खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – ५ अक्टूबर २०२६
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और यूक्रेन (यूरेन) के बीच लंबी दूरी के हमले रोकने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। १ अक्टूबर को मॉस्को [रूस] में उन्होंने कहा कि रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेनी (यूरेनियन) हमलों से रूस को उनके सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] के १% के बराबर नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस बातचीत के ज़रिए युद्ध समाप्त करना चाहता है और चाहता है कि इसके बाद यूक्रेन (यूरेन) तटस्थ रहे। श्री पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि रूसी क्षेत्र पर सीधा हमला हुआ, तो रूस अपने शस्त्रागार के सभी हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करेगा (Al Jazeera)
अमेरिका USS थियोडोर रूज़वेल्ट विमानवाहक पोत के नेतृत्व वाला लड़ाकू बेड़ा और नौसैनिक पैदल सैनिकों को ले जाने वाला एक उभयचर बेड़ा मध्य पूर्व भेज रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे ३ नवंबर के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद बमबारी तेज़ कर सकते हैं।, उन्होंने ईरान का नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव खारिज करने की पुष्टि भी की (The Guardian)
फ्रांसीसी सेना के एक प्रवक्ता ने समाचार संस्था Reuters को बताया कि १ अक्टूबर से पहले के सप्ताह में यूरोपीय संघ के लाल सागर अभियान के तहत एक फ्रांसीसी युद्धपोत ने १० जहाज़ों को सुरक्षा देते हुए बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से पार कराया (Fox News, Reuters)
यूक्रेन (यूरेन) और मध्य पूर्व के युद्धों से ईंधन आपूर्ति बाधित होने के बीच डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए G7 देशों ने २ अक्टूबर को ऊर्जा भंडारों से १० करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई। तेल तत्काल जारी किया जाएगा और यह प्रक्रिया ४ महीने चलेगी (CNBC)
इज़राइली गैर-लाभकारी संस्था आतंकवाद के वित्तपोषण पर अनुसंधान केंद्र [सेंटेफ] के अनुसार, ईरान समर्थित लेबनानी सशस्त्र गुट हिज़्बुल्लाह को २०२४ में अनुमानित १५ करोड़ ७० लाख अमेरिकी डॉलर के हथियार मिले, जिनमें लगभग १२ करोड़ ९० लाख अमेरिकी डॉलर के हथियार ईरान ने दिए (Fox News)
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान ने सितंबर में टैंकरों पर कोई कच्चा तेल नहीं लादा, उन्होंने इसे राष्ट्रपति ट्रम्प के “आर्थिक बहिष्कार अभियान” की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान ईरान की आय का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत बंद कर रहा है और आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले धन को सीमित कर रहा है (Fox News)
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने १ अक्टूबर को उत्तर कोरिया से विश्वास बहाल करने और बातचीत फिर शुरू करने का आग्रह किया, उन्होंने सैन्य तनाव कम करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने का वादा किया (Reuters)
रूस ने NATO [उत्तर अटलांटिक संधि संगठन] को कूटनीतिक चेतावनी दी कि यदि गठबंधन ने बाल्टिक सागर पर पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित रूसी क्षेत्र कालिनिनग्राद का संपर्क काटने की कोशिश की, तो वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने के लिए तैयार होगा। समाचार संस्था Reuters द्वारा देखे गए इस दस्तावेज़ में यह भी चेतावनी दी गई कि सीधे संघर्ष की स्थिति में रूस शुरुआत से ही नेटो देशों के निर्णय लेने वाले केंद्रों पर हमले कर सकता है। नेटो ने कहा कि उनकी गतिविधियों से रूसी क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है और रूस से परमाणु धमकियाँ बंद करने का आग्रह किया। वहीं, नेटो महासचिव मार्क रुटे ने बाल्टिक देशों पर परमाणु हमले की संभावना खारिज की (Reuters)
३० सितंबर को दिन भर कीव [यूक्रेन (यूरेन)] और आसपास के क्षेत्र पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले हुए, इनमें एक बच्चे सहित कम से कम ४ लोगों की मौत हुई और अन्य घायल हुए। हमलों से त्रिपिल्स्का ताप विद्युत संयंत्र सहित ऊर्जा सुविधाओं को नुकसान पहुँचा, जिससे आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी और राजधानी में बिजली से चलने वाला सार्वजनिक परिवहन बाधित हुआ। यूक्रेन (यूरेन) के प्रधानमंत्री ने इसे पिछले शीतकालीन ताप आपूर्ति सत्र के अंत के बाद ऊर्जा सुविधाओं पर इस पैमाने का पहला संयुक्त हमला बताया। कीव में २० घंटे से अधिक समय तक हवाई हमले का अलर्ट रहा, घने धुएँ के कारण अधिकारियों ने निवासियों को खिड़कियाँ बंद रखने की सलाह दी (The Kyiv Independent)
फ्रांस में हाई स्कूल के विद्यार्थी स्कूल के लंबे घंटों, भीड़भरी कक्षाओं, शिक्षकों की कमी और बदहाल सुविधाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, पिछले सप्ताह पेरिस [फ्रांस] क्षेत्र में शुरू हुए प्रदर्शन देश भर में फैल गए। १ अक्टूबर तक पुलिस ने लगभग ९०० प्रदर्शनों, नाकेबंदियों और संबंधित घटनाओं की सूचना दी, हिंसा बढ़ने पर १६० से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए। प्रदर्शन शुरू होने के बाद से करीब ३ हज़ार विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है, वहीं, ३०० से अधिक पुलिस अधिकारी और दर्जनों अग्निशमनकर्मी, शिक्षक तथा विद्यार्थी घायल हुए हैं। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबास्तियाँ लेकोर्नू ने संकट पर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई, सरकार ने कहा कि कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कई स्कूल ऑनलाइन कक्षाएँ शुरू करेंगे (The Guardian)
चीनी रिफाइनरियों द्वारा अगली सूचना तक हांगकांग और मकाऊ को छोड़कर सभी गंतव्यों के लिए ईंधन निर्यात रोकने की खबरों के बाद गुरुवार को तेल की कीमतें बढ़ीं, इससे ईरान और यूक्रेन (यूरेन) के युद्धों से पहले से प्रभावित वैश्विक आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत लगभग३% बढ़कर करीब १०१ अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई (Fox News)
समाचार संस्था द मॉस्को टाइम्स द्वारा उद्धृत आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई २०२६ के बीच रूसी व्यवसायों का संयुक्त शुद्ध लाभ १३ लाख करोड़ रूबल [१५६ अरब अमेरिकी डॉलर] रहा, यह २०२० की महामारी के बाद इस अवधि का सबसे निचला स्तर है। लाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में १५.७% घटा, जबकि महँगाई के समायोजन के बाद गिरावट २१% रही, एक-तिहाई व्यवसाय घाटे में रहे (UNITED24 Media, The Moscow Times)
स्पेन में श्वसन संक्रमण महामारी का रूप ले चुके हैं, जिनका मुख्य कारण कोविड-१९ है। २१ से २७ सितंबर २०२६ के दौरान श्वसन संक्रमण के मामले प्रति १ लाख लोगों पर ४७८.२ तक पहुँच गए। जाँचे गए नमूनों में से २७.२% में कोविड-१९, ४.१% में इन्फ्लुएंज़ा और ०.२% में RSV [रेस्पिरेटरी सिंसिशियल वायरस] की पुष्टि हुई। कोविड-१९ के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर प्रति १ लाख लोगों पर १.७ हो गई (EuroWeekly News)
गैर-लाभकारी संस्था फिज़िशियन्स कमिटी फ़ॉर रिस्पॉन्सिबल मेडिसिन की अमेरिकी चिकित्सक डॉ. वनिता रहमान (वीगन) कहती हैं कि टोफू, मुर्गी-जनों के अंडों से पोषण की दृष्टि से बेहतर है। आधा कप सख्त टोफू से लगभग १० ग्राम प्रोटीन और आहारीय रेशा मिलता है, जबकि उसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता। इसके मुकाबले एक मुर्गी-जन के अंडे में ६ ग्राम प्रोटीन, कोई रेशा नहीं और करीब २०० मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। सोया के सेवन का संबंध स्तन कैंसर के कम जोखिम से भी पाया गया है (Plant Based News)
त्लाकोलुला, चिकोनतेपेक, वेराक्रूज़ [मेक्सिको] में एक जलकुंड की सामुदायिक सफाई में भाग लेने के बाद कम से कम २१ लोगों को संभावित हिस्टोप्लाज़्मोसिस [एक विशेष फफूँद के बीजाणु साँस के साथ भीतर जाने से होने वाला संक्रमण] के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया, वहाँ कथित तौर पर चमगादड़-जनों का मल मिला था। ४ मरीज़ों की श्वासनली में नली डालनी पड़ी, जबकि लक्षण वाले १५ अन्य लोगों को जाँच के लिए मेक्सिको सिटी [मेक्सिको] ले जाया गया। अधिकारियों ने फफूँद के संदिग्ध संपर्क की जाँच जारी रखी (Elhilomx)
यूरोपीय आयोग की CAMS [कोपरनिकस वायुमंडल निगरानी सेवा] के अनुसार, रिकॉर्ड गर्मी की लहरों के कारण २०२६ की गर्मियों में यूरोप की ५०% आबादी ऐसे ओज़ोन स्तरों के संपर्क में रही, जो खराब या उससे भी बदतर श्रेणी में थे। कैम्स के अनुसार, २०२६ में अब तक विश्व भर में ओज़ोन के सर्वाधिक संपर्क वाले शहरों में मिलान [इटली], रियो डी जेनेरो [ब्राज़ील], मेक्सिको सिटी [मेक्सिको], दिल्ली [भारत] और काहिरा [मिस्र] शामिल थे (euronews)
अमेरिका स्थित शिकागो विश्वविद्यालय की क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब के अनुमानों के अनुसार, एल नीन्यो मौसमी परिघटना तेज़ होने से दक्षिण अफ्रीका में सितंबर २०२६ से फरवरी २०२७ के बीच गर्मी से लगभग १,२०० अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने जोखिम घटाने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ, शीतलन केंद्र और बाहर काम करने वालों की सुरक्षा के उपाय सुझाए हैं (2OceansVibe)
ओमाहा, नेब्रास्का [अमेरिका] में ऐतिहासिक वर्षा से व्यापक बाढ़ आई और कुछ क्षेत्रों में पानी २.४ मीटर तक पहुँच गया। १ अक्टूबर को बचाव दलों ने एक स्थान पर लगभग ६० लोगों और कई पालतू पशु-जनों को बचाया या उनकी सहायता की। कीचड़ के भूस्खलन और मलबे से सड़कें बंद हो गईं, जबकि बारिश से मिसौरी नदी का जलस्तर ०.९ मीटर बढ़ गया (WOWT)
अमेरिकी ब्रांड Lather ने अमेरिका में Protect & Restore Hair Serum नामक वीगन उत्पाद पेश किया है। बिना धोए बालों में लगाए रखने वाले इस सिलिकॉन-मुक्त उत्पाद में बालों के बंधों को मज़बूत बनाने वाले वीगन जैव-अनुकारी पेप्टाइड, पुनः उपयोग में लाई गई सामग्री से बना ब्लैक स्प्रूस का अर्क और जैतून से प्राप्त मुलायम बनाने वाले तत्व हैं। नैदानिक परीक्षणों में बालों के टूटने में ५५% कमी, २३२ डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी से सुरक्षा, रंग फीका पड़ने में कमी और २४ घंटे तक बालों का रूखापन व बिखराव नियंत्रित रहने की बात सामने आई है (Happi)
स्विस खाद्य-प्रौद्योगिकी कंपनी प्लांटेड फ़ूड्स ने यूरोप में पशु-जनों के मांस के २ किण्वित विकल्प पेश किए हैं। Planted.Hack, वीगन कीमे के प्रत्येक ३२० ग्राम वाले पैक में ५८ ग्राम प्रोटीन है, यह जर्मनी,स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में बिक रहा है। तेरियाकी से प्रेरित मसालेदार मिश्रण में तैयार स्टेक जैसी पट्टियाँ, Planted.Filetstreifen Asia-Style, केवल स्विट्ज़रलैंड में कूप किराना शृंखला के चुनिंदा स्टोरों पर पेश की गई हैं (The Plant Base)
सिंगापुर की निर्माता कंपनी SGProtein अपने श्नेड्ज़ ब्रांड का मलेशिया में विस्तार कर रही है, इसके उत्पाद ५४ प्रीमियम किराना दुकानों में उपलब्ध होंगे। इसकी हलाल-प्रमाणित, गैर-GMO [आनुवंशिक रूप से संशोधित जीव] फ्रोज़न शृंखला में पकाने के लिए तैयार सोया प्रोटीन के ४ उत्पाद हैं [बफ़ेलो-शैली प्रोटीन बाइट्स, खट्टे फलों के स्वाद वाले प्रोटीन बाइट्स, मांस-रहित मिर्च वाले प्रोटीन टुकड़े और प्रोटीन नगेट्स]। हर २०० ग्राम पैक से १८ ग्राम तक संपूर्ण प्रोटीन मिलता है (Vegconomist)
माराकाइबो [वेनेज़ुएला] में खोज-बचाव करने वाले श्वान-जन सुनामी के सम्मान में काँसे की प्रतिमा का अनावरण हुआ, शाइनिंग वर्ल्ड लाइफ़सेवर हीरो अवार्ड से सम्मानित सुनामी ने वेनेज़ुएला में जून के घातक भूकंपों के बाद फँसे लोगों को खोजने में सहायता की थी। बताया गया है कि अब सेवानिवृत्त इस बॉर्डर कॉली-जन ने २६ जीवित बचे लोगों को खोजने में सहायता की थी और उन्हें शहर का ऑनर ऑफ़ मेरिट पुरस्कार मिला था। उन्होंने २०२३ में तुर्किये और सीरिया के भूकंपों के बाद भी सहायता की थी (Daily Mail, El Espectador)
कैबेज बीच [बहामास] पर तेज़ लहरों के कारण पानी में बह गईं ६० वर्ष की युवा अमेरिकी पर्यटक को उफनती लहरों से बचा लिया गया। २ जीवनरक्षकों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें किनारे लाने में सहायता की, जहाँ उन्हें चिकित्सा सहायता मिली (Daily Mail)
अंकारा [तुर्किये] की एक अदालत ने प्रांत अंकारा में सड़कों पर रहने वाले पशु-जनों को भोजन देने पर लगा प्रतिबंध रद्द कर दिया, अदालत ने कहा कि इसके बजाय भोजन देने को विनियमित किया जा सकता है। देश भर में इसी तरह की याचिकाएँ दायर की जा रही हैं। अदालत ने कहा कि भोजन देने के लिए निर्धारित क्षेत्र, स्वच्छता नियम और समय या स्थान की सीमाओं जैसे संभावित प्रतिबंध सार्वजनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं (English bianet)
आज का विचारणीय उद्धरण: “यदि सम्मान या दयालुता न हो, तो हम उस रिश्ते से दूर हो जाएँगे। पृथ्वी के साथ भी ऐसा ही है। यदि हम वह संतुलन नहीं रखते, तो प्राकृतिक संसार हमसे दूर होने लगता है।” — रुचटनीत प्रिन्टअप, टस्करोरा आदिवासी समुदाय के टर्टल कुल की सदस्य (Nature.org)
थेन मार्टिन के मृत्यु-समीप अनुभवों पर इस बहुभागीय शृंखला में अमेरिकी प्रेरक वक्ता थेन बताते हैं कि उनकी २ बार मृत्यु कैसे हुई — पहली बार बचपन में, जब बच्चों का यौन शोषण करने वाला गिरोह उनका शोषण करता था, और बाद में अपने ही स्विमिंग पूल में डूबने से। वे कहते हैं कि वे ईश्वर से मिले और स्वर्ग में उन्होंने सीखा कि अपने भीतर से ही स्वयं को स्वस्थ कैसे किया जाए। जब थेन की मृत्यु हुई, तब वे नास्तिक थे। उनका बचपन वर्षों तक यौन शोषण से प्रभावित रहा। उनके अनुसार, इससे उन्हें गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ हुईं, जो वयस्क होने के बाद भी बनी रहीं। उनका पहला मृत्यु-समीप अनुभव इसी शोषण के दौरान हुआ। उन्हें घर से किसी अन्य स्थान पर ले जाकर नशीली दवाएँ दी जाती थीं, ताकि वे अधिक सहयोग करें। एक बार उन्हें बहुत अधिक मात्रा दे दी गई और उनका दिल रुक गया। उन्हें होश में लाने के लिए उनके शोषणकर्ताओं ने उन्हें बर्फ़ मिले पानी में डाल दिया। थेन को याद है कि चारों ओर अँधेरा छा गया, फिर एक प्रकाश दिखा, सुरंग से गुज़रने जैसा लगा और अपने शरीर के बाहर तैरने का एहसास हुआ।
और मुझे जो बात सबसे अधिक याद है, वह यह कि मैं वहाँ किसी से मिला था। और वहाँ मौजूद व्यक्ति मेरे दादाजी थे, जिनका कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। और मुझे याद है कि मैं कमरे के कोने में था और नीचे उस भयावह दृश्य को देख रहा था, जहाँ वे पागल, घिनौने लोग मुझे बर्फ़ मिले पानी में होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। थेन ने एक अन्य छोटे लड़के को भी कमरे से बाहर ले जाते देखा, जिसका उसी अवधि में शोषण हुआ था। वे नहीं जानते कि उस लड़के का क्या हुआ। वे कहते हैं कि इस पूरे अनुभव के दौरान उनके दादाजी उन्हें थामे रहे।
और जब हिंसा लगभग समाप्त हो गई, तो मेरे दादाजी ने मुझे समझाया कि मैं वहाँ नहीं रह सकता और मुझे वापस जाना होगा। वहाँ केवल उनके दादाजी ही नहीं थे। थेन को याद है कि वहाँ इतनी आत्माएँ थीं कि वे गिन नहीं सकते थे, हालाँकि वे नहीं जानते थे कि वे कौन थीं। बच्चे होने के कारण वे समझ नहीं पाए थे कि उनकी मृत्यु हो गई है। लेकिन मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि मेरे दादाजी ने मुझे वापस मेरे शरीर में धकेला था। शोषण ८ वर्ष की उम्र से लगभग १४ वर्ष की उम्र तक जारी रहा, तब वे बड़े हो गए थे और शोषणकर्ता उन्हें नियंत्रित नहीं कर पाते थे। वयस्क होने पर उन्होंने लगभग १५ वर्ष तक मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक से उपचार कराया, उनसे कहा गया था कि वे कभी ठीक नहीं होंगे। आखिरकार उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा दवाएँ दी जाने लगीं, हर सप्ताह गोलियों के ७ डिब्बे होते थे, जिनमें कुल ४९ खानों में दवाएँ रखी जाती थीं।
भाग २ में थेन बताते हैं कि हाल ही में लिखी गई एक दवा कैसे उन्हें एक और जानलेवा संकट में ले गई। सबसे अजीब बात यह थी कि सचमुच मेरी आँख स्विमिंग पूल की तली पर खुली, मैं सीधा लेटा हुआ था और फिर अचानक मेरी आँखें खुल गईं, और मैं पूल की तली पर था। थेन मार्टिन के मृत्यु-समीप अनुभवों पर इस बहुभागीय शृंखला के भाग २ के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (Not the End NDE YouTube channel)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें