खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – ११ अक्टूबर २०२६
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ८ अक्टूबर को कहा कि अमेरिका ३ नवंबर के मध्यावधि कांग्रेस चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा, उन्होंने युद्ध समाप्त करने की वार्ता को सार्थक बताया (Reuters)
पेंटागन ने अमेरिकी मध्य कमान को ईरान में बड़े सैन्य अभियान संभवतः फिर शुरू करने की तैयारियाँ पूरी करने का आदेश दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है और अभियान शुरू करने की तारीख तय नहीं हुई है (Axios)
UKMTO [ब्रिटेन समुद्री व्यापार संचालन] ने बताया कि ७ अक्टूबर को कतर के उत्तरी तट के पास एक टैंकर पर कई प्रक्षेपास्त्र लगे, हताहतों की संख्या नहीं बताई गई है। ईरान ने कहा कि वह ओमान के तट के पास उन मार्गों को बंद करेगा, जिनका उपयोग होर्मुज़ जलडमरूमध्य की उनकी नाकाबंदी से बचने के लिए हो रहा है, वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि तेल की आवाजाही युद्ध-पूर्व स्तर के करीब पहुँच रही है और ईरान के नियंत्रण के दावे को खारिज किया। ५ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में जलडमरूमध्य के आसपास तेल और गैस टैंकरों पर कम से कम १२ हमले दर्ज हुए, जो युद्ध शुरू होने के बाद किसी एक सप्ताह में सबसे अधिक हैं (The Guardian)
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, नजफ़ [इराक] से इराकी एयरवेज़ की एक उड़ान ईरान पहुँची, युद्ध शुरू होने के बाद वाली ईरान पहुँचने यह पहली विदेशी-संचालित वाणिज्यिक उड़ान थी। अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद यह सेवा शुरू हुई, इस छूट ने इराक की राष्ट्रीय विमान सेवा को ईरान और शिया मुसलमानों के पवित्र शहर नजफ़ के बीच तीर्थयात्रियों को ले जाने की अनुमति दी। इराक ने यह भी कहा कि उन्होंने महान एयर को छोड़कर अन्य ईरानी विमान सेवाओं को नजफ़ से आने-जाने की दैनिक उड़ानें संचालित करने के लिए अमेरिकी अनुमति प्राप्त कर ली है (The Times of Israel)
IOM [अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन] ने कहा कि ईरान-समर्थित हूतियों और सऊदी-समर्थित सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज़ होने से यमन में २,०१,२१७ लोग विस्थापित हो गए हैं। इनमें से लगभग १ लाख ९८ हज़ार लोग १ सितंबर से अपने घर छोड़कर भागे हैं। IOM की महानिदेशक एमी पोप ने चेतावनी दी कि लोग जान बचाकर भाग रहे हैं और उन्हें कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल रहा है (Fox News)
यूक्रेनी (यूरेनी) अधिकारियों ने कहा कि ६ से ७ अक्टूबर की रात रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने ११ यूक्रेनी (यूरेनी) क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिनमें कम से कम २४ लोग मारे गए। प्रिलुकी [यूक्रेन (यूरेन)] में एक बैलिस्टिक मिसाइल ने ५ मंज़िला आवासीय इमारत नष्ट कर दी, इसमें ४ बच्चों सहित १८ लोग मारे गए और लगभग ५० अन्य घायल हुए। बचावकर्मी मलबे में लापता निवासियों को खोजते रहे (The Guardian)
स्वीडन दिसंबर में पूर्वी पोलैंड में पैट्रियट वायु-रक्षा प्रणालियाँ और लगभग १०० सैन्यकर्मी तैनात करेगा। वे नाटो [उत्तर अटलांटिक संधि संगठन] के उस हवाई अड्डे के रसद केंद्र की रक्षा करेंगे, जो यूक्रेन (यूरेन) को हथियार पहुँचाता है। यह तैनाती नीदरलैंड्स की सहायता का स्थान लेगी और नाटो के हवाई क्षेत्र की निगरानी के लिए पोलैंड में ग्रिपेन लड़ाकू विमान तैनात करने की स्वीडन की हालिया घोषणा की पूरक होगी (Reuters)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने रूस में मानवाधिकार उल्लंघनों की स्वतंत्र निगरानी १ वर्ष और बढ़ाने के पक्ष में २१ बनाम ५ मतों से मतदान किया, २१ देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। प्रस्ताव में बढ़ते दमन का उल्लेख किया गया, जिसमें रूस में यूक्रेन (यूरेन) युद्ध का शांतिपूर्वक विरोध करने वालों की बड़े पैमाने पर मनमानी गिरफ्तारियाँ, हिरासत और उत्पीड़न शामिल हैं। इसमें रूस से मौलिक स्वतंत्रताओं की रक्षा करने और संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार विशेषज्ञ मारियाना कात्ज़ारोवा को देश में निर्बाध पहुँच देने का आग्रह किया गया (Kyiv Post)
तुर्की के स्वामित्व वाले अनाजवाहक जहाज़ रोयाद मम्मादोव पर २ रूसी ड्रोन ने हमला किया, जब वह यूक्रेन (यूरेन )से इटली मक्का ले जा रहा था, यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया। रोमानियाई अधिकारियों ने पुष्टि की कि जहाज़ में आग लगी और वह काला सागर में रोमानिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में डूब गया, चालक दल के २ सदस्य मारे गए। ११ लोगों को बचाया गया, जिनमें ३ घायल थे। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र नागरिक जहाज़ों और बंदरगाहों पर हमले रुकवाकर काला सागर में वाणिज्यिक जहाज़रानी की रक्षा के लिए समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं (Kyiv Post)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेज़ द्वारा नागरिकों पर हमलों की निंदा की और तत्काल, बिना शर्त युद्धविराम की माँग की। परिषद ने दोनों पक्षों के मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच करने वाले स्वतंत्र मिशन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में २८ बनाम १० मतों से मतदान किया। ९ सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया, परिषद ने अंधाधुंध हवाई और ड्रोन हमलों का हवाला दिया, जिनमें नागरिक मारे गए और स्कूल, अस्पताल तथा अन्य आवश्यक बुनियादी ढाँचे नष्ट हुए हैं। अलग से, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि सूडान के दक्षिण कोर्दोफ़ान में स्पष्ट पहचान-चिह्नों वाले उनके खाद्य-सहायता काफ़िले पर हवाई हमला हुआ, इसमें १ चालक की मृत्यु हुई और खाद्य सामग्री को नुकसान पहुँचा, उन्होंने ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए जाँच की माँग की (Al Jazeera)
WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] का कहना है कि उनके पास यह तय करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है कि रूस के इरकुत्स्क प्लेग-रोधी अनुसंधान संस्थान में प्रयोगशाला कर्मचारी की मृत्यु किस कारण हुई, वह जनस्वास्थ्य जोखिम का भी पूरा आकलन नहीं कर सकता। अमेरिका ने औपचारिक रूप से अधिक पारदर्शिता की माँग की है (Newsweek)
१२ वर्ष के एक फ़िनिश [फ़िनलैंड] अध्ययन में पाया गया कि सुबह जल्दी उठने वालों की तुलना में देर रात तक जागने वालों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण विकलांगता पेंशन पाने की संभावना ७०% अधिक थी। शोधकर्ताओं ने शाम को अधिक सक्रिय रहने की प्रवृत्ति, शरीर की दैनिक जैविक लय में गड़बड़ी और नींद संबंधी कठिनाइयों को दीर्घकालिक शारीरिक अक्षमता से जोड़ा, उन्होंने स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर संभावित प्रभावों को रेखांकित किया (SciTech Daily)
WHO ने मोटापे पर अपने पहले वैश्विक दिशानिर्देशों में छोटे बच्चों के लिए वज़न घटाने की दवाओं के बजाय आहार, व्यायाम और परामर्श की सिफ़ारिश की। १० से १९ वर्ष के किशोरों के लिए WHO ने कहा कि निगरानी में किए गए उपाय विफल होने पर दवाओं पर विचार किया जा सकता है। २०२४ में ५ से १९ वर्ष के लगभग ४० करोड़ लोगों का वज़न सामान्य से अधिक था (Reuters)
थाईलैंड में जनवरी से RSV [श्वसन सिंसिशियल विषाणु] के ८,५०० से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें तीन-चौथाई ५ वर्ष से कम उम्र के बच्चों में थे और २ महीने के १ शिशु की मृत्यु हुई। अगस्त से मामले तेज़ी से बढ़े हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य अधिकारियों ने संभावित प्रकोप की चेतावनी दी और तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया (Vietnam.vn)
विक्टोरिया [ऑस्ट्रेलिया] में ६ दिनों में सातवाँ भूकंप दर्ज हुआ। ७ अक्टूबर को रात १०:२० बजे से कुछ पहले लिओनगाथा [ऑस्ट्रेलिया] के पास ३.२ तीव्रता का झटका आया। १,८२० से अधिक लोगों ने झटके महसूस होने की सूचना दी, निवासियों ने घरों के हिलने और रेलगाड़ी या गरज जैसी आवाज़ों का वर्णन किया (News.com.au)
मृत सागर [इज़राइल/जॉर्डन] सिकुड़ रहा है और गर्म हो रहा है, क्योंकि घटता जलस्तर और बढ़ती लवणता प्राकृतिक शीतलन को कम कर रहे हैं। १९७९ से २०१९ तक इसका जलस्तर लगभग ३४ मीटर गिरा, जबकि गहरे पानी का तापमान २.८ डिग्री सेल्सियस बढ़ा। मॉडल के अनुसार २१०० तक जलस्तर ८५ मीटर और गिर सकता है तथा तापमान ५ से ८ डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है (Tuổi Trẻ)
बढ़ती धुंध के कारण वायु गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्तर पर पहुँचने से जोहोर [मलेशिया] के सभी स्कूल ८ अक्टूबर से २ दिनों के लिए बंद कर दिए गए। वायु प्रदूषक सूचकांक २०३ पर पहुँचने के बाद बातू पहात [मलेशिया] के लगभग ३०० शिक्षण संस्थान पहले ही बंद हो चुके थे। यह स्तर ‘स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक’ श्रेणी में आता है। विद्यार्थियों ने घर से पढ़ाई शुरू की और मूल्यांकन स्थगित कर दिए गए (Channel News Asia)
सरकारी मीडिया के अनुसार, हो ची मिन्ह सिटी [औलक (वियतनाम)] में पुलिस ने ४ से ५ अक्टूबर को १२ पुरुषों को गिरफ्तार किया, उन पर पशु-जनों के मांस के लिए लगभग २,७०० बिल्ली-जनों को चुराने और बेचने वाला गिरोह चलाने का संदेह है। जाँचकर्ताओं ने कहा कि गिरोह रात ११ बजे से सुबह ४ बजे के बीच आवासीय इलाकों में बिल्ली-जनों को जाल में फँसाता था। ८ जुलाई को इस गिरोह पर छापे के दौरान पुलिस को लगभग ५० बंदी बिल्ली-जन और दर्जनों जाल मिले। बचाए गए १३ बिल्ली-जनों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया, बाकी की देखभाल एक गैर-लाभकारी पशु-जन अधिकार समूह ने की, जबकि अधिकारी उनके देखभालकर्ताओं की पहचान करने में जुटे रहे (AP)
फ़िजी, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और डेनमार्क ने प्रशांत अनुकूलन क्षमता कोष को लगभग १ करोड़ ५० लाख अमेरिकी डॉलर देने का संकल्प लिया, प्रशांत द्वीपीय सरकारों के स्वामित्व वाला यह कोष समुदायों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल ढलने में सहायता करता है। प्रशांत द्वीपीय नेता अधिक अंतरराष्ट्रीय सहायता की माँग कर रहे हैं, उनके समुदाय बढ़ते समुद्री जलस्तर और अस्थिर मौसम का सामना कर रहे हैं, जबकि वैश्विक जलवायु वित्तपोषण तक उनकी पहुँच कठिन बनी हुई है (Reuters)
अमेरिकी ब्रांड Trubar ने अधिक प्रोटीन वाले वीगन बार की शृंखला शुरू की, मूल कंपनी एती गिदा के अनुसार, प्रत्येक Trubar Pro बार में भूरे चावल और मटर के प्रोटीन से प्राप्त १८ ग्राम वीगन प्रोटीन और १२ ग्राम आहार रेशा है। ग्लूटेन, दुग्ध उत्पादों और सोया से मुक्त ये बार देशभर में उपलब्ध कराए जा रहे हैं (Food Business News)
फ़्रांसीसी खाद्य-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप एडोनिया ने पशु-जनों के मांस के पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में सूक्ष्मशैवाल प्रोटीन का औद्योगिक उत्पादन करने के लिए १ करोड़ ५० लाख यूरो जुटाए। पेरिस स्थित कंपनी को स्पिरुलिना से बने अपने घटक Edo के लिए ३ करोड़ यूरो के वाणिज्यिक अग्रिम ऑर्डर भी मिले हैं, इसका कार्बन पदचिह्न पशु-जनों के मांस की तुलना में २७ गुना तक कम है। इस धन का उपयोग फ़्रांस में विनिर्माण संयंत्र और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए किया जाएगा (Tech.eu)
लॉस एंजिलिस [अमेरिका] के युगल अमीलिया वॉलेस और नोबू कार्डेनास (दोनों वीगन) ने शहर के केंद्रीय हिस्से में स्थित ग्रास रूम आयोजन स्थल पर अपने वीगन विवाह को अमेरिकी फ़िल्मकार वेस एंडरसन से प्रेरित एक अनूठे, कल्पनाशील उत्सव में बदल दिया। श्री एंडरसन की फ़िल्म “The Grand Budapest Hotel” से प्रेरित गुलाबी रंगत वाले इस आयोजन में पर्यावरण-अनुकूल इकेबाना पुष्प-सज्जा, बिल्ली-थीम वाले सजावटी तत्व, १९८० के दशक का जापानी सिटी पॉप संगीत, नृत्य, इतालवी व्यंजनों से प्रेरित वीगन भोज और गुलाबी रंग का २-स्तरीय वीगन विक्टोरियन केक शामिल थे (VegNews)
स्पेन की पुलिस ने ऑटिज़्म से ग्रस्त ४ वर्षीय बच्ची को बचाया, जो मूसलाधार बारिश के दौरान कोस्टा ब्लांका के सैन मिगेल दे सालिनास [स्पेन] में अकेली भटक रही थी। अधिकारी जाँच के लिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए और फिर उनके माता-पिता से मिलाया, जो उन्हें खोज रहे थे (EuroWeekly News)
इलिनॉय [अमेरिका] के ३ निवासियों ने ९० वर्ष की युवा महिला को बचाया, जिनकी कार शैंपेन [अमेरिका] में पानी से लबालब भरे वर्षाजल संग्रह तालाब में जा गिरी थी। वे भारी बारिश में तैरकर वाहन तक पहुँचे, उनके साथ ४ पुलिस अधिकारी भी जुड़ गए, जिन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला ने बाद में एक पुरस्कार समारोह में अपने बचावकर्ताओं को धन्यवाद दिया (Good News Network)
तंज़ानिया में स्टारकेयर्स पहल ने किजाना क्वान्ज़ा [तंज़ानियाई बाल विकास संगठन] के साथ मिलकर परिवार जैसे वातावरण वाले ७ पालन-पोषण गृहों को बिस्तर, बिछावन, अलमारियाँ, चूल्हे, भोजन की मेज़ें और कुर्सियाँ उपलब्ध कराईं, ये गृह अधिकतम २५० लाभार्थियों की सेवा करते हैं। यह पहल ५ से २२ वर्ष के युवाओं को शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, जीवन कौशल, आश्रय और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से सहायता देती है (FINSMES)
आज का प्ररणाजनक उद्धरण: "हमें आस्थावान रहना चाहिए और प्रतिदिन प्रार्थना करनी चाहिए। प्रतिदिन। वे कहते हैं कि हर समय प्रार्थना करें - काम करते समय, खाना बनाते समय, घर साफ़ करते समय, हम जो भी कर रहे हों, हमें प्रार्थना में निष्ठावान रहना चाहिए। और यह सरल, व्यावहारिक तरीकों से भी हो सकता है। हम बस ईश्वर के पास आते हैं और कहते हैं, 'ईश्वर, मुझे आपकी आवश्यकता है।' या हम केवल ये सरल शब्द कहते हैं, 'ईश्वर, सहायता करें।'" - मैरिलिन क्रोचाइल्ड, ब्लैकफ़ुट आदिवासी समुदाय की आदिवासी ईसाई धर्मप्रचारक और सामुदायिक धर्मसेविका (Cardus.ca)
जोश माइल्स के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय शृंखला में पहले, जोश ने बताया था कि २०२० में गंभीर चिकित्सकीय संकट के दौरान वे अपने शरीर से बाहर निकल गए और एक ऐसे लोक में खिंच गए, जिसे उन्होंने नरक के रूप में पहचाना। जोश को याद है कि जब उनके पिता ट्रक में उनके पास बैठकर प्रार्थना कर रहे थे, तब उन्होंने प्रकाश से होकर स्वर्ग तक की एक अप्रत्याशित यात्रा की। वहाँ उन्हें पूर्णता का अनुभव हुआ और उनका सारा ध्यान ईश्वर पर केंद्रित हो गया। भाग ४ में वे ईश्वर की उपस्थिति, उनके सिंहासन और वहाँ देखे गए असाधारण प्राणियों का वर्णन करते हैं। जोश को याद है कि वे ईश्वर की उपस्थिति में चुपचाप खड़े थे और कोई शब्द नहीं बोले गए। बाद में ईश्वर और उनके सिंहासन का वर्णन करना कठिन साबित हुआ।
वे इतने विराट हैं। जिस सिंहासन पर वे बैठते हैं, वह ऐसा है कि आप उन्हें देख सकते हैं और साथ ही नहीं भी देख सकते। ईश्वर में ऐसी निश्चलता है, जो इतनी शक्तिशाली है कि उनकी उपस्थिति मानो गर्जना जैसी लगती है। ऐसा लगता है, मानो स्वर्ग में हर समय एक धीमी गर्जना बनी रहती है। उनकी ऊर्जा इतनी शक्तिशाली है कि वहाँ होने पर आप उनकी ओर देखना भी नहीं चाहते। ऐसा केवल अत्यधिक प्रकाश के कारण नहीं, बल्कि इसलिए है कि आप अत्यंत विनम्र महसूस करते हैं। उनकी उपस्थिति में आप पूरी तरह अभिभूत और भाव-विभोर हो जाते हैं। जोश बताते हैं कि यह वर्षा से जुड़ी सामान्य गर्जना नहीं थी, बल्कि एक निरंतर गूँज थी, जिसे वे ईश्वर की उपस्थिति से जोड़ते थे। उनकी अपनी महत्त्वाकांक्षाएँ और लक्ष्य पीछे छूट गए। उनकी एकमात्र इच्छा थी कि नज़रें नीचे रखकर सुनें और ईश्वर के निर्देशों की प्रतीक्षा करें। यहाँ तक कि उनके पैरों के नीचे की सतह की तुलना भी पृथ्वी की किसी चीज़ से करना कठिन था।
और उस जगह पर चारों ओर देखने पर ऐसा लगता है कि आप काँच पर खड़े हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। ऐसा लगता है कि आप बिल्कुल स्थिर पानी पर खड़े हैं। जब आप चारों ओर देखते हैं, तो कहीं कोई परछाईं नहीं दिखती। परछाइयाँ न होने के बावजूद जोश सिंहासन और अपने खड़े होने की जगह को स्पष्ट रूप से पहचान सकते थे। वहाँ बादल नहीं थे और वे बताते हैं कि ईश्वर का प्रकाश हर जगह व्याप्त था। जिस सुरंग से वे गुज़रे थे, उनकी तरह ही यहाँ भी कई रंग मिलकर श्वेत प्रकाश बनाते प्रतीत होते थे। सिंहासन पारदर्शी दिखता था, फिर भी जोश उन्हें देख सकते थे, उससे प्रकाश ऐसे परावर्तित हो रहा था कि उन्हें हीरों की याद आई। जोश कहते हैं कि अंतर केवल दिखाई देने वाली चीज़ों में नहीं, बल्कि उनके आने-जाने और ईश्वर से संवाद करने के तरीके में भी था।
स्वर्ग में आप किसी जगह का विचार करते ही वहाँ पहुँच सकते थे। वहाँ इतना उत्तम, इतना संपूर्ण जुड़ाव है कि शब्दों की आवश्यकता ही नहीं रहती— ऐसा जुड़ाव यहाँ नहीं है। जोश इस शब्दरहित समझ को बाइबल के आदम के वृत्तांत से जोड़ते हैं, जो अदन की वाटिका में ईश्वर की अवज्ञा करने के बाद उनसे छिप गए थे। जब ईश्वर ने आदम से पूछा कि वे कहाँ हैं, तो जोश मानते हैं कि यह प्रश्न टूट चुके आध्यात्मिक संबंध को दर्शाता था। स्वर्ग में महसूस की गई निकटता ने जोश को यह समझने में सहायता दी कि मानवता ने क्या खो दिया था।
जोश ने अन्य लोगों को नहीं देखा। उनका मानना है कि वे स्वर्ग की सड़कों पर चलने के बजाय स्वर्ग के द्वार पर थे। उन्होंने पशु-जनों जैसे दिखने वाले प्राणियों को देखा, उनका वर्णन करने के लिए वे पृथ्वी पर मिलने वाली सबसे निकट समानताओं का सहारा लेते हैं। लेकिन उनमें से एक निश्चित रूप से सिंह जैसी आकृति वाला था, पर उसका चेहरा सामान्य नहीं था। उसकी हर जगह आँखें थीं। ये सभी पशु पूरी तरह सफ़ेद थे। और सचमुच उसके पूरे शरीर पर आँखें थीं। उन सभी का पूरा ध्यान ईश्वर पर केंद्रित था। उन्हें मेरे वहाँ होने से बिल्कुल कोई सरोकार नहीं था। मानो मैं वहाँ था ही नहीं। हालाँकि बाद में उनका रूप समझना कठिन था, जोश कहते हैं कि जब वे वहाँ थे, तब सब कुछ सामान्य लगा। एक अन्य प्राणी अश्व-जन जैसा था, जिसके दोनों ओर ३-३ पंख थे और पूरे शरीर पर आँखें थीं। वे प्राणी ईश्वर के सामने आत्मविश्वास के साथ, फिर भी विनम्रता से खड़े थे: पंखों वाले प्राणी ने अपने पंख फैलाए हुए थे, जबकि सिंह जैसा प्राणी छाती ताने और टाँगें सीधी किए खड़ा था। उनका ध्यान ईश्वर पर टिका रहा और वे उनके निर्देश पाने के लिए उत्सुक थे। जोश ने इन प्राणियों को ईश्वर के पास और देवदूतों को अधिक ऊँचाई पर देखा।
वहाँ सूर्य नहीं था। उन्होंने समझा कि ईश्वर स्वयं स्वर्ग के प्रकाश का स्रोत थे। वे बताते हैं कि ईश्वर की विराटता केवल शारीरिक आकार तक सीमित नहीं थी। उनका अस्तित्व इतना विराट है कि मानो वे हर चीज़ के केंद्र हैं, लेकिन साथ ही वे ही सब कुछ हैं। ऐसा लगता है कि सब कुछ उनमें है, फिर भी वे वहाँ अपने स्वरूप में भी उपस्थित हैं।
भाग ५ में जोश अपने पार्थिव शरीर में कठिन वापसी, उनके बाद स्वास्थ्य लाभ और इस अनुभव से उनके जीवन जीने के तरीके में आए बदलाव का वर्णन करते हैं। यह कृतघ्नता जैसा लगता है, लेकिन कुछ समय तक मैं दुखी रहा। जब मुझे एहसास हुआ कि मैं यहाँ लौट आया हूँ, तो कुछ लोग मान लेते कि आप यहाँ लौट आए हैं। मुझे पता है कि आप खुश हैं। आपको जीवन में दूसरा अवसर मिला है। जोश माइल्स के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय शृंखला के भाग ५ के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (GOD Encounters with Janie DuVall YouTube channel)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें