दैनिक समाचार प्रसारण – ११ नवंबर २०२६
अमेरिकी मध्य कमान (CENTCOM) ने ७ नवंबर को टास्क फ़ोर्स आयरन गेट की घोषणा की, जो नौसैनिक नाकाबंदी के प्रयासों का विस्तार करते हुए ईरान की थल सीमाओं और कैस्पियन सागर से होकर गुजरने वाले आपूर्ति मार्गों को बाधित करेगी। यह कार्यबल अन्य अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर उन्नत हथियारों, नागरिक और सैन्य दोनों उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों, प्रतिबंधित सामग्रियों और अवैध आय की आवाजाही रोकने का काम करेगा। सेंटकॉम ने यह भी कहा कि अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में नाकाबंदी का पालन न करने वाले एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज़ को निष्क्रिय कर दिया (Al Jazeera)
व्हाइट हाउस [अमेरिका] द्वारा प्रमुखता से प्रस्तुत रोज़गार आँकड़ों के अनुसार, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अक्टूबर २०२६ में १६५,०००नौ करियाँ जुड़ीं, जो लगभग ६५,००० के अनुमान से अधिक थीं, जबकि बेरोज़गारी दर घटकर ४.१% हो गई। पेशेवर और व्यावसायिक सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन तथा विनिर्माण सहित कई क्षेत्रों में भर्तियाँ बढ़ीं (The White House)
यूरोपीय आयोग ने लघु वीडियो साँझा करने वाले मंच TikTok से अपने For You अनुशंसा एल्गोरिदम में बदलाव करने को कहा है, प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, यह उपयोगकर्ताओं को बार-बार उदासी, अकेलेपन और शारीरिक छवि संबंधी संभावित रूप से हानिकारक सामग्री दिखाकर यूरोपीय संघ [यूरोपियन यूनियन] के डिजिटल सेवा अधिनियम का उल्लंघन करता है। आयोग ने कहा कि यह फ़ीड नाबालिगों सहित उपयोगकर्ताओं को ऐसी सामग्री के चक्र में फँसा सकती है, जो उनकी सेहत और खुशहाली के लिए ख़तरा है। TikTok ने निष्कर्षों को खारिज किया है और अंतिम निर्णय से पहले अपना जवाब दे सकता है, चिंताओं का समाधान न होने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है (Al Jazeera)
कोका-कोला यूरोपैसिफ़िक पार्टनर्स ऑस्ट्रेलिया ने पूरे ऑस्ट्रेलिया में पम्प ब्रांड के बोतलबंद पानी के ५ उत्पाद वापस मँगाए हैं, क्योंकि पीने के लिए बनी उनकी सफ़ेद टोंटियाँ अलग होकर गले में अटक सकती हैं। वापसी में २२ जनवरी २०२८ तक की सर्वोत्तम उपयोग तिथि वाले १.२५ लीटर सुपर पम्प और ७५० मिलीलीटर पम्प झरने का पानी, तथा २३ अप्रैल २०२७ तक की तिथि वाले ७५० मिलीलीटर वॉटरमेलन हिट, बेरी स्टॉर्म और लाइम रश स्वाद वाले पानी शामिल हैं। उपभोक्ताओं को प्रभावित बोतलों का उपयोग बंद करके पूरी रकम वापस पाने के लिए उन्हें खरीद की जगह पर लौटाना चाहिए। यह समस्या पैकेजिंग से जुड़ी है, पानी की गुणवत्ता से नहीं (VTV)
अमेरिकी ऑटोमोबाइल संघ (AAA) के अनुसार, ७ नवंबर को अमेरिका में सामान्य पेट्रोल की औसत कीमत घटकर ४.०४ अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन हो गई, जो १ सप्ताह पहले से १४ सेंट और १ महीने पहले से ३३ सेंट कम थी। डीज़ल की कीमत भी १ सप्ताह पहले के ६.३१ अमेरिकी डॉलर से घटकर ६.२१ अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन हो गई (Fox News)
यूरोपीय संघ ने म्यांमार में संघर्ष प्रभावित समुदायों तथा बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों और उन्हें आश्रय देने वाले समुदायों के लिए १.६ करोड यूरो की अतिरिक्त मानवीय सहायता आवंटित की है। म्यांमार में इस धन से खाद्य सहायता, स्वास्थ्य सेवा और पोषण को समर्थन मिलेगा। बांग्लादेश में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और संरक्षण सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। म्यांमार में ४० लाख से अधिक लोग देश के भीतर विस्थापित हैं। बांग्लादेश में लगभग १२ लाख शरणार्थी असुरक्षित परिस्थितियों में रह रहे हैं और नए शरणार्थियों के आने से शिविरों की सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है (European Commission)
प्रारंभिक बाल्यावस्था की शिक्षिका मिरियन सालिनास ने ४ नवंबर को ग्लोबल टीचर प्राइज़ चिली २०२६जीता, शिक्षा क्षेत्र में ३५ वर्षों की सेवा के बाद उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान मिली। पुएंते आल्तो [चिली] में उन मुंदो दे आमोर प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा केंद्र की निदेशक के रूप में, वह खेल, खोजबीन और परिवार की भागीदारी से सीखने को बढ़ावा देती हैं, साथ ही परिवारों, विशेषकर बिना किसी सहयोग तंत्र के बच्चों को पाल रही माताओं की सहायता करती हैं (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)
कंपनियों और सरकारी एजेंसियों पर साइबर हमलों तथा डेटा में सेंध की घटनाओं की लहर के बाद जापान ने ६ नवंबर को १० अरब येन [६३ मिलियन अमेरिकी डॉलर] के आपातकालीन साइबर सुरक्षा पैकेज की घोषणा की। इन उपायों में नेटवर्क की कमज़ोरियाँ पहचानने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करने वाला विशेषज्ञ दल, प्रभावित कंपनियों की मदद के लिए साइबर बचाव दल और कमज़ोर सुरक्षा वाले व्यवसायों के लिए सहायता शामिल हैं (Associated Press)
ब्रिटेन ने AI [आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस] से संचालित ५ स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्रों के लिए ५.२ करोड पाउंड से अधिक सार्वजनिक धन देने की प्रतिबद्धता जताई है, साझेदार अतिरिक्त ३.७५ करोड पाउंड देंगे। इन परियोजनाओं का लक्ष्य रेटिना स्कैन, पहनने योग्य सेंसर और स्मार्टफ़ोन ऐप से मनोभ्रंश, मस्तिष्क की चोटों, मधुमेह, हृदयवाहिका रोगों और श्वसन संक्रमणों का पहले पता लगाना है (Tech Times)
एंकरेज, अलास्का [अमेरिका] में मंकीपॉक्स विषाणु से होने वाली संक्रामक वायरल बीमारी एमपॉक्स के ४ मामले मिलने पर, स्थानीय प्रसार की आशंका के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया गया। अक्टूबर और नवंबर में पहचाने गए चारों रोगियों ने हाल में अलास्का से बाहर यात्रा नहीं की थी, यह 2022 के बाद से राज्य में एक वर्ष के दौरान एमपॉक्स के मामलों की सबसे अधिक संख्या है। लक्षणों में बुखार, थकान, लसीका ग्रंथियों में सूजन और त्वचा पर घाव शामिल हैं (Alaska Beacon)
जापान के एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि बुज़ुर्गों में कुत्तों का साहचर्य बढ़ने से जापान चिकित्सा और दीर्घकालिक देखभाल पर सालाना लगभग ९५ करोड अमेरिकी डॉलर बचा सकता है। अध्ययन में टोक्यो [जापान] के ६५ से ८४ वर्ष की आयु वाले लगभग ११,२०० निवासियों पर नज़र रखने वाले शोध का उपयोग किया गया, इसमें पाया गया कि वर्तमान में कुत्ता-जनों की देखभाल करने वालों में, कभी कुत्तों का साहचर्य न पाने वालों की तुलना में, दीर्घकालिक देखभाल की आवश्यकता वाले अक्षमता-जनक मनोभ्रंश (डिमेंशिया) की अनुमानित आशंका ४८% कम थी (The Asahi Shimbun)
इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में ७ नवंबर को अचानक आई बाढ़ से २ लोगों की मौत हो गई, कई इलाकों में वाहन बह गए, घरों में पानी भर गया और यातायात बाधित हुआ। मृतकों में निवासियों को बचाने में मदद करने वाला एक स्वयंसेवी बुलडोज़र चालक और ५ वर्षीय बच्चा शामिल थे (Rudaw)
गर्मियों की तपिश और सूखे के बाद शरद ऋतु में हल्के तापमान के कारण यूनाइटेड किंगडम में हॉर्स चेस्टनट और अन्य पेड़ों पर सामान्य समय से ६ महीने से भी अधिक पहले फूल आ गए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे परागण करने वाले कीटों के साथ उनका तालमेल बिगड़ सकता है और लंबे समय तक प्रतिकूल परिस्थितियाँसहने की पेड़ों की क्षमता को ख़तरा हो सकता है (The Guardian)
७ नवंबर को भारी बारिश से मध्य और तटीय इसराइल के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई और कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अशदोद में सुबह १०:३५ बजे तक ८३ मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बिन्यामिना में १ घंटे में ५० मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने क्षेत्रीय बाढ़ की चेतावनियाँ जारी कीं और समुद्र की ख़तरनाक स्थितियों के प्रति आगाह किया (VietnamPlus)
कैंप वर्डे, एरिज़ोना [अमेरिका] में घोड़ा-जनों के एक देखभालकर्ता पर पशु-जनों के प्रति क्रूरता के आरोप हैं, उन्होंने कथित तौर पर बाढ़ की बार-बार दी गई चेतावनियों की अनदेखी की और घोड़ा-जनों को ऊँची जगह ले जाने के लिए आपातकालीन कर्मियों तथा पड़ोसियों की मदद ठुकरा दी। ३ घोड़ा-जन मृत मिले, ४ अब भी लापता हैं और उन्हें मृत माना जा रहा है, जबकि ४ को बचा लिया गया (WWNY TV, AZFamily, Gray News)
फ़िनलैंड स्थित ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (CREA) के अनुसार, २०२६ की तीसरी तिमाही में चीन के ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन सालाना आधार पर ३.१% घटा यह कोविड-१९ महामारी के बाद सबसे बड़ी तिमाही गिरावट थी। होरमुज़ जलडमरूमध्य संकट से खेपों की आवाजाही बाधित होने और अधिक लोगों के इलेक्ट्रिक कारें तथा टैक्सियाँ इस्तेमाल करने से तेल की खपत घटी। वहीं पवन और सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग तथा अपेक्षाकृत सामान्य मौसम के बीच कोयले की खपत भी कम हुई (Reuters)
मीडिया निगरानी संस्था VegMediaWatch ने पशु-जनों के कल्याण संबंधी कथित पक्षपातपूर्ण समाचारों के लिए ब्रिटिश समाचार स्रोतों The Independent और The Financial Times की आलोचना की, उन्होंने कहा कि The Independent वीगन मांस के प्रसंस्करण की जाँच करता है, लेकिन पशु-जनों के मांस उत्पादन की प्रचलित प्रक्रियाओं को अनदेखा करता है, वहीं The Financial Times ने औद्योगिक स्तर पर पाले गए सैल्मन-नागरिकों को मुर्गा-समुदाय का मांस खिलाने पर रिपोर्ट करते समय सघन पालन वाले पशु-जनों को वस्तुओं की तरह प्रस्तुत किया। उन्होंने समर्थकों से संतुलित रिपोर्टिंग की माँग करने का आग्रह किया (VegMediaWatch)
कई पुरस्कार जीत चुके शेफ़ और उद्यमी ओमारी मैकक्वीन (वीगन) ने ६ नवंबर को पेकहम [ब्रिटेन] में पेटा [पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग] के एक विज्ञापन होर्डिंग के पास मुफ़्त वीगन फ्राइड चिकन बाँटा, पशु-जनों के अधिकारों के लिए काम करने वाले इस संगठन के साथ उन्होंने वीगन भोजन को बढ़ावा दिया और मुर्गा-समुदाय के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाई (Southwark News)
अमेरिकी वीगन मीडिया कंपनी VegNews ने प्रोटीन से भरपूर ७ फलियों का उल्लेख किया और आधा कप (लगभग ८६ ग्राम) पकी हुई फलियों में प्रोटीन की मात्रा की तुलना की: १. ग्रेट नॉर्दर्न बीन्स - ९ ग्राम २. कैनेलिनी बीन्स - ८ ग्राम ३. एडामामे (कच्चे सोयाबीन) - ८ ग्राम से थोड़ा अधिक ४. काली बीन्स - ७.६ ग्राम ५. पिंटो बीन्स - ७.२ ग्राम ६. राजमा - ७.२ ग्राम ७. छोले - ६ ग्राम से थोड़ा अधिक (VegNews)
घर से निकल गए पालतू मोर-जन हेक्स को १ सप्ताह की खोज के बाद ब्रिस्बेन [ऑस्ट्रेलिया] में सुरक्षित रूप से उनके देखभालकर्ताओं से मिला दिया गया। बाहर रहने के दौरान उनके शरीर पर लगभग ६ किलनियाँ लग गई थीं, पशु चिकित्सा उपचार के बाद वह घर लौट आया (The Guardian)
मानवीय कार्यक्रमों से वंचित समुदायों की मदद करने वाले बांग्लादेश स्थित बिद्यानंदो फ़ाउंडेशन ने सेंट मार्टिन द्वीप [बांग्लादेश] पर कुत्ता-समुदाय के लगभग ४ हज़ार बेसहारा सदस्यों की देखभाल में सहायता के लिए पशु-जनों का आश्रय खोला है। २ पशु चिकित्सक उपचार की निगरानी करते हैं और बधियाकरण तथा नसबंदी करते हैं, कुत्ता-नागरिक के स्वस्थ सदस्यों को वापस द्वीप पर छोड़ दिया जाता है (Asia News Network)
केनली राइनी की स्मृति में उनके माता-पिता द्वारा स्थापित केनली फ़ाउंडेशन ने ५ वर्षों में बहादुरी, करुणा और सामुदायिक योगदान के लिए पहचाने गए विद्यार्थियों को कुल ६७ हज़ार अमेरिकी डॉलर की ६७ छात्रवृत्तियाँ दी हैं। इसकी प्रेरणा उन अजनबियों से मिली, जिन्होंने टेक्सस [अमेरिका] में जलती हुई कार से केनली को बचाने की कोशिश की थी (Good News Network)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: "इस सत्य में गहरी आस्था होनी चाहिए कि सामान्य और प्रबुद्ध, सभी चेतनशील प्राणियों में एक ही सत्य स्वरूप विद्यमान है, और मिथ्या इंद्रिय अनुभूतियाँ ही इस सत्य स्वरूप को ढककर उन्हें अगोचर बना देती हैं।" - आदरणीय संबुद्ध गुरु कुलपति बोधिधर्म (वीगन) (Treatise on the Two Entrances and Four Practices)
रिचर्ड ग्रीन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस २-भागीय शृंखला के भाग १ में, अमेरिकी लेखक और वक्ता ने बताया था कि हृदय की एक चिकित्सा प्रक्रिया के बाद उनकी धड़कन कैसे बंद हो गई थी। उन्होंने जिसे सृष्टि की एकता कहा, उसका अनुभव किया — आनंद की एक ऐसी अवस्था, जिसने सभी जीवों के परस्पर जुड़े होने की उनकी भावना की पुष्टि की। भाग २ में रिचर्ड अचानक लौट आने, रोज़मर्रा के जीवन में फिर ढलने की चुनौतियों और अपने अनुभव से दयालुता, ईमानदारी तथा करुणा के महत्त्व की पुष्टि होने के बारे में बताते हैं। रिचर्ड कहते हैं कि मरना आसान था। लौटना और उस अनुभव को समझना अधिक जटिल था। वह सृष्टि की एकता में सहज महसूस करना शुरू ही कर रहे थे कि उनका अनुभव अचानक समाप्त हो गया।
फिर अचानक मैं वापस आ गया, और ऐसा लगा, "धड़ाम!" और मैंने आँखें खोलीं। कमरे में पहले २ नर्सें थीं, अब वहाँ लगभग ६ लोग थे और उनके पास AED [स्वचालित बाहरी डिफ़िब्रिलेटर] मशीन थी। वे उस पर जेल लगा रहे थे, और किसी के पास एक बड़ी सुई थी, जिसमें शायद एपिनेफ़्रिन था या जो भी वे इस्तेमाल करते हैं। रिचर्ड कहते हैं कि उनके आँखें खोलने पर चिकित्सा दल हैरान रह गया और किसी ने वापस लौटने पर उनका स्वागत किया। अब भी यह समझे बिना कि क्या हुआ था, उन्होंने नर्सों को कमरे से जाते देखा। एक नर्स रह गई और उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ दिखाती हूँ"। उन्होंने EKG [इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम] के कई पन्ने उठाए, और उनमें धड़कन की रेखा पूरी तरह सपाट थी। उन्होंने कहा, "यह आपकी रेखा है"। उन्होंने कहा, "आपकी मृत्यु हो गई थी। आप स्वयं वापस आ गए, और हम आभारी हैं कि आप लौट आए"। और मैंने कहा, "मैं भी आभारी हूँ"। लौटने के बाद पहले लगभग २ मिनट तक रिचर्ड को इतना अच्छा महसूस हुआ कि उन्हें लगा, वह मैराथन दौड़ सकते हैं। फिर उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी, हालाँकि चेतना खोने से पहले जितनी नहीं। बताया गया कि वह लगभग ३ मिनट तक मृत रहे थे।
यह एक उपहार था। मेरा सच में मानना है कि यदि हर किसी को २ से ३, ४ मिनट के लिए मृत्यु का अनुभव करने का अवसर मिले, तो आज दुनिया में हमारी कोई भी समस्या नहीं रहेगी। एक भी नहीं। क्योंकि आप समझ जाते हैं कि वह सब निरर्थक है। हम सब उसी एक सत्ता का हिस्सा हैं, इसलिए किसी और को चोट पहुँचाना वास्तव में खुद को चोट पहुँचाना है। रिचर्ड बताते हैं कि १९६० के दशक में वह एक हिप्पी किशोर थे और शांति तथा खुशी को महत्त्व देते थे। उनके अनुभव ने उन विश्वासों की पुष्टि की और जीवन के उद्देश्य को लेकर उनके प्रश्नों का समाधान कर दिया। लोगों के मन में जो भी सवाल होते हैं, जैसे "मेरा उद्देश्य क्या है? मैं यहाँ क्यों हूँ? ये सारी बुरी बातें क्यों हो रही हैं?" वे सब बस — वह सारा शोर ख़त्म हो गया। ऐसा लगा कि हाँ, हमारा उद्देश्य दयालु होना है। हमारा उद्देश्य एक-दूसरे के प्रति ईमानदार होना है।
रोज़मर्रा के जीवन में फिर ढलना चुनौतीपूर्ण रहा। रिचर्ड को दुनिया का लगातार शोर सहना अधिक कठिन लगा और उनके प्रति उनका धैर्य कम हो गया। उनका विवरण सुनने वाले कुछ लोगों ने आपत्ति जताई कि यह उनके चर्च की शिक्षाओं से मेल नहीं खाता। इस अनुभव के बारे में लिखने के लिए तैयार महसूस करने में उन्हें लगभग २५ वर्ष लगे, हालाँकि लिखने में लगभग १ महीना ही लगा। उनकी पुस्तक, “Finding the Eye of the Storm,” अनुभव की अपेक्षा उससे पुष्ट हुई सीखों पर अधिक केंद्रित है। वह ईमानदारी को सुदृढ़ जीवन की नींव बताते हैं, जिसे ५ स्तंभों का सहारा मिलता है: करुणा, जिज्ञासा, कृतज्ञता, विनम्रता और दयालुता। रिचर्ड को नहीं लगता कि मृत्यु के बाद के जीवन से जुड़े हर सवाल का जवाब पाना आवश्यक है। वह वर्तमान में जीने, परिवार और मित्रों की कद्र करने तथा उन कामों को पूरा करने का चुनाव करते हैं, जिन्हें वह अब भी करना चाहते हैं।
जीवन जीने की इन सीखों के साथ ही रिचर्ड को मृत्यु के बारे में अटूट विश्वास भी मिला। जब मेरे जीवन की अंतिम घड़ी आएगी, तो मैं बिना किसी संदेह के जानता हूँ कि मैं फिर उसी सृष्टि की एकता, उसी आनंद, उसी प्रेम में मिल जाऊँगा। रिचर्ड भटका हुआ या डरा हुआ महसूस करने वाले हर व्यक्ति को रुकने, साँस लेने और यह समझने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि जीवन का बहुत कुछ हमारे नियंत्रण से बाहर है। वह अपने और दूसरों के प्रति ईमानदारी पर ज़ोर देते हैं और याद दिलाते हैं कि हम एक मानव परिवार के सदस्य हैं। वह जुड़ाव की इस भावना को रोज़मर्रा की झुँझलाहटों में भी अपनाते हैं, जैसे यातायात में किसी का अचानक सामने आ जाना। हर व्यक्ति कोई न कोई बोझ उठाए हुए होता है। इसलिए आइए, हम रुककर इस बात का सम्मान करें और उन्हें वैसा दयालु, भला इंसान बनने का अवसर दें, जैसा हम सब बन सकते हैं। (The Returned Podcast YouTube channel - धन्यवाद)