खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 7 अगस्त, 2026
क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, ईरान और ओमान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य दोबारा खोलने के समझौते की दिशा में प्रगति की है, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जहाज़ ईरान-नियंत्रित मार्ग से फ़ारस की खाड़ी में प्रवेश करेंगे और ओमान-नियंत्रित मार्ग से बाहर निकलेंगे, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनसे शुल्क भी लिया जा सकता है (Associated Press)
मोरक्को से हज़ारों प्रवासियों के स्पेन के उत्तर अफ़्रीकी क्षेत्र सेउता में प्रवेश करने के बाद, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लायन ने बाहरी सीमाएँ मज़बूत करने के लिए यूरोपीय संघ से समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने संकट से निपटने के स्पेन के तरीके की सराहना की, लेकिन साझेदार देशों से निकट सहयोग, कड़ी सीमा-निगरानी, पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ, तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई और शरण आवेदन अस्वीकृत होने वाले प्रवासियों की शीघ्र वापसी का आग्रह किया (France 24)
यूक्रेन (यूरेन) के जनरल स्टाफ़ ने बताया कि जुलाई में रूसी सेनाओं को अनुमानतः 42,860 सैनिकों का नुकसान हुआ, जिनमें मारे गए, घायल, लापता या बंदी बनाए गए सैनिक शामिल हैं, यह 2026 का सर्वाधिक मासिक आँकड़ा है (Kyiv Independent)
क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, 2 अगस्त और 3 अगस्त की सुबह यूक्रेन (यूरेन) भर में रूसी हमलों में आठ लोग मारे गए और कम-से-कम 66 घायल हुए, ज़ापोरिज़्ज़िया ओब्लास्ट में सबसे अधिक लोग हताहत हुए (Kyiv Independent)
ब्रिटेन में पालतू पशु-मित्रों की देखभाल करने वाले लगभग हर दस में से चार लोगों का कहना है कि ब्रेक्ज़िट के बाद यूरोपीय संघ की पशु स्वास्थ्य प्रमाणपत्र व्यवस्था की लागत और जटिलता के कारण उनके अपने पशु-साथियों को यूरोप ले जाने की संभावना कम हो गई है, वहीं, 38% लोग अब ब्रिटेन में ही छुट्टियाँ मनाना अधिक पसंद करेंगे। हर यात्रा के लिए लेना अनिवार्य यह प्रमाणपत्र 9 से 12 पृष्ठों का हो सकता है और प्रति पालतू पशु लगभग 150 से 350 पाउंड तक खर्च आता है। साथ ही माइक्रोचिप, रेबीज़ टीकाकरण और कुछ देशों में प्रवेश करने वाले कुत्ता-जनों के लिए टपवर्म उपचार भी आवश्यक है। ब्रिटिश पशु चिकित्सा संघ ने इस व्यवस्था को बोझिल और महँगा बताया, लेकिन कहा कि ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित पशु-जन चिकित्सा समझौते से पालतू पशु-जनों की यात्रा के नियम सरल हो सकते हैं (Daily Mail)
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक भुखमरी में लगातार तीसरे वर्ष कमी आई, अल्पपोषित मानी जाने वाली विश्व आबादी का अनुपात घटकर 7.8% रह गया, जो कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार 8% से नीचे है। यह सुधार मुख्यतः एशिया, विशेषकर दक्षिण-पूर्वी और मध्य एशिया में दीर्घकालिक गिरावट के कारण हुआ, वहीं,अफ़्रीका अब भी सबसे अधिक अल्पपोषित महाद्वीप है और संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों में हालात सबसे खराब बने हुए हैं (Good News Network)
इंडोनेशियाई सीमा सुरक्षा सैनिकों ने पापुआ हाइलैंड्स प्रांत के टिओम उपज़िले की दूरस्थ बस्तियों में निवासियों को मुफ़्त चिकित्सा सेवा दी, उन्होंने घर-घर जाकर रोगियों की जाँच की, दवाएँ बाँटीं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सुरक्षा दायित्वों के साथ कार्यबल की व्यापक सामुदायिक सेवा भूमिका का हिस्सा है (Antara News)
वोल्फ़सन मेडिकल सेंटर के सिल्वन एडम्स बाल अस्पताल में ‘सेव अ चाइल्ड्स हार्ट’ की इज़राइली चिकित्सा टीम ने ज़ाम्बिया में बच्चों की 10 ओपन-हार्ट सर्जरी में सहायता की और पड़ोसी तंज़ानिया के डॉक्टरों सहित स्थानीय चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम छह वर्षीय अध्येतावृत्तियों के माध्यम से ज़ाम्बिया में बाल हृदय शल्य चिकित्सकों की पहली पीढ़ी तैयार करने में मदद कर रहा है, वहीं, हाल ही में दान की गई दो लाख अमेरिकी डॉलर की हार्ट-लंग मशीन से देश की शल्य चिकित्सा क्षमता बढ़ी है। 1995 से ‘सेव अ चाइल्ड्स हार्ट’ 75 देशों के लगभग 8,500 बच्चों का उपचार और 160 से अधिक डॉक्टरों व नर्सों को प्रशिक्षण दे चुका है (Times of Israel)
मेक्सिको की नौसेना के दो जहाज़ 31 जुलाई को वेराक्रूज़ से वेनेज़ुएला के लिए 718 मीट्रिक टन से अधिक मानवीय सहायता लेकर रवाना हुए, 24 जून के भूकंपों के बाद यह देश की दूसरी समुद्री खेप है (teleSUR)
ओमान के निकट होर्मुज़ जलडमरूमध्य में लाइबेरिया के ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज़ पर अज्ञात प्रक्षेप्य से हमला हुआ। वह इंजन कक्ष में लगा और बताया गया कि आवासीय हिस्से में आग लग गई। चालक दल के अधिकांश सदस्यों ने जहाज़ छोड़ दिया और उनके सुरक्षित होने की सूचना है, लेकिन तीसरा इंजीनियर अब भी लापता है, सहायता के लिए अग्निशमन टगबोट और बचाव दल भेजे गए। शुक्रवार के बाद से इस जलमार्ग में किसी जहाज़ पर यह चौथा हमला था (Fox News)
अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, बिना चीनी वाला कार्बोनेटेड पानी दाँतों के इनेमल के लिए मीठे सोडे की तुलना में बहुत कम हानिकारक है। कार्बोनेटेड पानी कुछ समय के लिए मुँह का पीएच घटाता है, लेकिन प्राकृतिक लार अम्लता के स्तर को शीघ्र सामान्य कर देती है, इससे इनेमल सुरक्षित रहता है और बुलबुलेदार पानी अधिक स्वास्थ्यकर विकल्प बनता है (SciTech Daily)
शोध पुष्टि करते हैं कि नियमित रूप से प्रकृति में समय बिताने से बच्चों का मन और शरीर स्वस्थ होता है तथा जीवन-कौशल विकसित होते हैं। हरित क्षेत्रों में बाहर खेलने से ध्यान, स्मरण-शक्ति और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होते हैं, जबकि तनाव और ध्यान-अभाव अतिसक्रियता विकार के लक्षण घटते हैं। प्राकृतिक प्रकाश दृष्टि की रक्षा करता है; वहीं, उद्यानों, जंगलों और नदियों को जानने-समझने से रचनात्मकता, मिलकर काम करने की क्षमता और दृढ़ता, घर के भीतर स्क्रीन-केंद्रित वातावरण की तुलना में कहीं बेहतर विकसित होती हैं (VnExpress)
मुँह की लगातार बनी रहने वाली समस्याएँ खराब मुख-स्वच्छता से इतर गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मुँह से लगातार दुर्गंध, बार-बार होने वाले छाले और जबड़े का दर्द अक्सर आँतों के सूक्ष्मजीवों के असंतुलन, प्रतिरक्षा विकारों या तनाव और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े होते हैं। डॉक्टर लगातार बने रहने वाले लक्षणों की मूल वजह का समय रहते पता लगाने के लिए नियमित दंत जाँच और चिकित्सकीय परीक्षण की सलाह देते हैं (Lao Động)
निगरानी एजेंसी के अनुसार 5.0 से 5.5 तीव्रता का भूकंप सोमवार तड़के तीन बजे मिस्र के स्वेज़ से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में आया, इससे पूरे काहिरा में लोग जाग गए और झटके गाज़ा सीमा के पास अल-अरीश तक महसूस किए गए। किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है (The New Arab)
‘हीट डोम’ मध्य पूर्व के ऊपर गर्म हवा को रोक रहा है, जिससे इराक, कुवैत, पूर्वी सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी के बाहर अल शावामेख़ स्थित केंद्र ने शनिवार को 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। सऊदी अरब का अनुमान है कि इस अगस्त में तापमान मासिक औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहेगा (The National)
अमेरिका के यूटा राज्य की मिलार्ड काउंटी में बिजली गिरने से लगी ‘वाइडमाउथ 2’ आग 3 अगस्त को फैलकर 27,500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पहुँच गई और एक दिन में लगभग दोगुनी हो गई। फ़िलमोर और कैनोश नगरों के कुछ हिस्सों से लोगों को निकाला जा रहा है। आग में 100 से अधिक मवेशी मारे गए; दो अग्निशामक मामूली रूप से घायल हुए (KUTV)
न्यूज़ीलैंड की ‘ब्लैक फ़ॉइल्स’ नौकायन टीम अंतरराष्ट्रीय लीग ‘सेलजीपी’ में अपनी प्रसिद्धि का उपयोग समुद्र-तल पर जाल घसीटने के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए कर रही है, मछली पकड़ने की इस पद्धति में भारयुक्त जाल समुद्र-तल पर घसीटे जाते हैं, जो कुछ ही मिनटों में समुद्री पर्वतों पर सदियों पुराने प्रवाल और क्रस्टेशियाई जीवों के आवास नष्ट कर सकते हैं। टीम के नेताओं ब्लेयर ट्यूक (शाकाहारी) और पीटर बर्लिंग द्वारा स्थापित समुद्री संरक्षण संगठन ‘लाइव ओशन’ के माध्यम से टीम ने अतिदूरी तैराक जोनो रिडलर के चरणबद्ध 1,367 किलोमीटर लंबे ‘Swim4TheOcean' अभियान का समर्थन किया, अभियान के अंत में उन्होंने समर्थकों के साथ वेलिंगटन स्थित न्यूज़ीलैंड संसद तक पैदल जाकर इस प्रथा को समाप्त करने की माँग वाली 73,647 हस्ताक्षरों की याचिका सौंपी (The Guardian)
12 अगस्त को पूर्ण सूर्यग्रहण ग्रीनलैंड और आइसलैंड के कुछ हिस्सों से होते हुए सूर्यास्त के निकट पुर्तगाल और मुख्यभूमि स्पेन पहुँचेगा। सूर्य के अधिकतम दो मिनट 18 सेकंड तक पूरी तरह ढकने की संभावना है। उत्तरी गोलार्ध के अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण के साथ भोर से पहले छह ग्रहों का संरेखण और रात होने के बाद पर्सीड उल्का-वर्षा का चरम भी होगा; वैज्ञानिक दल अंतरिक्ष दूरबीनों, अधिक ऊँचाई वाले गुब्बारों और एक विमान से सूर्य के कोरोना तथा पृथ्वी के वायुमंडल में होने वाले बदलावों का अध्ययन करेंगे (Associated Press)
अमेरिका स्थित वीगन मांस निर्माता Livekindly Collective ने वीगन उत्पादन बढ़ाने और अन्य व्यवसायों को सेवाएँ देने की क्षमता मज़बूत करने के लिए नीदरलैंड की वीगन व शाकाहारी मांस-विकल्प निर्माता Dalco Food को 73 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा। वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग में जारी एकीकरण के बीच इस सौदे से Livekindly का वैश्विक उत्पादन विस्तार, शोध विशेषज्ञता और खुदरा विक्रेताओं के साथ साझेदारियाँ बढ़ेंगी (Green Queen)
उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में 30 जुलाई को ‘द वीगन फ़ूड फ़ेस्टिवल’ आयोजित हुआ, जिसका संयुक्त आयोजन उज़्बेकिस्तान गणराज्य की पर्यटन समिति और वहाँ स्थित भारतीय दूतावास ने किया। परोसे गए व्यंजन आयुर्वेद, यानी प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति, के सिद्धांतों पर आधारित थे और पारंपरिक उज़्बेक व्यंजनों के वीगन रूप थे। आयोजन का उद्देश्य उज़्बेक रेस्तराँओं को वीगन विकल्प बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आकर्षित किया जा सके (Uz Daily)
गैर-लाभकारी संस्था Jewish Vegan Life का नया अभियान New Year for Animals बाइबल में पशु-जनों से संबंधित एक प्राचीन कर-कानून को ‘त्ज़ार बालई खाइम’ पर केंद्रित पर्व में बदलता है, जो पशु-जनों को पीड़ा देने के विरुद्ध यहूदी धार्मिक आदेश है। 9 से 13 अगस्त के बीच अमेरिका के कई प्रमुख शहरों में समारोह होंगे। पशु-जन कल्याण और वीगन जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए 9 अगस्त को अतिथि वक्ताओं के साथ वैश्विक ऑनलाइन सीधा प्रसारण भी होगा (Israel365 News, Jewish Vegan Life)
हवाई यात्री लासिंडा थैकरी ने एक दिव्यांग पूर्व सैनिक को सेवानिवृत्ति के और निकट पहुँचने में मदद की- उन्होंने कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] के एक हवाई अड्डे पर ईंधन मैकेनिक के रूप में काम करते हुए उन्हें फिल्माया, जो घुटनों की गंभीर समस्या से चलने में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने 64 वर्षीय नौसेना के पूर्व सैनिक जेम्स ब्लेयर का हवाई पट्टी पर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और वायरल GoFundMe ऑनलाइन जन-वित्तपोषण अभियान से 1,85,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक जुटाए, जिससे मानवता में उनका विश्वास लौट आया (Good News Network)
इटली के लिग्नानो पिनेता स्थित एक शिविर यूक्रेनी बच्चों को युद्ध के सदमे से कुछ समय के लिए राहत देता है। No Sirens नामक 10-दिवसीय कार्यक्रम विस्थापित और शोकग्रस्त युवाओं को फिर सुरक्षित महसूस करने में मदद करता है तथा गतिविधियों, हमउम्रों की मित्रता और परामर्श के माध्यम से उनका आत्मविश्वासलौटाता है (The Independent)
अल्पावधि किराया मंच Airbnb ने फ़्रांस और स्पेन के जंगलों की आग से विस्थापित लोगों को मुफ़्त अस्थायी आवास देने के लिए अपना आपातकालीन आवास कार्यक्रम सक्रिय किया। यह गैर-लाभकारी पहल पालतू पशु-जनों सहित निकाले गए लोगों को मुफ़्त ठहरने की जगह देती है- साथ ही फ़्रांस में अग्रिम मोर्चे पर आग से जूझ रहे अग्निशामकों को भी आवास उपलब्ध कराती है (AOL)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “अनादि काल से आप अपने मन के नियंत्रण में रहे हैं; आपका मन कभी आपके नियंत्रण में नहीं रहा।” – परम पूज्य संबुद्ध गुरु त्सोंगखापा लोबसांग द्राकपा, (शाकाहारी) (Wikiquote)
लॉरी पीटरसन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला में अब तक हमने देखा कि पाँच वर्ष की लॉरी गिरने पर सिर में लगने से मस्तिष्काघात, चोट दौरे और शरीर के एक ओर लकवे का शिकार हो गई थीं। अस्पताल में दौरे के दौरान वह अपने शरीर से बाहर निकल गईं, एक उज्ज्वल श्वेत स्थान में पहुँचीं और प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) से मिलीं। उनके अपार प्रेम ने लॉरी की अयोग्यता की भावना मिटा दी, लेकिन उनके अब तक के छोटे-से जीवन का समिक्षा करने के बाद प्रभु ने कहा कि उन्हें पृथ्वी पर लौटना होगा, क्योंकि वहाँ उनके कुछ कार्य अभी शेष थे। फिर लॉरी अस्पताल के उस कमरे में लौटीं, जहाँ उनकी माँ उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही थीं, और दोबारा अपने शरीर में प्रवेश कर गईं।
यह अच्छा अनुभव नहीं होता। यह बहुत असहज होता है, क्योंकि शरीर से बाहर होने पर कोई दर्द महसूस नहीं होता, आप बहुत स्वतंत्र और अत्यंत आनंदित महसूस करते हैं। ऐसा लगता है, मानो आपको फिर से इस सीमित शरीर में दबाकर भरा जा रहा हो। यह बहुत असहज होता है और फिर दर्द शुरू हो जाता है। शरीर में होने की सारी भावनाएँ और संवेदनाएँ लौट आती हैं, इसलिए बहुत पीड़ा होती है। मुझे लौटना पड़ा, इसका मुझे दुख था। मुझे किसी तरह फिर से संसार में होने की बात स्वीकार करनी पड़ी। और यह मेरे लिए कठिन था।
मैं अस्पताल में थी। उन्होंने मुझे वहीं रखा। मुझे सच में नहीं पता कि मैं वहाँ कितने समय रही। मुझे याद है कि उन्होंने एक जाँच की थी; बच्चे के नज़रिए से यह सब बहुत विचित्र था, उन्होंने सिर के छोटे-छोटे हिस्सों के बाल मुंडाकर तार लगाए, शायद यह देखने के लिए कि मस्तिष्क पूरी तरह काम कर रहा है या नहीं। उन्होंने ऐसी जाँचें कीं और शायद अंततः मेरी संवेदना लौट आई, इसलिए मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
लॉरी के अनुसार, स्वस्थ होने के बाद दिव्यदूत उनसे मिलने आते थे, वह प्रभु को उनसे बात करते सुनती थीं और कभी-कभी उन्हें दैनिक जीवन में स्वर्ग की उपस्थिति महसूस होती थी। उन्हें वह रात भी याद है, जब प्रभु साकार रूप में उनके कमरे में प्रकट हुए थे।
मैं गहरी नींद में थी और मैंने उन्हें, उनकी उपस्थिति को, कमरे में प्रवेश करते महसूस किया। मैं उन्हें कमरे में साकार रूप में देख सकती थी। मेरा कमरा प्रकाश से भर गया— बहुत ही उज्ज्वल और चारों ओर फैलता प्रकाश। मैं बहुत खुश थी कि वह मुझसे मिलने आए थे। इसलिए मैं बिस्तर से कूदकर उन्हें गले लगाने गई, लेकिन वह गायब हो गए। फिर मैं अपने बिस्तर पर लौटकर लेट गई और दोबारा नींद आने लगी, तभी प्रभु फिर कमरे में आए, तो मैंने चादर के नीचे से बस उन्हें झाँककर देखा। फिर मुझे इतनी नींद आने लगी कि मैं जाग नहीं सकी और दोबारा सो गई। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा। वह बस वहाँ मौजूद थे, मुझे इस बात से सांत्वना मिली कि वह मुझसे मिलने आए थे, क्योंकि मुझे उनकी बहुत याद आती है।
और शायद स्वर्ग की एक और बात, जो उसे इतना अद्भुत बनाती है, यह है कि वहाँ कोई पाप नहीं है। यदि आप कभी ऐसी जगह नहीं गए, जहाँ पाप न हो, तो आप नहीं जान सकते कि वह कैसा होता है, लेकिन वहाँ बहुत अच्छा लगता है। बहुत, बहुत अच्छा। मैं बस उस दिन की प्रतीक्षा करती हूँ, जब मैं वहाँ लौट सकूँगी। दूसरी ओर, मैंने किसी तरह इस तथ्य को स्वीकार करने की कि कोशिश की है वह मुझे यहाँ रखना चाहते हैं। मुझे यहाँ कुछ कार्य करने हैं।
एक बार मैंने प्रभु से कहा, “मुझे क्षमा करें। पृथ्वी पर रहने को लेकर इतना रोने-शिकायत करने के लिए कृपया मुझे क्षमा कर दें।” उन्होंने कहा, “जब हमारा बच्चा रोता है, तो हम क्या करते हैं?” मैंने कहा, “हम उसे सांत्वना देते हैं, प्रभु। हम उसे सांत्वना देते हैं।” इसलिए वह मेरे हमेशा यहाँ रहकर खुश न होने को मेरे विरुद्ध नहीं मानते।
लॉरी की प्रार्थनाएँ पूरे मध्य पूर्व के लोगों के लिए भी थीं। मैं पूरे क्षेत्र के लिए प्रार्थना और विनती करती हूँ। प्रभु ने मुझे यही कार्य दिया है। लेकिन लॉरी इस प्रश्न से जूझती थीं कि प्रभु लोगों को चोट पहुँचने से रोकने के लिए हस्तक्षेप क्यों नहीं करते।
मैंने कहा, “प्रभु, यदि लोगों के हृदय दुष्ट हैं और वे निरंतर पाप कर रहे हैं, तो मैं समझ नहीं पाती। आप हस्तक्षेप क्यों नहीं करते? आप लोगों को चोट पहुँचने से क्यों नहीं रोकते?” उन्होंने कहा, “क्या तुम भी मेरे पास अपना हृदय समर्पित करने से पहले दुष्ट नहीं थी और लगातार पाप नहीं करती थी?” मैंने कहा, “हाँ, प्रभु। “प्रभु, आपकी इच्छा के अनुसार मैं किस प्रकार प्रार्थना करूँ?” और आपकी इच्छा क्या है?” प्रभु ने मुझसे कहा, “मैं उनके हृदयों तक पहुँचना चाहता हूँ।” मैंने कहा, “हाँ, प्रभु, तो मैं इसी के लिए प्रार्थना करूँगी।” इसलिए मैं मध्य पूर्व में हर पक्ष के सभी लोगों के हृदयों के लिए प्रार्थना करती हूँ कि प्रभु उनके हृदय को कोमल बनाएँ और वे उन्हें आमने-सामने देखें तथा जानें। वे स्वप्नों या दर्शनों में उनका अनुभव करें, उनकी वाणी सुनें और वह हर पक्ष के सभी लोगों के हृदय में अपनी शांति भर दें। (GOD Encounters with Janie DuVall)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें