खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 30 मार्च, 2026
सऊदी अरब ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ सह-अस्तित्व अब बढ़ती हुई असंभवता के रूप में देक जा रहा है, जबकि पहले वह तनाव कम करने और कूटनीतिक मेल-मिलाप की नीति अपना रहा था, यह बदलाव ईरान द्वारा बार-बार खाड़ी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे पर हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों की धारणा में व्यापक परिवर्तन के कारण बताया गया है (France 24)
ब्रिटेन सरकार व्यवसायों को इलेक्ट्रिक वैन और ट्रकों की ओर रुख करने में मदद के लिए 1 अरब पाउंड निवेश कर रही है, इसके तहत शून्य-उत्सर्जन वाहनों और डिपो चार्जिंग अवसंरचना के लिए बड़े अनुदान दिए जाएंगे, जिससे परिचालकों की लागत घटेगी, रोजगार को टेवा मिलेगा और उत्सर्जन कम होगा (Gov.uk)
ब्रिटेन सरकार 300 किशोर-परिवारों में सोशल मीडिया प्रतिबंध, समय-सीमाएँ और डिजिटल कर्फ्यू का पायलट परीक्षण करेगी, ताकि यह जाना जा सके कि अलग-अलग पाबंदियाँ बच्चों के कल्याण और पारिवारिक जीवन पर कैसे असर डालती हैं, इन नतीजों का उपयोग बच्चों की डिजिटल सुरक्षा सुधारने की राष्ट्रीय योजनाओं में किया जाएगा (Gov.uk)
मध्य पूर्व के संघर्ष से तेल आपूर्ति बाधित होने और सैकड़ों ईंधन स्टेशनों के बंद होने के बाद फ़िलीपींस ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित कर दिया है, इसके जवाब में सरकार ने ईंधन सुरक्षित करने, वितरण स्थिर रखने और बढ़ती कीमतों से प्रभावित क्षेत्रों को मदद देने के लिए आपात कदम सक्रिय किए हैं (The Nation Thailand)
पनामा की नेशनल असेंबली ने ऑनलाइन जुआ बाज़ार पर नियंत्रण कड़ा करने के पक्ष में मतदान किया है, इसके तहत लत-निवारण सेवाओं के लिए जुआ कंपनियों पर 10% कर लगाया जाएगा, अधिकांश विज्ञापनों पर रोक होगी, नाबालिगों को रोकने के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य होगी, और नियामकों को संचालकों पर दंड लगाने तथा समस्या-जनित जुए से सुरक्षा लागू कराने की नई शक्तियाँ दी जाएँगी। अब यह विधेयक हस्ताक्षर के लिए पनामा के राष्ट्रपति होसे राउल मुलिनो क्विंतेरो के पास जाएगा (SBC News)
तंज़ानिया में जीवनरक्षक मधुमेह देखभाल का विस्तार किया गया है, क्योंकि मानवीय सहायता संस्था डायरेक्ट रिलीफ़ और तंज़ानिया डायबिटीज़ एसोसिएशन ने 78 सरकारी क्लीनिकों को 128 चिकित्सीय-ग्रेड रेफ्रिजरेटर और बैकअप बिजली प्रणालियों से सुसज्जित किया है, इससे देशभर में टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित 6,200 से अधिक बच्चों के लिए इंसुलिन का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होगा (Direct Relief)
2023 में, यूरोपीय संघ में 75 वर्ष से कम आयु के लगभग 10 लाख लोगों की मृत्यु ऐसे कारणों से हुई जिन्हें टाला जा सकता था— जिनमें 3,76,000 मौतें उन उपचारयोग्य स्थितियों से हुईं जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा संभाल सकती थी, और 6,55,000 मौतें उन रोकी जा सकने वाली स्थितियों से हुईं जिन्हें अधिक मजबूत जन-स्वास्थ्य उपायों से टाला जा सकता था। सदस्य देशों के बीच दरों में बड़ा अंतर देखा गया (Eurostat)
नई शोध से पता चला है कि ब्रिटेन के गैस चूल्हों से, बंद होने पर भी, कैंसर से जुड़ी बेंजीन गैस रिसती है, जिससे घर के भीतर की हवा में ऐसा जोखिम बनता है जो परोक्ष धूम्रपान के बराबर है। विशेषज्ञ बेहतर वेंटिलेशन की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि कई रसोइयों में बिना गंध वाली गैस-रिसाव की समस्या मिली है, जिससे निवासियों के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य चिंताएँ बढ़ रही हैं (Daily Mail)
युगांडा ने पिछले पाँच वर्षों में कुष्ठ रोग के मामलों में 65% गिरावट दर्ज की है। अधिकारियों ने इस प्रगति का श्रेय सरकार के कम्युनिटी अवेयरनेस, स्क्रीनिंग, टेस्टिंग एंड ट्रीटमेंट [CAST] अभियान को दिया है, जिसका लक्ष्य 2030 तक रोग का पूर्ण उन्मूलन है (Monitor)
पत्ता गोभी मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी आहार है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक सूचकांक कम है और इसमें भरपूर रेशा होता है, जो रक्त शर्करा को स्थिर रखने में मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाती है और हृदय स्वास्थ्य की रक्षा करती है। विशेषज्ञ इस पौष्टिक सब्ज़ी को भाप में पकाकर या उबालकर खाने की सलाह देते हैं, ताकि इसके लाभ बने रहें और स्वस्थ जीवनशैली के साथ दीर्घकालिक ग्लूकोज़ नियंत्रण को टेवा मिले (Lao Động)
जलवायु परिवर्तन सहारा की धूल भरी आँधियों को तेज़ कर रहा है, जिससे ब्रिटेन में खतरनाक “ब्लड रेन” और नारंगी आसमान देखने को मिल रहे हैं। बढ़ते तापमान से हवा में कणों की मात्रा बढ़ रही है, जिससे वायु गुणवत्ता बिगड़ रही है और प्रभावित यूरोपीय क्षेत्रों में गंभीर श्वसन समस्याएँ बढ़ रही हैं (Daily Mirror)
मार्च की रिकॉर्ड गर्मी अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में फैल रही है, जिससे 4 करोड़ से अधिक लोग सक्रिय हीट अलर्ट के दायरे में आ गए हैं इसके कारण डेथ वैली में जंगली फूलों की असाधारण बहार समय से पहले चरम पर पहुँचकर जल्दी मुरझा रही है (The Watchers)
चक्रवात नैरेल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट के पास फिर से शक्तिशाली होकर श्रेणी 4 का हो गया है, और 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की हवाओं के साथ तटीय कस्बों को खतरा है। अधिकारियों ने सड़कें बंद कर दी हैं, निकासी केंद्र खोल दिए हैं, और पर्यटकों से तुरंत क्षेत्र छोड़ने की अपील की है (Daily Mail)
चिली ने दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षित क्षेत्रों में से एक बनाया है पूर्व राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने पद छोड़ने से ठीक पहले हुआन फर्नांदेज़ द्वीपसमूह के आसपास एक बड़े नए रिज़र्व को नामित किया, जिसे मौजूदा उद्यानों से जोड़कर टेक्सस [अमेरिका] से भी बड़ा क्षेत्र बनाया गया है, यह विशाल प्रशांत पारितंत्रों की रक्षा करता है और स्थानीय समुदायों को मदद मिलता है (Good News Network)
ईरान में संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति बाधित होने और गैस की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी के बीच यूरोप में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है, इससे उपभोक्ता कम परिचालन लागत वाले ईवी की ओर बढ़ रहे हैं और प्रमुख ऑनलाइन कार प्लेटफ़ॉर्मों पर मांग बढ़ रही है (Reuters)
भारत के मध्य प्रदेश में एक भारतीय दंपति, हिमांशु और निकिता जैन, दोनों वीगन, ने पूरी तरह वीगन विवाह आयोजित किया, जिसमें 1,000 मेहमानों के लिए पशु-जन उत्पादों से रहित भोज परोसा गया। इस क्रूरता-मुक्त समारोह में दूल्हे के चमड़े के जूते पहनने जैसी विवाह परंपराओं की जगह पर्यावरण-सचेत और आकर्षक विकल्प अपनाए गए (The Free Press Journal)
प्रसिद्ध अभिनेता विलियम शैटनर, जो वीगन आहार के समर्थक हैं, ने पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स [PETA] के साथ साझेदारी कर दुनिया से वीगन आहार अपनाने का आग्रह किया है, उन्होंने चेतावनी दी कि मानव गतिविधियाँ पारितंत्रों को नष्ट कर रही हैं। 95 वर्ष के यह सितारे ने तत्काल संरक्षण और पशु-जन सुरक्षा की अपील की है (VegNews)
कैम्ब्रिज [मैसाचुसेट्स, अमेरिका] का वेजी गैलेक्सी, वीगन मीडिया ब्रांड VegNews से अमेरिका के “सर्वश्रेष्ठ वीगन-फ्रेंडली रेस्टोरेंट” का ख़िताब हासिल कर चुका है। 15 वर्ष पुराने इस डाइनर, जिसके सह-मालिक नेशनल फुटबॉल लीग के स्टार डिट्रिच वाइज़ जूनियर हैं, को उनके पुरानी यादें जगाने वाले, पशु-जन उत्पादों से मुक्त आरामदेह भोजन के लिए सराहा गया है (WBZ News Radio)
मोरक्को के सीमावर्ती शहर ऊजदा को अंतरराष्ट्रीय शांति नगर के रूप में मान्यता मिली है, यह सम्मान इंटरनेशनल सिटीज़ ऑफ पीस नेटवर्क की ओर से उन समुदायों को दिया जाता है जो अहिंसा, मानवाधिकार, अंतर-सांस्कृतिक संवाद और जमीनी स्तर पर शांति-निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध हों— और यह मान्यता शहर के युवाओं के नेतृत्व वाले आंदोलन से प्रेरित है (UCA News)
अमेरिका के टेक्सस राज्य के किशोर डेवोन शैम्पेनॉय को जॉर्जिया [अमेरिका] में व्हाइटवॉटर राफ्टिंग दुर्घटना के दौरान अपने लीडर को डूबने से बचाने के लिए विरल रूप से दिया जाने वाला स्काउटिंग अमेरिका मेडल ऑफ ऑनर मिला है। साहसी 13 वर्षीय बालक ने फँसे हुए व्यक्ति को छुड़ाया और समूह को शेष तेज़ धाराओं से सुरक्षित निकालकर ले गया (Good News Network)
औलक (वियतनाम) से एक वायरल वीडियो में एक व्याकुल माँ गौ-जन को दिखाया गया है, जो अपने नवजात बछड़े के खाई में गिर जाने पर एक राहगीर को सचेत करती है। बचावकर्ता ने शिशु को बचा लिया, जिससे मातृत्व प्रवृत्ति की शक्ति और अभी-अभी जन्मे बछड़ों की निगरानी के महत्व पर प्रकाश पड़ा (Thanh Niên)
हवाई [अमेरिका] राज्य में आई ऐतिहासिक बाढ़ के दौरान रेस्क्यू किट्टीज़ ऑफ हवाई के स्वयंसेवकों ने विस्थापित और गर्भवती बिल्ली-जन को बचाया। भोजन और चिकित्सीय परिवहन उपलब्ध कराकर यह समूह मोलोकाइ द्वीप पर फँसे परिवारों की मदद कर रहा है, जहाँ कोई पशु-चिकित्सक नहीं है, इस तरह यह क्षेत्र की समर्पित पशु-जन आपदा राहत की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है (Good Good Good)
आज का बुद्धिमत्तापूर्ण उद्धरण: “आइए, हम अपने मन एक करें और देखें कि हम अपने बच्चों के लिए कैसा जीवन बना सकते हैं।” – हंकपापा लकोटा आदिवासी समुदाय के प्रमुख सिटिंग बुल लीडर (BrainyQuote)
इससे पहले, जूलिया इवांस के मृत्यु-समीप अनुभव के भाग 1 में, कनाडाई पंजीकृत नर्स जूलिया ने बताया था कि अस्पताल की एक सामान्य ड्यूटी कैसे चिकित्सकीय आपातस्थिति में बदल गई, जब लिली के फूलों के गुलदस्ते से उन्हें ऐनाफिलैक्टिक शॉक— एक गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया— हो गई। जब उनका श्वासनली मार्ग बंद होने लगा और दवा की एक त्रुटि ने उनके हृदय को संकट में डाल दिया, तब जूलिया की मृत्यु हो गई और उन्होंने स्वयं को एक अंधेरे, निस्तब्ध शून्य में पाया— एक ऐसी जगह जहाँ शरीर नहीं था, पीड़ा नहीं थी, और जहाँ उन्होंने अपनी माँ की आवाज़ सुनी, जिनकी मृत्यु तब हो गई थी जब जूलिया तीन वर्ष की थीं।
वह कुछ समय के लिए अपने शरीर में लौटीं और ऊपर से चिकित्सा दल को उन पर काम करते देखती रहीं, फिर दोबारा दूर खिसक गईं। और उसी क्षण, वह एक और तल में धकेल दी गईं। और वह अगला तल प्रकाश था। वह प्रकाश किसी भी कल्पना से अधिक प्रखर है। मानो दुनिया के सारे रंग एक साथ उसमें समाए हों। लेकिन वह केवल प्रकाश नहीं है। उसमें इतना प्रेम है कि वही प्रकाश बनकर फैलता है। और ऐसा लगता है मानो आपको सबसे महान उपहार मिला हो। और वह है आत्म-प्रेम। और ऐसा लगा जैसे मेरे हृदय के भीतर सब कुछ भर गया। मैं चंगा हो गई। आपको ज्ञान का वरदान मिलता है, और फिर प्रेम का वरदान मिलता है। फिर आप प्रेम दे भी पाते हैं और प्रेम स्वीकार भी कर पाते हैं, और वही तो अनंत का चिह्न है। और मैं वास्तव में वह अनंत का चिह्न अपनी उंगली में पहनती हूँ। लेकिन वह लेना और देना है, आगे-पीछे, क्योंकि ऐसा लगता है जैसे अंततः आपने उन्हें पा लिया। उस प्रकाश के भीतर, सब लोग वहाँ थे, वे सभी जो मुझसे पहले जा चुके थे। वह सुकून देने वाला था। वह शांत था। वह सबसे सुंदर अनुभव था। जिस किसी का बच्चा है, वह समझेगा कि मेरा क्या मतलब है— जब आप पहली बार अपने बच्चे की आँखों में देखते हैं, और उन आँखों में जो प्रेम देखते हैं, वही उस प्रकाश की अनुभूति की बस शुरुआत है। वह सबसे अद्भुत चीज़ है।
धरती पर, चिकित्सा दल छाती दबाव और डिफिब्रिलेशन जारी रखे हुए था। जूलिया ने महसूस किया कि वह अपने शरीर में ऐसे वापस आ गिरीं मानो पीठ के बल गिरी हों। जब उन्होंने आँखें खोलीं, तो वह अपने आसपास का दृश्य समझने लगीं— लेकिन बिस्तर के पायताने पर जो उन्होंने देखा, उससे यह एहसास और गहरा हो गया कि वह अभी भी दो लोकों के बीच हैं।
और मेरे बिस्तर के पायताने पर यह आकृति थी। अब मेरा सजग मस्तिष्क जानता है कि यह कौन था— वह आपातकालीन प्रभारी नर्स था जो कोड [अस्पताल की आपात पुनर्जीवन कॉल] पर आया था, और उसके लंबे, घने बाल थे, जिन्हें वह हमेशा जूड़े में बाँधता था। लेकिन उस क्षण मेरे मन में यही आया, क्या आप यीशु हैं? और उनके हाथ खुले हुए थे, और मेरे मन में था, क्या मुझे आपके पीछे चलना चाहिए? और मुझे नहीं पता था कि क्या मुझे बचने के लिए उनका मार्ग अपनाना है, या वह बुद्ध हैं— वही-सी छवि, सिर के ऊपर जूड़े जैसी। क्या मैं निर्वाण में हूँ? क्या मैं निर्वाण में जा चुकी हूँ? क्या यहाँ कोई विकल्प है? क्या मैं चुन सकती हूँ? और इन वास्तविकताओं को लेकर मेरे मस्तिष्क के दोनों पक्षों में गहरा द्वंद्व चल रहा था। और खुले हाथों वाले यीशु के पीछे चलने के बजाय, ऐसा लगा कि उस क्षण ने मुझे एक अवसर और एक विकल्प दिया। और मैंने सहज रूप से नीचे देखा। तभी मैं अपने शरीर में वापस आई। और तब भी मैं अपने चारों ओर प्रकाश देख रही थी। और यह कहते हुए भी, मेरे शरीर का हर रोम खड़ा हो जाता है, क्योंकि मैं उसे महसूस कर सकती हूँ। मैं उस प्रकाश और उस प्रेम को महसूस कर सकती हूँ। और वह बस मेरे चारों ओर फैल रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह मेरे भीतर है, लेकिन साथ ही बाहर की ओर भी प्रस्फुटित हो रहा है। और फिर बाहर की सारी चीज़ें भी भीतर की ओर फैलने लगीं। वह एक बेहद सुंदर क्षण था।
और मेरे पास खड़ी इस महिला, जो ICU [गहन चिकित्सा इकाई] की नर्स थी, उन्होंने मुझ पर हाथ रखा और कहा, “मैं आपको वापस ले आई।” और सब कुछ इतना प्रकाशमय था कि मुझे इस दुनिया की और कोई चीज़ दिखाई ही नहीं दे रही थी। उस महिला ने मुझ पर हाथ रखा और कहा, “मैं आपको वापस ले आई।” उनका नाम शेरिल है, और यही मेरी माँ का भी नाम है। वह नाटी हैं, उनके बाल बहुत छोटे हैं। मुझे याद है, मैंने सामने खड़े उन व्यक्ति की ओर देखा जिसे मैं यीशु समझ रही थी, फिर मैं उनकी ओर मुड़ी— और वह मेरी माँ थीं। मैंने 1983 के बाद से अपनी माँ की उपस्थिति महसूस नहीं की थी। मैंने उन्हें अंधकार में सुना था, और अब मैं उन्हें देख रही थी, मेरा मानवीय मस्तिष्क इसे संभाल नहीं पा रहा था, और मैंने उनकी ओर देखा, उन पर हाथ रखा, और मेरे भीतर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा— जैसे, आप तो मुझे पहले ही छोड़कर जा चुकी थीं। आपका मतलब क्या है कि आपने मुझे वापस लाया— मेरे मन में इतना कुछ चल रहा था, जैसे क्यों, मैं आपके साथ रह क्यों नहीं सकी?
फिर जूलिया ने अपने सीने पर डिफिब्रिलेटर पैड और शरीर से जुड़े इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम के तारों को देखा। वास्तविकता परत-दर-परत लौटने लगी, मानो वह दुनिया में फिर से जन्म ले रही हों। हाल ही में, ईस्टर प्रार्थना सभा में, जब उनके पादरी ने मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में गिरजाघर के द्वार खटखटाए, जूलिया फिर अपने शरीर से बाहर चली गईं और प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) से पूछा कि क्या उस दिन उनके पास कोई विकल्प था। और उन्होंने कहा, “हाँ। तुमने लौटने का चुनाव किया। अब वह जीवन जियो, जो तुमको जीना चाहिए।” जूलिया के अनुभव ने जीवन और मृत्यु के प्रति उनकी समझ को बदल दिया, और वह पश्चिमी चिकित्सा तथा समग्र स्वास्थ्य-देखभाल के बीच सेतु बनाने लगीं।
धरती पर भी स्वर्ग है। मैं ईमानदारी से कह सकती हूँ कि धरती पर स्वर्ग है, चाहे लोग कितना भी कुछ झेलते हों, और मैंने भी अपने जीवन में बहुत भयावह चीज़ें झेली हैं। लेकिन सिर्फ़ यह तथ्य कि सूर्य उगता है और ढलता है, और चाँद निकलता है— कभी पूर्ण और उज्ज्वल होता है, और कभी दिखाई नहीं देता, फिर भी आप इसे महसूस करते हैं। ये स्वर्ग के वे अंश हैं जिन्हें हम सहज मानकर अनदेखा कर देते हैं। मैं जानती हूँ कि बहुत से लोग उस प्रकाश को खोजने की कोशिश करते हैं। बस याद रखिए कि वह प्रकाश बाहर किसी चीज़ से नहीं आता, वह आपके भीतर से आता है। मुद्दा यह नहीं कि आप उन्हें हमेशा खोजते रहें, बल्कि यह है कि आप उन्हें भीतर श्वास के साथ ग्रहण करें। और जब आप पहले स्वयं से प्रेम कर पाएँगे, तब बाकी सब अपने आप पीछे आएगा। (Life After Life NDE)
अधिक तारीखें देखें
2 / 61
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें