खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – १२ नवंबर २०२६
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ८ नवंबर को समाचार संस्थान CNN से कहा कि जब तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने पर वार्ता आगे बढ़ती रहेगी, ईरान पर नए अमेरिकी हमलों की संभावना “बहुत कम” है। क़तर इस वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है, और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि निकट भविष्य में किसी बड़ी सफलता के आसार नहीं दिख रहे हैं (CNN)
व्हाइट हाउस [अमेरिका] ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ९ नवंबर को वॉशिंगटन डीसी [अमेरिका] में क़तर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मिलने का कार्यक्रम था, इस बीच क़तर ने अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त कराने के प्रयास तेज़ कर दिए थे (Fox News)
८ नवंबर को उत्तरी इराक के खोर मोर गैस क्षेत्र में एक भंडारण टैंक पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ, इससे लगी आग के कारण गैस उत्पादन रुक गया और क्षेत्रीय बिजली उत्पादन लगभग २,८०० मेगावाट घट गया। तत्काल किसी समूह ने ज़िम्मेदारी नहीं ली (Fox News, Reuters)
द हेग [नीदरलैंड्स] में चीन पर अंतर-संसदीय गठबंधन [IPAC] के शिखर सम्मेलन में ३० देशों के ५२ सांसद ताइवान जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर में शांति एवं स्थिरता को प्राथमिकता देने पर सहमत हुए। वे संसदीय प्रस्तावों और व्यापार एवं कूटनीति में अधिक सहयोग जैसे उपायों से चीन के आर्थिक दबाव का सामना करने की अपने देशों की क्षमता मज़बूत करने पर भी सहमत हुए (Taiwan News)
गीज़ा से फ़य्यूम [मिस्र] जा रही एक यात्री ट्रेन गीज़ा के पास खड़ी एक ट्रेन से पीछे से टकरा गई, हादसे में कम से कम ७ लोगों की मौत हुई और१०० से अधिक घायल हुए। कई डिब्बे पटरी से उतरकर तटबंध से नीचे गिर गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सिसी ने जाँच के आदेश दिए, और अभियोजकों ने चेतावनी दी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है (BBC News)
कैनरी द्वीपसमूह [स्पेन] के एल हिएरो द्वीप ने नवंबर की शुरुआत में लगभग ३० नौकाओं से ३,३०० से अधिक प्रवासियों और शरणार्थियों के पहुँचने के बाद आपातकाल घोषित किया और स्पेन की राष्ट्रीय सरकार से मदद माँगी। द्वीप पर लगभग ११,४०० निवसी है, अधिकारी नए आगंतुकों के लिए अस्थायी आवास ढूँढ़ रहे हैं, जबकि स्थानीय अस्पताल पर दबाव कम करने के लिए अन्य द्वीपों से चिकित्साकर्मियों को बुलाया गया है (Al Jazeera)
हॉन्ग कॉन्ग पुलिस लापता लोगों और संदिग्धों का पता लगाने के लिए नवंबर में अपने स्मार्टव्यू निगरानी कैमरा नेटवर्क पर AI [कृत्रिम बुद्धिमत्ता] आधारित चेहरा पहचान प्रणाली सक्रिय करने की योजना बना रही है। निरीक्षक या उससे वरिष्ठ अधिकारी की मंज़ूरी से पुलिस रिकॉर्ड किए गए वीडियो खंगाल सकेगी या तलाश किए जा रहे व्यक्ति के कैमरे में दिखाई देने पर तत्काल सूचना प्राप्त कर सकेगी। पुलिस किसी व्यक्ति के कब और कहाँ दिखने का रिकॉर्ड १८० दिनों तक रखने की योजना बना रही है, जबकि वीडियो आमतौर पर अधिकतम ३१ दिनों तक रखे जाते हैं। शहर का लक्ष्य २०२८ तक नेटवर्क का विस्तार कर इसमें ६० हज़ार कैमरे जोड़ना है (South China Morning Post)
नवंबर में आकाश-दर्शन के प्रमुख आकर्षणों में २ उल्का वर्षाएँ, मंगल और बृहस्पति का पास-पास दिखना और एक सुपरमून शामिल हैं। नॉर्दर्न टॉरिड उल्का वर्षा लगभग १२ नवंबर को चरम पर होती है और इसमें असाधारण रूप से चमकीली उल्काएँ दिख सकती हैं, जिन्हें अग्निगोले कहते हैं। १५ और १६ नवंबर को सूर्योदय से पहले मंगल और बृहस्पति पास-पास दिखाई देंगे, और लियोनिड उल्काओं को देखने का सबसे अच्छा समय १७ और १८ नवंबर को भोर से पहले होगा। २४ नवंबर को सुपरमून उदित होगा, उस दिन पूर्ण चंद्रमा सामान्य से पृथ्वी के अधिक निकट होने के कारण थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देगा (SciTech Daily)
संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] ने सरकारी विद्यालयों के KG1 [किंडरगार्टन के प्रथम वर्ष] के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दंत जाँच शुरू की है, ताकि दाँतों में सड़न और मसूड़ों की बीमारी का जल्दी पता लगाया जा सके। परिवार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों या निजी संस्थानों में जाँच करा सकते हैं (The National, Emirates News Agency - WAM)
एक अध्ययन में पाया गया कि तैराकी सीखने वाले ५ वर्ष से कम आयु के बच्चे पढ़ने-लिखने, गणना करने और निर्देशों का पालन करने की क्षमता में अपने हमउम्र बच्चों से ५ से १८ महीने आगे हो सकते हैं। कैनबरा विश्वविद्यालय की एमेरिटस प्रोफ़ेसर और ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ता रॉबिन यॉर्गेन्सन कहती हैं कि ये कक्षाएँ स्कूली पढ़ाई के लिए ज़रूरी कौशल विकसित करती हैं और सामाजिक मेलजोल, संज्ञानात्मक विकास, भाषा तथा भावनाओं को नियंत्रित करने की क्षमता बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने कम आय वाले परिवारों की पहुँच बढ़ाने के लिए सरकारी सब्सिडी देने का आह्वान किया है (SciTech Daily)
सुबह हल्के खिंचाव वाले व्यायाम नींद के बाद की अकड़न कम करने और लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। औलाकी (वियतनामी) स्वास्थ्य प्रकाशन सुक खोए ऐंड डोई सोंग [स्वास्थ्य और जीवन] ने कई सरल विकल्प बताए हैं, इनमें कंधे उचकाना, गर्दन धीरे-धीरे घुमाना, हाथ सिर के ऊपर तानना, बगल की ओर झुकना और घुटने छाती की ओर खींचना शामिल हैं। शुरुआत करने वालों को धीरे-धीरे अभ्यास करना चाहिए, ज़रूरत से अधिक खिंचाव से बचना चाहिए और दर्द होने पर रुक जाना चाहिए। चोट या दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों को पहले चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए (Sức khỏe & Đời sống)
यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा [C3S] ने ६ नवंबर को बताया कि वैश्विक तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और अक्टूबर २०२६ में यह पूर्व-औद्योगिक स्तर से १.७५ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय पेरिस समझौते का लक्ष्य वैश्विक तापवृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तर से १.५ डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना है। C3S ने कहा कि २०२४ के बाद २०२६ का १.५ डिग्री सेल्सियस की लक्ष्य सीमा पार करने वाला दूसरा वर्ष बनना लगभग निश्चित है, जिससे चरम मौसम का जोखिम बढ़ रहा है (Reuters)
दक्षिण कोरिया के कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन [KMA] ने पूर्वानुमान लगाया है कि सर्दियों का तापमान और वर्षा मौसमी औसत से अधिक रहेंगे, इसकी वजह संभावित रिकॉर्ड तोड़ अल नीनो मौसमी परिघटना है, जिसके दिसंबर में चरम पर पहुँचने की संभावना है। KMA ने बताया कि अगस्त से अक्टूबर के बीच प्रशांत महासागर की सतह का तापमान दीर्घकालिक औसत से २.४ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो १९५० के बाद इस अवधि का सर्वाधिक स्तर है (The Korea Times)
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थरपारकर ज़िले को ७ नवंबर को सूखाग्रस्त घोषित किया गय, इससे पहले मिली रिपोर्टों के अनुसार ७ तालुकों या उप-ज़िलों में उगाई गई ८५ से ९० प्रतिशत फ़सलें नष्ट हो गई थीं या उपज देने की स्थिति में नहीं थीं। सिंध के मुख्यमंत्री ने आपातकालीन पेयजल और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति, जल सुविधाओं की मरम्मत तथा दीर्घकाल में पानी की उपलब्धता बेहतर बनाने की योजनाएँ तैयार करने के आदेश दिए (DAWN)
९ नवंबर को अंताल्या [तुर्किये] में २ सप्ताह के संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन, COP31, की शुरुआत पर नेताओं ने देशों से वैश्विक तापवृद्धि रोकने के लिए तेज़ी से कदम उठाने का आग्रह किया। तुर्किये देशों से आग्रह कर रहा है कि वे २०३५ तक विश्व की एक-तिहाई से अधिक ऊर्जा ज़रूरतें बिजली से पूरी करें, जबकि आज यह हिस्सा लगभग एक-पाँचवाँ है। जलवायु कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रतिबद्धता में यह शर्त भी होनी चाहिए कि अतिरिक्त बिजली कम कार्बन उत्सर्जन वाले स्रोतों से आए। अमेरिकी प्रशासन लगातार दूसरे वर्ष इस वार्ता से दूर रह रहा है (Reuters)
नासा [राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन] का वॉयेजर १ अंतरिक्षयान इस महीने पृथ्वी से १ प्रकाश-दिवस [लगभग २५.९ अरब किलोमीटर] दूर पहुँचने वाली पहली मानव-निर्मित वस्तु बन सकता है (SciTech Daily)
ब्रिटेन ने पृथ्वी पर सैन्य गतिविधियों की निगरानी करने की अपनी सशस्त्र सेनाओं की क्षमता बेहतर बनाने के लिए अक्टूबर में ब्रिटेन-निर्मित टाइटेनिया सैन्य उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया। ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और साइप्रस में ज़मीन पर स्थित सेंसरों का भी परीक्षण कर रहा है, ताकि पता चले कि क्या वे ब्रिटिश उपग्रहों के पास असामान्य या ख़तरनाक गतिविधि की शुरुआती चेतावनी दे सकते हैं। दोनों परियोजनाएँ अंतरिक्ष क्षमताओं के लिए ४ वर्षों में लगभग ३ अरब पाउंड के ब्रिटेन के नियोजित रक्षा निवेश का हिस्सा हैं (Gov.uk)
नासा [राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन] के पर्सिवियरेंस रोवर ने ११ अक्टूबर को मंगल पर ४५.२२ किलोमीटर की दूरी पूरी करके किसी अन्य खगोलीय पिंड पर सबसे अधिक दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड बनाया और नासा के ऑपर्च्युनिटी रोवर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। पर्सिवियरेंस ने लगभग साढ़े ५ वर्षों में यह उपलब्धि हासिल की, इसमें उस दिशानिर्देशन प्रणाली ने मदद की, जो उन्हें चलते समय सुरक्षित रास्ते चुनने देती है। रोवर अब जेज़ेरो क्रेटर के पास प्राचीन चट्टानों की जाँच कर रहा है, ताकि पता चले कि पानी ने चट्टानों को कैसे प्रभावित किया और क्या इस क्षेत्र में कभी जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ थीं (SciTech Daily)
ब्रिस्टल [ब्रिटेन] के वीगन पुर्तगाली रेस्तराँ Plantuguese ने अपने ओवो एस्ट्रेलादो तले हुए अंडे के लिए पशु-अधिकार संगठन पेटा [पशुओं के प्रति नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग] की ब्रिटिश शाखा के २०२६ वीगन फ़ूड अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वीगन अंडे का पुरस्कार जीता (Bristol Post)
VegNews ने वीगन लज़ान्या की ७ विधियाँ प्रस्तुत की हैं, जिनसे पशु-जनों के मांस या दुग्ध उत्पादों के बिना इस परिचित, मन को सुकून देने वाले इतालवी व्यंजन को बनाया जा सकता है। 1. ईज़ी वीगन शॉर्टकट, ग्लूटेन-फ्री लज़ान्या 2. माइल-हाई, डबल-चीज़ वीगन लज़ान्या, हर्ब्स वाली मैकाडामिया रिकोटा के साथ 3. चीज़ी वीगन स्पिनच लज़ान्या, पार्मेज़ान, रिकोटा और मोज़रेला के साथ 4. ऑयल-फ्री वीगन लज़ान्या 5. वीगन व्हाइट लज़ान्या 6. द अल्टिमेट वेजिटेबल वीगन लज़ान्या 7. बियॉन्ड मीट वीगन लज़ान्या (VegNews)
ताइवानी (फ़ॉर्मोसाई) पैरवी समूह सतत स्वस्थ आहार अनुसंधान संस्थान ने ७ नवंबर को ताइपे [ताइवान (फ़ॉर्मोसा)] में एक मार्च का नेतृत्व किया और सरकार से अपनी २०५० की शुद्ध-शून्य उत्सर्जन कार्ययोजना में वनस्पति-आधारित आहार शामिल करने का आग्रह किया। उनकी माँगों में उपभोक्ताओं के लिए खाद्य सामग्री के कार्बन पदचिह्न की गणना की व्यवस्था बनाना, कंपनियों की कम कार्बन उत्सर्जन वाली भोजन नीतियों को प्रोत्साहित करना और विद्यालयों में दोपहर को कम कार्बन उत्सर्जन वाला भोजन परोसना शामिल था (Taipei Times)
अधिकारियों ने २ नवंबर को कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] में बेघर लोगों के एक शिविर से ८ पिल्लों सहित २२ कुत्ता-जनों को बचाया, जो भटकते हुए एक व्यस्त सड़क के पास पहुँच गए थे। सभी को एक आश्रय में ले जाया गया, जिसने गोद लेने का शुल्क माफ़ कर दिया और उन्हें गोद दिए जाने के लिए तैयार करना शुरू कर दिया (Daily Mail)
थाईलैंड में वन्यजीव-जनों का एक नया अस्पताल खुला है। मोनीक और आरेंड आर्लिंग ने इसके निर्माण का ख़र्च उठाया और थाईलैंड वन्यजीव मित्र फ़ाउंडेशन [WFFT] ने इसे बनाया, ताकि घायल, बीमार और शोषण के शिकार पशु-जनों को आपातकालीन उपचार और पुनर्वास मिल सके। इसका पहला मरीज़ ऑस्कर था, जो बचाया गया एक मलायन सन भालू-जन है (The Times of India)
कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] के योसेमिटी राष्ट्रीय उद्यान की हाफ़ डोम चट्टान पर फँसे २ पर्यटकों को अन्य पदयात्रियों ने चढ़ाई के उपकरणों की मदद से मानव शृंखला बनाकर बचाया। २० वर्षीय इयान मोरन और अमेरिकी वायुसेना के पूर्व सैनिक डेविड मॉर्गनस्टर्न ने बचाव अभियान के समन्वय में मदद की और दोनों को खड़ी चट्टान से सुरक्षित नीचे उतारा (Daily Mail)
आज का विचारोत्तेजक उद्धरण: “विनम्रता ही ख़ुशी का रहस्य है। विनम्रता जीवन में सफलता का सच्चा रहस्य है।” - डॉ. आर्थर सी. ब्रूक्स, पीएचडी, अमेरिकी सामाजिक वैज्ञानिक और लेखक (Providence College)
मास सजादी के मृत्यु-समीप अनुभवों पर इस ३-भाग की शृंखला के भाग १ में, यह अमेरिकी जीवन-परिवर्तन प्रशिक्षक और वक्ता बताते हैं कि कैसे रेल के एक मालडिब्बे की दीवार ने उनका जबड़ा कुचल दिया और कैसे अचानक उन्होंने ख़ुद को अपने शरीर के बाहर तैरते पाया। उन्हें याद है कि उन्होंने एक पल में अपने जीवन के २२ वर्ष दोबारा जी लिए। किशोरावस्था में मास समझना चाहते थे कि जीवन का असली अर्थ क्या है। उन्होंने धर्म में उत्तर खोजे और प्रेरणा, नेतृत्व तथा सफलता के बारे में जाना। जब उन्होंने देखा कि धनी और आध्यात्मिक लोगों के अपने संघर्ष हैं, तो उनके मन में उत्तरों से अधिक प्रश्न रह गए। पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें लगता है कि उस खोज ने उन्हें अपने पहले मृत्यु-समीप अनुभव के लिए तैयार किया।
लगभग २१ या २२ वर्ष की उम्र में मास कॉलेज में पढ़ाई के दौरान रेल के मालडिब्बों से सामान उतारने का काम करते थे। जब एक डिब्बे के अंदर की खिसकने वाली दीवार अटक गई, तो उन्होंने ऊपर चढ़कर उसका ऊपरी हिस्सा खींचने की पेशकश की, जबकि उनके साथी नीचे का हिस्सा खींच रहे थे। आधा टन वज़नी दीवार अचानक खिसक गई और उन्होंने रेलिंग के पार सरकते हुए उनका जबड़ा कुचल दिया, जिससे उनका शरीर लटक गया। आपको लग सकता है कि दर्द हुआ होगा और ऐसी ही दूसरी बातें, लेकिन मैं इतनी तेज़ी से अपने शरीर से बाहर निकल गया कि कोई दर्द नहीं हुआ। बस ऐसा लगा जैसे मैं तैरते हुए अपने शरीर से बाहर आ गया, और मैं सचमुच ख़ुद को देख सकता था। मैं सोच रहा था, “मैं वास्तव में जो हूँ, उसका यह बहुत ही छोटा-सा हिस्सा है।” […] मुझे अफ़सोस हुआ कि मैं उस भौतिक शरीर में इतना सीमित था।
मास ने अपने शरीर से ध्यान हटाकर उन्हें इस संभावना पर केंद्रित किया कि इसके परे उनका अस्तित्व क्या हो सकता है। जैसे-जैसे उन्होंने प्रेम, आनंद और जीवन के प्रति उत्साह महसूस किया, वे ऊपर उठने लगे। मैं महसूस कर सकता था कि मैं रेल के मालडिब्बे की धातु को पार करके, शायद, स्वर्ग में जा रहा था। मास बताते हैं कि वे उसमें प्रवेश कर रहे थे जिसे लोग प्रकाश की सुरंग कहते हैं। वे कहते हैं कि वे उस पहले चरण को पार कर गए, जहाँ लोग अपने दिवंगत प्रियजनों से मिल सकते हैं, और उनके अनुमान से लगभग १३ स्तरों में से चौथे या पाँचवें स्तर पर पहुँच गए। वहाँ उन्होंने अपने अनुभवों को दोबारा जिया और साथ ही उन्हें यह बोध भी था कि क्या हो रहा है। वे इसे जीवन को दोबारा जीना कहते हैं।
ऐसा नहीं होता कि कोई संत, ईश्वर या देवदूत आपके सामने बैठकर आपका लेखा-जोखा जाँचते हुए कह रहा हो, “अच्छा, यह तुमने अच्छा किया। यह तुमने बुरा किया। यह तुमने अच्छा किया। यहाँ क्या हुआ था? हमें तुम्हारे कुछ अंक काटने पड़ेंगे।” इस तरह की बातें। वहाँ ऐसा कुछ भी नहीं होता। मूलतः आप अपना पूरा जीवन दोबारा जीते हैं, मेरे मामले में २२ वर्ष का जीवन, शायद एक सेकंड से भी कम समय में। अपना जीवन दोबारा जीते हुए मास उन पलों से फिर गुज़रे, जिनके बारे में वे सोचते रहे थे कि उन्हें क्या अलग ढंग से करना चाहिए था या कुछ घटनाएँ उनके साथ क्यों हुई थीं। ऐसा लगा, “अच्छा, मेरे साथ होने वाली घटनाओं में कुछ ढर्रे थे।” बस इतना ही। ऐसा इसलिए नहीं था कि मैं बुरा इंसान था।
अपना जीवन दोबारा जीने से मास का ख़ुद को और आसपास के लोगों को देखने का नज़रिया बदल गया। वे कहते हैं कि उस उच्चतर दृष्टिकोण से वे अपने माता-पिता सहित हर किसी में सुंदरता और गरिमा देख सकते थे। और आपको वहाँ रहना सचमुच अच्छा लगता है। ऐसा लगता है, “तुम यहाँ रह सकते हो, लेकिन तुमको वापस जाना होगा।” तो, वे एक तरह से आपको विकल्प देते हैं, लेकिन फिर आपको आपके शरीर में वापस धकेल देते हैं। और तभी मुझे दर्द महसूस होना शुरू हुआ।
मैंने ख़ुद को पानी में ऊपर उठते देखा। मैं चट्टानों को महसूस कर सकता था और फिर पानी को, और उनके बाद बस परम आनंद की अवस्था थी। इस ३-भाग की शृंखला के भाग २ के लिए कल हमारे साथ जुड़िए, और मास सजादी बताएँगे कि वे रेल के मालडिब्बे वाली दुर्घटना से कैसे उबरे और उन्हें दूसरा मृत्यु-समीप अनुभव कैसे हुआ, जिसकी शुरुआत बेलीज़ में पानी के नीचे खिंच जाने से हुई थी। (Kirsty Salisbury यूट्यूब चैनल - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें