी से जूझ रहे फ़्रांसीसी अस्पताल तेजी से जनता से फंडिंग की ओर बढ़ रहे हैं— “सिटीजन लोन” [व्यक्ति सार्वजनिक अस्पतालों को पैसा उधार देते हैं, जिसे अस्पताल बाद में ब्याज सहित लौटाते हैं] की पेशकश कर रहे हैं और दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों, और बिस्तरों जैसी तात्कालिक जरूरतों के लिए भी अनुदान माँग रहे हैं— क्योंकि देशव्यापी घाटे बढ़ रहे हैं और आलोचकों का कहना है कि यह रुझान संकटग्रस्त स्वास्थ्य-व्यवस्था को दर्शाता है (France 24)
औलक (वियतनाम) भारत और बांग्लादेश में नए निपाह वायरस मामलों पर निगरानी कर रहा है, क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि उच्च मृत्यु-दर वाला, वैक्सीन-विहीन यह रोगजनक महामारी की आशंका रखता है; किसी भी प्रकोप को रोकने के लिए निगरानी, परीक्षण क्षमता और सीमा-क्षेत्र संचार बढ़ाए जा रहे हैं (VOV2)
50 डेसिबल से अधिक का रात्री कालिन ट्रैफ़िक शोर कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ाता है— 2,72,000 वयस्कों पर एक अध्ययन में ऐसा पाया गया। शोधकर्ताओं ने बाधित नींद और तनाव को अधिक कोर्टिसोल से जोड़ा है, जो यकृत में कोलेस्ट्रॉल उत्पादन बढ़ा सकता है और दीर्घकालिक हृदय जोखिम बढ़ा सकता है (Earth.com)
सिंगापुर के 68,000 मरीजों पर अध्ययन में पता चला कि मच्छर-जनित रोग डेंगू दो वर्षों तक उल्लेखनीय दीर्घकालिक विकलांगता और अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम पैदा करता है। गुर्दे और न्यूरोसाइकियाट्रिक समस्याओं सहित जटिलताएँ बुज़ुर्गों और संवेदनशील समूहों को असमान रूप से अधिक प्रभावित करती हैं (European Medical Journal)
टेट [चंद्र नववर्ष] के दौरान एवोकाडो, सेब और चकोतरा खाना आंतरिक चर्बी जमा होने से बचाने में मदद कर सकता है। शोध बताता है कि एवोकाडो महिलाओं में पेट की चर्बी के वितरण में सुधार करता है, जबकि सेब लिपिड चयापचय को नियंत्रित करते हैं, और चकोतरा तृप्ति बढ़ाता है। विशेषज्ञ अंदरूनी चर्बी के भंडारण को सीमित करने के लिए इन फलों की सिफारिश करते हैं, जिससे प्राकृतिक कैलोरी नियंत्रण और कम सूजन के जरिए लोग स्वस्थ शरीर-आकृति और दीर्घकालिक सेहत बनाए रख सकें (Thanh Niên)
मैकगिल विश्वविद्यालय [कनाडा] के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि आर्कटिक में बढ़ता तापमान जमे हुए सूक्ष्मजीवों को सक्रिय कर रहा है, जिससे कार्बन और मीथेन निकलकर वैश्विक जलवायु परिवर्तन तेज होता है और जल गुणवत्ता व खाद्य सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता है (Yahoo News)
ब्रिटेन में लगातार बारिश से सड़कें, खेत और व्यवसाय जलमग्न हो रहे हैं; निवासियों का कहना है कि ऋतुएँ धुंधली पड़ गई हैं, जिससे समुदायों को अधिक नम और अधिक अराजक जलवायु के अनुरूप ढलना पड़ रहा है (The Guardian)
इंडोनेशिया का माउंट सेमेरू बार-बार फट रहा है, जिससे पायरोक्लास्टिक प्रवाह [गरम गैस, राख और ज्वालामुखीय चट्टान के ज़मीन से चिपके हिमस्खलन जैसे बहाव] और राख के बादल निकल रहे हैं; निवासियों के लिए निषिद्ध क्षेत्र लागू करने पड़े हैं, जबकि भारी बारिश ज्वालामुखीय कीचड़-प्रवाह का जोखिम बढ़ा रही है (The Watchers)
पृथ्वी के वन तीव्र गति से तेज़ी से बढ़ने वाली, कम आयु वाली वृक्ष प्रजातियों की ओर स्थानांतरित हो रहे हैं, जबकि धीमी गति से बढ़ने वाले, दीर्घायु पेड़ घट रहे हैं, इससे पारिस्थितिकी तंत्र कमज़ोर और कम स्थिर हो रहे हैं, और जलवायु चरम स्थितियों, आक्रामक प्रजातियों, तथा दीर्घकालिक कार्बन हानि के प्रति अधिक संवेदनशील बन रहे हैं (Earth.com)
वैज्ञानिकों ने चेताया कि प्लास्टिक प्रदूषण एक दीर्घकालिक विषाक्त विरासत बना रहा है, क्योंकि PFAS [पेर- और पॉलीफ्लोरोऐल्किल पदार्थ] और भारी धातुएँ मीठे पानी व तटीय पारितंत्रों में जमा हो रही हैं; फिर भी नॉर्वे— और दुनिया— के पास वैश्विक जैव-विविधता लक्ष्यों को पाने और स्थायी पर्यावरणीय क्षति रोकने हेतु आवश्यक दीर्घकालिक, पूर्ण-वित्तपोषित सफाई तथा नीतिगत कदमों का अभाव अब भी खटक रहा है (Phys.org)
अमेरिका में दो दशकों की ऑनलाइन लिस्टिंग के नए विश्लेषण से पता चलता है कि उभयचर-जनों का गुप्त डिजिटल व्यापार दर्जनों ऐसी प्रजातियों को शामिल करता है जिनके आधिकारिक आयात रिकॉर्ड नहीं हैं— कुछ लंबे समय से लागू निर्यात-प्रतिबंधों से जुड़ी हैं— जिससे रोग फैलने, वन्यजीवों की अवैध लेबलिंग और संवेदनशील जंगली उभयचर-जनों पर दबाव का जोखिम बढ़ता है (Earth.com)
तेज़ शीतलहर के बीच फ़्लोरिडा [अमेरिका] के समुद्र तटों पर 600 से अधिक युवा हरित समुद्री कछुआ-जन फँस गए हैं, जिससे रेस्क्यू केंद्रों पर बोझ बढ़ गया; क्लियरवॉटर से सारासोटा तक एक्वेरियम ठंड से सुन्न पड़े इन पशु-जनों को गर्म रखकर उपचार कर रहे हैं और फिर छोड़ रहे हैं, जबकि वैज्ञानिक चेताते हैं कि पिछले वर्ष के रिकॉर्ड स्तर के स्ट्रैंडिंग एक बढ़ती प्रवृत्ति का संकेत हो सकते हैं (Phys.org)
संयुक्त अरब अमीरात ने एक स्मार्ट दस्ताने के लिए गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल पेटेंट ऑफिस पुरस्कार और कुवैत में आयोजित मध्य पूर्व के 16वें अंतरराष्ट्रीय आविष्कार मेले में रजत पदक जीता; यह दस्ताना ब्रेल-आधारित स्पर्श प्रणाली के जरिए दृष्टिबाधित उपयोगकर्ताओं को डिजिटल पाठ पढ़ने देता है, जिससे देश की बढ़ती नवाचार क्षमता प्रदर्शित होती है (TV BRICS)
ब्रिटेन की स्टार्टअप ‘द ब्लैंड कंपनी’ ने अपने वीगन अंडा-प्रतिस्थापन तकनीक को विस्तार देने के लिए प्री-सीड फंडिंग में 26.7 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। वेंचर फर्म ‘इनिशियलाइज़्ड कैपिटल’ के नेतृत्व में, लंदन स्थित यह प्रोटीन विज्ञान कंपनी एक स्वामित्वयुक्त जैवरासायनिक प्रक्रिया से कृषि के साइड-स्ट्रीम— जैसे चावल और पास्ता उत्पादन के उपउत्पाद— को उच्च-प्रदर्शन प्रोटीन्स में बदलती है (AgFunder News)
अमेरिका की ‘हेल्थियर कम्फर्ट्स’ ने आधिकारिक तौर पर अपना “एनिमल फ्री एग व्हाइट प्रोटीन पाउडर” लॉन्च किया है, जो वीगन खिलाड़ियों और बेकर्स के लिए एक अहम उपलब्धि है। प्रिसीजन फ़र्मेंटेशन से बना यह पाउडर बायो-आइडेंटिकल अंडे की सफेदी के प्रोटीन (विशेष रूप से ओवलब्यूमिन) रखता है, जिन्हें मुर्गी-जनों के बजाय सूक्ष्मजीव बनाते हैं (Trend Hunter)
वीगन ब्यूटी ब्रांड ‘Tropic Skincare’ की संस्थापक सूज़ी मा, ‘ड्रैगन्स’ डेन’ [लोकप्रिय ब्रिटिश रियलिटी टीवी कार्यक्रम, जिसमें नए उद्यमी अपने बिज़नेस आइडिया पेश करते हैं] में अतिथि निवेशक के रूप में शामिल हो रही हैं। ‘द अप्रेंटिस’ [रियलिटी टीवी प्रतियोगिता] की पूर्व फाइनलिस्ट, डेन के 23वें सीज़न में अपनी 6.8 करोड़ पाउंड की वीगन ब्यूटी विशेषज्ञता लेकर आ रही हैं (Mirror)
भारत के मराकुंबी में अधिकारियों ने श्री दुर्गा देवी जात्रा [धार्मिक उत्सव] के दौरान जानवर-जनों की बलि को सफलतापूर्वक रोक दिया। अदालत के आदेश के बाद, भक्त इसके बजाय प्रतीकात्मक रूप से कद्दू चढ़ा रहे हैं; कड़ी सुरक्षा और स्थानीय जागरूकता अभियानों से शांति बनाए रखी गई (The Hindu)
‘होप 4 फर चाइना डॉग रेस्क्यू’ चीनी पशु-जन मांस बाज़ारों से कुत्ता-जनों को न्यूयॉर्क सिटी [अमेरिका] उपचार और गोद दिए जाने के लिए हवाई मार्ग से ले जा रहा है। परोपकारी एंडी साबिन के 1,00,000 अमेरिकी डॉलर के अनुदान के सहायता से, ये कुत्ता-जन क्वारंटीन से गुजरते हैं, फिर ‘एनिमल रेस्क्यू फंड ऑफ द हैम्पटन्स’ उन्हें स्थायी घरों में भेजता है (PIX11)
आर्ची, एक वीर ‘गोल्डनडूडल’-जन, को अमेरिका में एक शिशु पक्षी को धीरे से बचाने के लिए “हीरो ऑफ द डे” प्रमाणपत्र मिला; उन्होंने देखभालकर्ता को पक्षी की हालत के बारे में सचेत किया। यह वायरल कहानी दिखाती है कि कुत्ता-जन वन्यजीव-जन के साथ शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व रख सकते हैं (Parade Pets)
आज का प्रेरक उद्धरण: “आपके पीछे क्या है और आपके सामने क्या है, उनकी तुलना में आपके भीतर क्या है, वह कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।” राल्फ वाल्डो एमर्सन (शाकाहारी) अमेरिकी निबंधकार, दार्शनिक, कवि और ट्रान्ससेंडेंटलिस्ट (BrainyQuote)
मैं बस भगवान से गिड़गिड़ा रहा था। मैं कह रहा था, “भगवान, कृपया मुझे एक दूसरा मौका दीजिए। भगवान, कृपया मुझे एक दूसरा मौका दीजिए। मैं इस दूसरे मौके के लिए कुछ भी करूँगा।” बुब्बा हेरिक के निकट-मृत्यु अनुभव के 2 भागों में से पहला भाग में, यह अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी साँझा करता है कि 19वर्ष की उम्र में सर्जरी के दौरान उनकी मृत्यु कैसे हुई और जीवन-समीक्षा शुरू होते ही उन्हों ने ऊपर से अपना ही शरीर देखते हुए खुद को कैसे पाया।
बुब्बा हेरिक फ्लोरिडा [यूएस] के जैक्सनविल यूनिवर्सिटी में 19 वर्षीय फ्रेशमैन पिचर थे, जिनसे पेशेवर बेसबॉल करियर की ऊँची उम्मीदें थीं। वह खेल में अपनी पहचान बना रहे थे जब एक लगातार चोट एक फटे हुए अल्नर कोलेटरल लिगामेंट (UCL) में बढ़ गई, जिसके लिए टोम्मी जॉन सर्जरी की आवश्यकता पड़ी। सर्जरी से एक दिन पहले, एक नर्स ने पूछा कि क्या उन्हें किसी चीज़ से एलर्जी है, जो प्रक्रिया को जटिल बना सकती हो। हालाँकि उन्होंने पहले कभी सर्जरी नहीं कराई थी और उन्हें जवाब नहीं पता था, फिर भी कुछ उन्हें बेचैन कर रहा था; लेकिन उन्होंने ‘नहीं’ कह दिया। अगली सुबह, उनके सर्जन ने उन्हें और उनकी माँ को आश्वस्त किया कि एक साल के भीतर वह पहले से भी ज़्यादा तेज़ फेंक रहे होंगे; दो साल में वह फर्स्ट-राउंड ड्राफ्ट पिक होंगे; और तीन साल में वह बिग लीग्स में खेल रहे होंगे। माँ के कमरे से निकलने के बाद, उनकी IV [इंट्रावीनस लाइन] के जरिए एनेस्थीसिया दिया गया।
वह मुझे ठीक वैसे ही ऑपरेशन थिएटर तक ले जाते हैं जैसा उन्होंने कहा था। मेरी आँखें बंद हैं, और मैं बस इंतज़ार कर रहा हूँ कि यह एनेस्थीसिया मुझ पर असर करे। और उन्होंने कहा था कि जब हम ऑपरेशन थिएटर पहुँचेंगे, तब यह असर करेगा। लेकिन जब हम वहाँ पहुँचे, मैं तब भी पूरी तरह होश में था और पूरी तरह जाग रहा था। और मैं सोच रहा था, “क्या मुझे कुछ कहना चाहिए? शायद एनेस्थीसिया का असर अभी नहीं हुआ है। इन्होंने तो यह अब तक हजारों बार किया होगा। मुझे यकीन है, सब ठीक है।” और मैं वहाँ लेटा हूँ, और मैं— जैसे आपको आसपास क्या हो रहा है, उसका कुछ-कुछ पता रहता है। आँखें बंद हों तब भी आप उन्हें किसी तरह महसूस कर लेते हैं। तो मैं इस ऑपरेशन थिएटर में हूँ। अब मैं ऑपरेशन टेबल पर हूँ, और मुझे इन डॉक्टरों का एहसास होता है। मैं उन्हें सुनता हूँ, और महसूस करता हूँ कि वे सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं, और फिर मैं उन्हें आपस में पुष्टि करते सुनता हूँ, “क्या आप ऑपरेट करने के लिए तैयार हैं? मैं ऑपरेट करने के लिए तैयार हूँ। चलो, इस बच्चे का ऑपरेशन करें।” इस बिंदु पर मैं घबराने लगा, क्योंकि मैं सोच रहा था, मैं तो एनेस्थीसिया के असर में नहीं हूँ। अब क्या होने वाला है? या तो वे मुझे काटना शुरू कर देंगे, या मुझे कुछ कहना होगा। लेकिन उसी समय, मैं कुछ कहना भी नहीं चाहता था। ऐसा लग रहा था जैसे मैं लगभग बोल ही नहीं सकता; जैसे यह सब ठीक वैसे ही हो रहा था, जैसा होना चाहिए था। ऐसा लगा मानो समय थम गया हो। फिर, अगली बात जो मुझे याद है, मैंने उन्हें कहते सुना, “जल्दी करो, हमें इस बच्चे की जान बचानी है।” और फिर मैं बस उस दृश्य के ऊपर तैर रहा था। मैं ऊपर से देख रहा था, जैसे मेरे और ऑपरेशन टेबल पर पड़े मेरे शरीर के बीच काँच का एक पैनल हो। और मैंने अपने शरीर को पहले चोट जैसा बैंगनी और फिर शव जैसा सफेद होते देखा। और मैंने ऊपर से अपने हार्टबीट मॉनिटर को ‘बीप, बीप, बीप’ से बदलकर सिर्फ एक ‘बीप’— एक पूरी फ्लैट लाइन— होते देखा। मुझे एन्सेफ (एंटीबायोटिक) से एलर्जी थी, और टेबल पर ही मेरा दिल रुक गया। मुझे एनाफिलैक्टिक शॉक हुआ,
और अचानक मैं इस जगह पर हूँ। मैंने खुद को ऑपरेशन टेबल पर मरते हुए देखा था, और मैं एक ऐसी जगह पर हूँ जो मेरे वर्णन में आने वाली किसी भी चीज़ से कहीं अधिक जादुई थी। लेकिन शुरू में मुझे वहाँ ज़्यादा समय नहीं मिला, क्योंकि तुरंत ही मुझे इस जीवन-समीक्षा में ले जाया गया। ऐसा था जैसे 360-डिग्री की पैनोरमिक स्क्रीन हो, जहाँ मैं उस फ़िल्म का दर्शक था, जो मेरी जीवन-समीक्षा चला रही थी। वह थोड़ा-बहुत फ़िल्म जैसी दिखती थी, लेकिन साथ ही मैं उस फ़िल्म के भीतर भी था। तो मैं वह देख भी रहा था और उसी समय उसे जी भी रहा था। और मैं उसे केवल अपने दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि दिखाए गए हर दृश्य में शामिल अन्य लोगों के दृष्टिकोण से भी अनुभव कर रहा था। मेरी जीवन-समीक्षा का विषय पूरी तरह सकारात्मक नहीं था, और न ही पूरी तरह परेशान करने वाला। वह बस एक तटस्थ, सर्वज्ञ सत्य था— कि यह आपके जीवन का वस्तुनिष्ठ दृश्य है। इसलिए मैं अपने जीवन के ऐसे पल भी देख पाया, जिन पर मुझे खास गर्व नहीं था। मैंने छोटे बच्चे के रूप में नशे की लत से संघर्ष किया, और यह भी झेला कि
मैं उस पहली पीढ़ी का हिस्सा था जिसे सोशल मीडिया का अनुभव मिला। इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर बिताया हुआ वह सारा समय देखा, जब मुझे उन लोगों से बातचीत करनी चाहिए थी जिनकी मुझे परवाह थी और जिन्हें मैं प्यार करता था। और मैंने बचपन में झेली हुई उन तरह-तरह की आघातकारी बातों को फिर से महसूस किया, जिनके लिए मैंने न तो खुद को पूरी तरह माफ़ किया था और न ही उसमें शामिल दूसरों को। और मैं यह भी देख पाया कि मैंने कितना समय यूँ ही गँवाया और एक युवा एथलीट के रूप में कितनी क्षमता को अनछुआ छोड़ दिया, जहाँ शायद मैं खुद पर और अधिक मेहनत कर सकता था। अपनी जीवन-समीक्षा के अंत में— ऐसा लगा जैसे वह हमेशा चली— लेकिन उसके अंत में, मुझे एक भारी पछतावा और दूसरे मौके की तीव्र चाह महसूस हुई। मैंने अपने जीवन को ऊपर से, पक्षी-दृष्टि से देखा था, और इससे मेरे मन में यह सवाल रह गया— क्या बस यही था? क्या तुमने अपने जीवन के साथ बस इतना ही किया? तुमने इतना समय गँवा दिया, और तुम्हारे इतने घाव बिना भरे रह गए, और इतने “मैं तुमसे प्यार करता हूँ” और “मुझे माफ़ करना” कहे बिना रह गए, और तुमने अपने परिवार को माफ़ नहीं किया, और जिन लोगों से आप प्यार करते हो और जिनकी आपको परवाह है, उन्हें भी माफ़ नहीं किया। और सबसे महत्वपूर्ण, तुमने खुद को कभी माफ़ नहीं किया।
अपनी जीवन-समीक्षा के अंत में, मैं बस इतना गुस्से में था और इस दूसरे मौके के लिए तड़प रहा था। लेकिन उन्हें ठीक करने के लिए समय ही नहीं बचा था। तो मेरी जीवन-समीक्षा खत्म होने के बाद, मैं बस भगवान से गिड़गिड़ा रहा था। मैं कह रहा था, “भगवान, कृपया मुझे एक दूसरा मौका दीजिए। भगवान, कृपया मुझे एक दूसरा मौका दीजिए। मैं इस दूसरे मौके के लिए कुछ भी करूँगा।” और मुझे भगवान की ओर से कोई जवाब नहीं सुनाई दिया। उस खामोशी के आगे जो इंतज़ार कर रहा था, वह उनकी सोच की पूरी दुनिया बदल देने वाला था।
और जैसे ही मैंने ये शब्द कहे, “मैं समर्पण करता हूँ,” मुझे एक अलग जगह में ले जाया गया, लेकिन वह उसी अनुभव का हिस्सा थी। और वह मेरे जीवन में अनुभव किया गया सबसे सुंदर, अभिभूत कर देने वाला, बिना शर्त प्रेम था। बुब्बा हेरिक के निकट-मृत्यु अनुभव के 2 में से दूसरा भाग के लिए कल हमारे साथ जुड़िए। (NDE Journey)
अधिक तारीखें देखें
10 / 62
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें